सिक्सर किंग रिंकू सिंह का बंगला सांसद प्रिया सरोज ने ही फाइनल किया था। इसके बाद रिंकू ने इस बंगले को खरीदा। बंगले का इंटीरियर जितना सुंदर है, उतना ही बाहरी हिस्सा भी आकर्षक है। स्वीमिंग पूल, आधुनिक बॉलकनी है। जानें कितनी है इसकी कीमत
यूपी के जौनपुर की मछलीशहर लोकसभा सीट से युवा सांसद प्रिया सरोज ने ही सिक्सर किंग रिंकू सिंह के आलीशान बंगले को फाइनल किया था। इस बंगले की कीमत 3.5 करोड़ रुपये है। बिल्डर्स ने इस बंगले को सैंपल के तौर पर बनाया था।
इस बंगले को रिंकू सिंह खरीदने के इच्छुक थे। मगर वह तय नहीं कर पा रहे थे कि उसे लेना अच्छा होगा या नहीं। जब प्रिया सरोज अलीगढ़ आईं तो उन्होंने इस बंगले को सुंदर बताया और खरीदने की रजामंदी दे दी।
विज्ञापन
2 of 8
रिंकू सिंह का आशियाना
- फोटो : अमर उजाला
रिंकू सिंह के माता-पिता गैस गोदाम में बने सर्वेट क्वार्टर में रह रहे हैं। हालांकि, रिंकू ने रामबाग कॉलोनी में अपने परिजनों के लिए एक घर बनवाकर दिया है। आईपीएल में रिंकू का बल्ला चलता रहा, उसी तरह उस पर धनवर्षा होती रही। वर्ष 2025 में केकेआर ने उन्हें 13 करोड़ रुपये में रिटेन किया है।
क्रिकेटर दोस्त की पत्नी के जरिए रिंकू की प्रिया से हुई पहचान
इससे पहले वह भारतीय टीम में चुन लिए गए। इसके बाद उनकी क्रिकेट जगत में फिनिशर के रूप में पहचान बनती गई। करीब एक साल पहले भाई जैसे दोस्त क्रिकेटर की पत्नी के जरिए रिंकू सिंह की प्रिया सरोज से जान पहचान हो गई।
4 of 8
सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह
- फोटो : अमर उजाला
रिंकू ने पॉश कॉलोनी में खरीदा आलीशान बंगला
इसके बाद यह जान पहचान दोस्ती में बदल गई, जो अब रिश्ते में तब्दील होने वाली है। रिंकू सिंह भी चाहते थे कि एक ऐसा घर हो, जो बाकी घरों से अलहदा हो। उन्होंने एक पॉश कॉलोनी में एक आलीशान बंगला खरीदा। बंगले का इंटीरियर जितना सुंदर है, उतना ही बाहरी हिस्सा भी आकर्षक है। स्वीमिंग पूल, आधुनिक बॉलकनी है।
विज्ञापन
5 of 8
प्रिया सरोज-रिंकू सिंह
- फोटो : Priya Sroj (facebook)-bcci
जानकारी के अनुसार, नवंबर 2024 में गृह प्रवेश से एक सप्ताह प्रिया सरोज आई थीं। उन्होंने बंगला देखा और अच्छा बताया। इसके बाद रिंकू सिंह ने 38 नंबर के बंगले का बैनामा करा लिया। उधर, रिंकू सिंह की मां बीना देवी इस रिश्ते से उत्साहित हैं।
विज्ञापन
6 of 8
सपा सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
रिंकू व प्रिया की एक साल से हो रही बातचीत
मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र से सांसद प्रिया सरोज की क्रिकेटर रिंकू सिंह से शादी लगभग तय है। प्रिया और रिंकू के बीच करीब एक साल से बातचीत हो रही है। इस रिश्ते की चर्चा प्रिया ने सबसे पहले अपनी बड़ी बहन प्रियंका से की थी। प्रिया का कहना है कि पसंद भले उनकी है, लेकिन पिताजी और घरवालों की मर्जी से शादी होगी।
विज्ञापन
7 of 8
माता- पिता के साथ सांसद प्रिया सरोज
- फोटो : अमर उजाला
केराकत सीट से सपा विधायक तूफानी सरोज ने बताया कि बेटी प्रिया और रिंकू ने शादी का फैसला अपने-अपने परिवारों पर छोड़ा है। दोनों बच्चों की शादी की पहल रिंकू सिंह के पिता खानचंद्र सिंह ने की थी। खानचंद्र सिंह पिछले तीन महीने से उनको शादी की बातचीत के लिए बुला रहे थे।
इस संबंध में बृहस्पतिवार को अलीगढ़ गया था। वहां पर मेरे दामाद जज हैं, उन्हीं के घर चाय पर शादी को लेकर बातचीत हुई। रिंकू सिंह के पिता अलीगढ़ में गैस सिलिंडर पहुंचाने का काम करते हैं। रिंकू सिंह को उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से डिप्टी एसपी बनाए जाने की बात चल रही है।