मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को हुआ था बेटे का जन्म, शुक्रवार को पिता की गई जान
मृतकों के भतीजे मुकेश कुमार ने बताया कि उसके चाचा वीरपाल व ध्यानपाल तीन भाइयों में दूसरे व तीसरे नंबर पर थे। बुधवार को ध्यानपाल के घर बेटा हुआ था। उसे देखने के लिए ही बृहस्पतिवार को उसकी बुआ सुमन देवी अपनी ससुराल से गांव लधौआ आई थीं। रात में अचानक सुमन देवी के पेट में दर्द शुरू हो गया था। इसी पर शुक्रवार की सुबह वीरपाल और ध्यानपाल उन्हें बाइक से लेकर गांव गोपी में दवा दिलवाने जा रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए।