फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'मैं आरएसएस नेता हूं, परिचय देते रहे जयकिशोर, फिर भी ईंटों से हमला करते रहे दबंग'; कार में भी की तोड़फोड़

Mon, 02 Feb 2026 12:48 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस में आरएसएस के जिला प्रचारक जयकिशोर पर दबंगों ने में हमला कर दिया। दो स्कूटी सवारों से पीछे हटाने के लिए कहने पर विवाद हुआ। स्कूटी सवारों ने अपने साथी बुला लिए और जयकिशोर को कार से खींच लिया। इसके बाद ईंटों और ऑटो मैकेनिक के औजारों से उन्हें पीटा। कार में भी तोड़फोड़ की गई।
विज्ञापन
1 of 15
rss district leader attacked - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हाथरस के नवल नगर की तंग गली, कार सवार आरएसएस के जिला प्रचारक और स्कूटी सवार आमने-सामने से आ गए। पीछे कौन हटाए, इसी पर विवाद हुआ। आरएसएस नेता अपना परिचय देते रहे, लेकिन हमलावर ईंटों और मिस्त्री की दुकान से उठाए औजारों से उन पर हमला करते रहे। 

बाद में बवाल की आशंका से कुछ दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर चले गए। आरोपी इसी मोहल्ले के रहने वाले हैं, जिसके चलते यहां पुलिस तैनात रही। एक मुख्य आरोपी के घर के बाहर पुलिसकर्मी बैठा दिए गए हैं।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के जिला प्रचारक जयकिशोर ने बताया कि वह घटना के समय अपनी कार से तालाब चौराहा की ओर से नवल नगर स्थित संगठन के कार्यालय पर जा रहे थे। अलीगढ़ रोड पर नवल नगर वाली गली में घुसते ही सामने से स्कूटी पर दो युवक आ गए।
विज्ञापन

2 of 15
आरएसएस के जिला प्रचारक पर हमला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
निकलने के लिए जगह न होने पर उन्होंने कार का हॉर्न बजाया, लेकिन हटने की बजाए युवक गाली-गलौज पर उतर आए और उनसे ही कार वापस पीछे लेने के लिए बोलने लगे। अभद्रता से बात करने पर जिला प्रचारक ने उन्हें टोका और अपना परिचय दिया।
विज्ञापन

3 of 15
आरएसएस के जिला प्रचारक पर हमले के बाद पहुंचे समर्थक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी बात पर दोनों युवक उग्र हो गए और उन्हें कार से नीचे उतार लिया। इसके बाद वे मारपीट करने लगे और युवकों ने फोन कर अपने साथी मौके पर बुला लिए। नवल नगर के बाहर एक दुकान पर मौजूद युवकों के साथी मौके पर पहुंच गए। इन लोगों ने ईंट, ऑटो मैकेनिक के औजारों से उन पर हमला कर दिया।

4 of 15
आरएसएस के जिला प्रचारक पर हमले के बाद पहुंचे समर्थक और पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी युवक भीड़ लगने पर जिला प्रचारक को नाली के पास पटककर भाग गए। एक परिचित ने जब उन्हें इस हालत में देखा तो विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और एसपी को सूचना दी गई।

 
विज्ञापन

5 of 15
आरएसएस के जिला प्रचारक पर हमले के बाद पहुंचे समर्थक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायाण, कोतवाली सदर व हाथरस गेट पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। एक थाने का फोर्स जिला प्रचारक को जिला अस्पताल लेकर गया, जबकि एक थाना पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई।
 
विज्ञापन

6 of 15
आरएसएस के जिला प्रचारक पर हमले के बाद पहुंचे समर्थक और पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना के वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस ने दो लोगों को कुछ देर बाद गिरफ्तार कर लिया। शाम तक दो और लोगों को हिरासत में ले लिया, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

 
विज्ञापन

7 of 15
आरएसएस के जिला प्रचारक पर हमले के बाद पहुंचे समर्थक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रिपोर्ट में पर्स लूटने और अवैध असलहों से लैस होने का भी आरोप
संगठन से जुड़े अजय कुलश्रेष्ठ ने प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें पांच लोगों पर अवैध असलहों से लैस होकर जिला प्रचारक पर जानलेवा हमला करने, कार में तोड़फोड़ और पर्स लूटने का आरोप लगाया गया है। उनकी तहरीर पर नवल नगर के रहने सतीश उर्फ डब्बू प्रधान, सतीश के बेटे देव व तरुण, नगला कुंवरजी निवासी राकेश कुमार, उनके बेटे सचिन के खिलाफ जानलेवा हमले, लूट व मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 

 

8 of 15
आरएसएस के जिला प्रचारक पर हमला, अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अजय का आरोप है कि इन लोगों ने अवैध असलहों से लैस होकर जिला प्रचारक पर जानलेवा हमला किया। इन्हें बुरी तरह पीटकर जख्मी कर दिया। मारपीट के दौरान इनका पर्स लूट लिया, जिसमें 2650 रुपये थे। एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि सतीश, देव, तरुण व सचिन को गिरफ्तार कर लिया है। देर रात और लोगों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। 
 

9 of 15
आरएसएस के जिला प्रचारक पर हमला, अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हंगामा की आशंका से छावनी बना जिला अस्पताल
घटना के बाद आरएसएस, विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का हुजूम पहले नवल नगर मोड़ पर जमा हुआ। इसके बाद जिला अस्पताल में सभी एकत्रित हो गए। घटना से कार्यकर्ता काफी आक्रोशित थे। हंगामे की आशंका के चलते जिला अस्पताल परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया।
 

10 of 15
आरएसएस के जिला प्रचारक पर हमले में कार में तोड़फोड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसडीएम सदर राजबहादुर सिंह मौके पर पहुंच गए। शहर के अलावा सादाबाद सीओ व पुलिस लाइंस सीओ के साथ कई थानों का फोर्स पहुंच गया। जिला अस्पताल में व्यवस्था के लिए डिप्टी सीएमओ डॉ. एमआई आलम मौजूद रहे। एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने अस्पताल पहुंचकर एंबुलेंस में जिला प्रचारक का हाल जाना और मामले में कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया। 

11 of 15
आरएसएस के जिला प्रचारक पर हमले में कार में तोड़फोड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरएसएस के अलीगढ़ विभाग प्रचारक गोविंद भी मौके पर पहुंच गए। वह यहां एक कार्यक्रम में भाग लेने आए हुए थे और शहर में ही थे। इनके अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमसिंह कुशवाहा, सदर विधायक अंजुला माहौर, सांसद प्रतिनिधि राजेश गुड्डू, पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव आर्य आदि मौजूद रहे।
 

12 of 15
आरएसएस के जिला प्रचारक पर हमले के बाद अस्पताल में समर्थकों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नवल नगर में दुकानें बंद, तैनात किया फोर्स
जिला प्रचारक को आईं नौ चोटें

मारपीट में जिला प्रचारक जयकिशोर के काफी चोट आई हैं। मेडिकल में नौ चोटों का जिक्र किया गया है। सिर के बाईं ओर गंभीर चोट है। इसके अलावा बाईं तरफ ही चेहरे, कंधे, कोहनी और पैर पर चोट आई हैं। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उनका सीटी स्कैन भी कराया गया, जिसके बाद उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया।

13 of 15
आरएसएस के जिला प्रचारक पर हमले के बाद अस्पताल में समर्थकों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरएसएस के जिला प्रचारक पर हमला, कार से खींचकर पीटा
हाथरस के मोहल्ला नवल नगर में रविवार पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे आरएसएस के जिला प्रचारक जयकिशोर पर दबंगों ने में हमला कर दिया। जयकिशोर के अनुसार उनका सामने से आए दो स्कूटी सवारों के कार पीछे हटाने के लिए कहने पर विवाद हुआ। स्कूटी सवारों ने अपने साथी बुला लिए और जयकिशोर को कार से खींच लिया। इसके बाद ईंटों और ऑटो मैकेनिक के औजारों से उन्हें पीटा। कार में भी तोड़फोड़ की गई।

घटना के बाद हमलावर उन्हें नाली के पास फेंककर भाग गए। इस दौरान बीच बचाव करने आए एक व्यक्ति को भी हमलावरों ने पीटा। गंभीर रूप से घायल जिला प्रचारक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया।

 

14 of 15
आरएसएस के जिला प्रचारक पर हमले के बाद अस्पताल में समर्थकों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना की जानकारी पर बड़ी संख्या में आरएसएस कार्यकर्ता जिला अस्पताल पहुंच गए और रोष जताते हुए हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। आक्रोश बढ़ता देख पुलिस-प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। 

पुलिस ने आनन-फानन डेढ़ घंटे के भीतर दो हमलावरों को गिरफ्तार भी कर लिया। शाम को दो और हमलावरों को दबोच लिया है। पांच लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला, कार में तोड़फोड़ करने और लूटपाट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

15 of 15
आरएसएस के जिला प्रचारक पर हमले के बाद अस्पताल में समर्थक और पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना कार हटाने को लेकर हुई है। हमलावरों की तलाश की जा रही है। दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, दो को हिरासत में लिया है। पांच टीमें गठित कर दी गई हैं। सभी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।- चिरंजीव नाथ सिन्हा, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें