फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में सपा सांसद पर हमला: करणी सेना की भीड़ देख हड़बड़ाए ड्राइवर, रामजीलाल पर हमले की पूरी कहानी; तस्वीरें

Mon, 28 Apr 2025 08:43 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ में रविवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे आगरा से बुलंदशहर के गांव सुनहेरा जा रहे सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले पर अलीगढ़-गाजियाबाद हाईवे पर गभाना टोल से करीब 500 मीटर पहले सोमना मोड़ के पास हमला हुआ। 
विज्ञापन
1 of 12
हाईवे पर सासंद रामजी लाल सुमन की गाड़ी पर टायर फेंकते लोग - फोटो : संवाद
आगरा से बुलंदशहर जाते समय सपा के राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन के काफिले की गाड़ियां करणी सेना के कार्यकर्ताओं की भीड़ को देख खेरेश्वर चौराहे पर आपस में टकरा गईं। दरअसल जब नारेबाजी हुई तो चालक हड़बड़ा गए और गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इसमें 12 कार्यकर्ता घायल हुए हैं। जिनका आसपास के अस्पतालों में उपचार कराया गया। 

हाथरस जनपद में चंदपा क्षेत्र के गांव कुंवरपुर के ग्राम प्रधान डॉ. विजयपाल सिंह के अनुसार जब सांसद आगरा से चले थे तो उनके साथ काफी लोग अपनी-अपनी गाड़ियां साथ लेकर चले थे। हाथरस से काफिले में और गाड़ियां शामिल हुई थीं। जब काफिला अलीगढ़ में खेरेश्वर चौराहे पर पहुंचा तो दोपहर में यहां जाम भी था। 


ये भी पढ़ें -  UP: सपा का मिशन 2027 और सपा सांसद पर दूसरी बार करणी सेना का हमला...सियासी मायने समझें, अखिलेश को बड़ा फायदा!
 
विज्ञापन

2 of 12
हाईवे पर सासंद रामजी लाल सुमन की गाड़ी पर टायर फेंकते लोग - फोटो : अमर उजाला
सांसद की गाड़ी व कुछ सुरक्षा कर्मियों की गाड़ियां तो आगे निकल गई जबकि कुछ वाहन पीछे रह गए थे। इसी बीच करणी सेना के कार्यकर्ताओं पर हमारी नजर पड़ी। जिन्हें देखकर अचानक चालक हड़बड़ा गए। लगा कि कहीं कोई आगे न आ जाए। इसी हड़बड़ी में काफिले में शामिल पांच गाड़ियां आपस में टकरा गई। इस दुर्घटना में एडवोकेट ब्रज मोहन राही, एडवोकेट लल्लन बाबू, वीरपाल सिंह, सत्यपाल सिंह, सुरेश, नेत्रपाल, पूरनचंद समेत करीब 12 लोग चोटिल हो गए। पांच गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। इन सभी घायलों का आसपास के अस्पतालों में उपचार कराया गया। 

ये भी पढ़ें -   UP: करणी सेना अध्यक्ष ओकेंद्र राणा की खुली धमकी, जब तक तोड़ेंगे नहीं, छोड़ेंगे नहीं...अखिलेश को भी खुली चुनौती
 
विज्ञापन

3 of 12
टोल प्लाजा पर सपा सांसद रामजीलाल सुमन को रोकते एसपी देहात बुलंदशहर - फोटो : संवाद
बुलंदशहर में सपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमा 
पुलिस ने 15-20 सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि गभाना टोल पर सपा के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन को गांव सुनेहरा न जाने के लिए कहा गया था। उन्हें अवगत कराया गया था कि उनके जाने से माहौल बिगड़ सकता है। इसके बावजूद उनके साथ मौजूद सपा के कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की की। बाद में सपा सांसद लौट गए, लेकिन अन्य लोग सुनहरा चले गए। इस संबंध में अरनिया थाने पर पुलिस से अभद्रता, धक्का-मुक्की करने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचने वाले करीब 15 से 20 सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

4 of 12
हाईवे पर सासंद रामजी लाल सुमन की गाड़ी पर टायर फेंकते लोग - फोटो : अमर उजाला
सपा सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले पर हमला, टायर फेंके 
अलीगढ़ में रविवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे आगरा से बुलंदशहर के गांव सुनहेरा जा रहे सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले पर अलीगढ़-गाजियाबाद हाईवे पर गभाना टोल से करीब 500 मीटर पहले सोमना मोड़ के पास हमला हुआ। यहां पहले से मौजूद करणी सेना और दूसरे संगठनों के लोगों ने सांसद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गाड़ियों पर टायर फेंके। हालांकि किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है लेकिन घंटों अफरा-तफरी मची रही।
विज्ञापन

5 of 12
सपा सांसद रामजीलाल सुमन पर फिर हमला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस मामले में थाना गभाना पर 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने करणी सेना के जिला संयोजक कृष्णा ठाकुर सहित पांच को गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट में सपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट करने का भी आरोप लगाया गया है। देर शाम गिरफ्तार आरोपियों का शांति भंग करने में चालान कर एसडीएम न्यायलय में पेश किया। यहां उन्हें मुचलके पर रिहा कर दिया गया। 
विज्ञापन

6 of 12
टोल प्लाजा पर सपा सांसद रामजीलाल सुमन को रोकते एसपी देहात बुलंदशहर - फोटो : संवाद
हमले की घटना के बाद सांसद का काफिला आगे टोल पर पहुंचा तो पुलिस ने रोक लिया। यहां सांसद और पुलिस अफसरों के बीच करीब एक घंटा वार्ता चली। पुलिस अफसरों ने समझाया कि सुनहेरा गांव में उनके जाने से कानून व्यवस्था का सवाल खड़ा हो सकता है। इस पर सांसद मान गए और वापस आगरा लौट गए। वहीं पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर भी फरार हो गए थे। इस मामले में एसएसपी ने एक दरोगा और बीट सिपाही को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

7 of 12
खेरेश्वर चौराहे पर सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले की गाड़ी आपस में टकराईं - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, बुलंदशहर के सुनहेरा गांव में 21 अप्रैल की रात को थार चढ़ाकर महिला की हत्या कर दी गई थी। जबकि दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए थे। पीड़ित अनुसूचित जाति के हैं। सपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर रामजीलाल सुमन पीड़ित परिवार से मिलने सुनेहरा गांव जा रहे थे। कार्यक्रम की भनक लगने पर करणी सेना और क्षत्रिय महासभा ने जिले में विरोध करना तय कर लिया था। कार्यकर्ता गभाना टोल से करीब 500 मीटर पहले सोमना मोड़ पर दुकानों के आसपास जम गए। 

8 of 12
खेरेश्वर चौराहे पर सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले की गाड़ी आपस में टकराईं - फोटो : संवाद
इधर, बुलंदशहर पुलिस सांसद को गभाना टोल पर ही रोकने के लिए पहले से आ गई थी। साथ में गभाना पुलिस भी सहयोग के लिए मौजूद थी। दोपहर करीब डेढ़ बजे सपा सांसद के काफिले को आता देख इंतजार कर रहे करणी सेना क्षत्रिय महासभा के कार्यकर्ता सड़क पर आ गए। वहां स्थित एक टायर की दुकान पर रखे पुराने टायरों को काफिले के आगे सड़क पर फेंकने लगे। इसी बीच कुछ टायर काफिले में शामिल सुरक्षा व सपा सांसद की गाड़ी में भी जा लगे। इसके बाद नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता तितर-बितर हो गए। मगर आगे सपा सांसद का काफिला पुलिस ने रोक लिया। 

9 of 12
रामजी लाल सुमन और पुलिस के बीच नोक-झोंक - फोटो : संवाद
बुलंदशहर एसपी देहात, सीओ गभाना आदि अधिकारियों ने उन्हें गाड़ी से उतारा तो कार्यकर्ताओं से नोकझोंक हुई। फिर एक घंटे तक वार्ता के बाद सांसद को वापस आगरा भेज दिया गया। सिर्फ जिलाध्यक्ष बुलंदशहर मतलूब अली, राष्ट्रीय अध्यक्ष सपा अनुसूचित सभा राहुल भारती, प्रदेश अध्यक्ष आंबेडकर वाहिनी संतोष जाटव, पूर्व विधायक मुकेश शर्मा को ही सुनहेरा भेजा गया। इस दौरान सपा सांसद ने मीडिया से बातचीत में काफिले पर हमले का आरोप लगाया। 
 
 

10 of 12
करणी सेना अध्यक्ष ओकेंद्र राणा की खुली धमकी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ओकेंद्र राणा ने ली सुमन पर हमले की जिम्मेदारी 
करणी सेना युवा इकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओकेंद्र राणा ने सपा के राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन के काफिले पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना वीडियो बयान जारी कर कहा है कि गभाना टोल पर हमला उनके करणी सेना परिवार के साथियों ने किया है।

 

11 of 12
सपा सांसद रामजी लाल सुमन - फोटो : अमर उजाला
मेरी हत्या कराना चाहती है सरकार : सुमन 
आगरा में संजय प्लेस स्थित आवास पर प्रेसवार्ता में रामजीलाल सुमन ने कहा जिस तरह से घात लगाकर हमला हुआ। उससे लगता है सरकार मेरी हत्या कराना चाहती है। मेरे ऊपर जानलेवा हमले की साजिश रची गई।

 
विज्ञापन

12 of 12
संजीव सुमन, एसएसपी, फाइल फोटो - फोटो : संवाद
मामले में प्रारंभिक स्तर पर हुई पुलिस लापरवाही को लेकर कार्रवाई की गई है। एक दरोगा और बीट सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। बाकी मुकदमा दर्ज कर हाईवे पर टायर फेंकने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।- संजीव सुमन, एसएसपी 

यह भी पढ़ें: UP: मेरी हत्या कराना चाहती है सरकार...करणी सेना ने इस तरह किया हमला, सपा सांसद ने बताया दहशत को वो मंजर



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें