यूपी के हाथरस के मुरसान में दो घंटे तक थाने के बाहर हंगामा चला। इस दौरान पथराव भी हुआ। जबरदस्त पथराव के बीच पुलिस को जान बचाकर भागना पड़ा। इस दौरान थाने के अंदर खड़े पुलिस कर्मियों के प्राइवेट वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए गए।
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मासूम बच्चे की मौत के बाद मुरसान में दो घंटे तक थाने के बाहर बवाल हुआ। पुलिस पर पथराव किया गया, वाहनों में भी तोड़फोड़ हुई। पुलिस ने 20 उपद्रवियों की पहचान कर ली है। साथ ही तीन को हिरासत में लिया है।
दरअसल, घर के लाड़ले बेटे का शव देखने के बाद परिजन बदहवास हो गए, उन्हें बेहाल देख लोग भी आक्रोशित हुए और उन्होंने जाम लगा दिया। दो घंटे तक थाने के बाहर हंगामा चलता रहा। एसपी ने बताया कि इस मामले में देर रात रिपोर्ट दर्ज करने के लिए उपद्रवियों को चिह्नित किया जा रहा था। 20 लोगों की पहचान कर ली गई है, इनमें से तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
2 of 14
हाथरस में बच्चे की मौत के बाद बवाल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खून के बदले खून की मांग
इससे पहले शव रखकर जाम लगाने के बाद लोग घटना के बाद पकड़े गए दोनों लोगों को बाहर लाने की मांग कर रहे थे। इसी को लेकर पुलिस उन्हें समझाने का प्रयास कर रही थी। साथ ही परिवार के लोगों को उचित मुआवजे का आश्वासन दिया जा रहा था, लेकिन लोग खून के बदले खून की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
3 of 14
थाने पर पथराव करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
15 से 20 अराजकतत्व भीड़ में घुस आए
पुलिस से अभद्रता भी की जा रही थी। काफी समझाने के बाद भी स्थिति काबू में नहीं आई। पुलिस का कहना है कि इस बीच 15 से 20 अराजकतत्व भीड़ में घुस आए, जिन्होंने लोगों को उकसाने का प्रयास किया।
4 of 14
हाथरस में बच्चे की मौत के बाद बवाल, भीड़ ने किया पथराव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इन्हीं लोगों ने पथराव शुरू किया और भीड़ भी उनके साथ हो गई। जबरदस्त पथराव के बीच पुलिस को जान बचाकर भागना पड़ा। इस दौरान थाने के अंदर खड़े पुलिस कर्मियों के प्राइवेट वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए गए।
विज्ञापन
5 of 14
हाथरस में बच्चे की मौत के बाद बवाल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फोर्स ने लाठी भांज कर उपद्रवियों को खदेड़ा
बवाल की सूचना पर एएसपी, सीओ सादाबाद और छह थानों का फोर्स पहुंचा। पुलिस लाइंस से भी पुलिस बल बुलाया गया, तब कहीं जाकर हालत काबू में आए। फोर्स ने लाठी भांज कर उपद्रवियों को खदेड़ा।
विज्ञापन
6 of 14
हाथरस में बच्चे की मौत के बाद बवाल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक तरफ पुलिस ने जहां दुर्घटना के लिए जिम्मेदार कार सवारों के खिलाफ कार्रवाई की। भारी पुलिस बल के साथ अधिकारियों ने कस्बे में मार्च किया। घटना से इलाके के लोग सहम गए थे। वहीं राहगीरों में भी भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
7 of 14
हाथरस में बच्चे की मौत के बाद बवाल, भीड़ ने किया पथराव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीन घंटे तक रहे जाम के हालात
जाम लगाने से लेकर उपद्रवियों को खदेड़ने के बाद तक लगभग तीन घंटे हाथरस-राया रोड जाम रहा। कई किलोमीटर लगा जाम। बाद में भी धीरे-धीरे वाहन निकले। कई वाहन वापस हो लिए तो कई रास्ता बदलकर अपने गंतव्य को रवाना हुए।
8 of 14
हाथरस में बच्चे की मौत के बाद बवाल, कार में तोड़फोड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गाड़ी के दोनों पहिये उतर गए थे मासूम के ऊपर
मुरसान। कस्बा के मढैया में रविवार साढे तीन बजे मासूम घर के बाहर खेल रहा था। उसी दौरान तेज गति से कार के दोनों पहिए उसके ऊपर से होकर निकल गए। आसपास के लोगों की मदद से कार सवार दो लोगों को पकड़ लिया। जबकि एक युवक मौके से फरार हो गया। चालक सहित दो लोगों पुलिस की हिरासत में हैं।
9 of 14
थाने पर पथराव करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बाबा का दुलारा था यश
मुरसान कस्बा के मौहल्ला मढैया के रहने वाले रूपो के दो संतान थी। जिसमें ढाई वर्षीय यश की मौत हो गई है, बड़ा बेटा चार वर्षीय वरूण को ठीक से पता ही नहीं है कि उसका छोटा भाई अब घर नहीं आएगा। वरूण अपने छोटे भाई के साथ आसपास खेला करता था।
10 of 14
पत्थरबाजी में घायल चेयरमैन देसराज सिंह
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रूपो मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। रूपो के पिता राधेलाल अपने नाती यश से बहुत प्यार करते थे। राधेलाल जब भी अपनी भेलपुरी की दुकान से घर आते थे, ज्यादातर यश को बहुत की दुलार करते थे। यश की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
11 of 14
हाथरस में बच्चे की मौत के बाद बवाल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपियों को गोली मारने की मांग पर अड़े रहे थे परिजन
यश का शव आते ही परिजनों ने परिजनों ने करीब सवा पांच बजे मथुरा बरेली मार्ग पर जाम लगा दिया। डेढ घंटे तक परिजन आरोपियों को थाने से बाहर निकालने की मांग करते रहे, मृतक बालक के परिजनों का कहना था कि कार चालक ने उनके बच्चे को मारा है, वह भी बदला लेंगे।
12 of 14
हाथरस में बच्चे की मौत के बाद बवाल, कार में तोड़फोड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हादसे में बालक की मौत पर बवाल, जाम और तोड़फोड़...थाने पर पथराव
हाथरस जिले के मुरसान में घर के बाहर खेल रहे बालक यश (ढाई वर्ष) की शनिवार दोपहर कार की चपेट में आकर हुई मौत के बाद मुरसान में बवाल हो गया। आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने कार सवारों पर कार्रवाई के लिए थाने के सामने शव रखकर मुरसान-राया मार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान बल प्रयोग की आशंका पर ग्रामीण भड़क उठे और पुलिस व थाने पर पथराव कर दिया। पुलिसकर्मियों ने थाने में भागकर जान बचाई। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
13 of 14
हाथरस में बच्चे की मौत के बाद बवाल, कार में तोड़फोड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
करीब 10 मिनट तक थाने के सामने अराजकता का माहौल बना रहा है। थाने का बोर्ड तोड़ दिया गया। थाना परिसर में खड़ी पुलिस की चार गड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। थाना प्रभारी बीपी गिरी सहित छह पुलिसकर्मी घायल हो गए।
विलाप करते परिजन और कार में शराब की बोतलें
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लाठियां फटकार भीड़ को खदेड़ा
इस दौरान ग्रामीणों को रोकने के प्रयास कर रहे नगर पंचायत अध्यक्ष देशराज सिंह भी पथराव में घायल हो गए। बवाल की सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और लाठियां फटकार भीड़ को खदेड़ा व स्थिति पर काबू पाया। मुरसान को छावनी में तब्दील कर दिया गया।