फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

My Vote: वोट कर... मुझे खुशी मिली इतनी कि मन में ना समाय, कैमरे में कैद लोकतंत्र की खूबसूरत तस्वीरें

Sat, 27 Apr 2024 11:19 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ लाेकसभा क्षेत्र में 26 अप्रैल को मतदान हुआ। मतदान करने के बाद मतदाता ने अपनी खुशी का इजहार सेल्फी लेकर किया। मतदान में युवा, बुजुर्ग, दिव्यांग ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। शादी से पहले मतदान किया, तो लोगों ने जलपान से पहले मतदान किया। आइए देखते हैं मतदान करने के बाद के कुछ  खूबसूरत पल...
विज्ञापन
1 of 20
दुल्हन ने किया मतदान, फिर किया खुशी का इजहार - फोटो : नितिन गुप्ता
दुल्हन के कपड़ों में सजी-धजी नवविवाहिता ने पहले मतदान किया और फिर अपनी खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

2 of 20
दूल्हे राजा ने बारात जाने से पहले किया मतदान - फोटो : संवाद
दूल्हे राजा ने भी साफ कह दिया कि पहले मतदान करूंगा, फिर बारात चढ़ेगी। दूल्हे के साथ उसके परिवार वालों ने भी अपना वोट डाला।
विज्ञापन

3 of 20
वोट करने में युवा भी नहीं रहे पीछे - फोटो : नितिन गुप्ता
लोकतंत्र के पर्व में युवाओं ने भी बढ़-चढ़ कर भाग लिया। युवक हो या युवती सभी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

4 of 20
घूंघट की आड़ में सांसद चुनने को किया वोट - फोटो : संवाद
घूंघट कर महिलाएं पोलिंग बूथ पर पहुंची और उन्होंने घूंघट की आड़ में अपना सांसद चुनने को वोट किया।
विज्ञापन

5 of 20
अम्मा ने भी किया वोट - फोटो : संवाद
युवा ही नहीं बुजुर्गों में भी मतदान के प्रति जोश दिखने को मिला। अम्मा ने भी वोट डालने के बाद कहा एक फोटो तो बनता है।
विज्ञापन

6 of 20
मेरा वोट मेरे देश के लिए - फोटो : नितिन गुप्ता
वोट किसी प्रत्याशी, किसी पार्टी को डाला हो, पर मतदाता का कहना बस यही था कि मेरा वोट, मेर देश के लिए
विज्ञापन

7 of 20
तीन पीढ़ियों ने एक साथ किया वोट - फोटो : संवाद
एक, दो नहीं तीन-तीन पीढ़ियों ने एक साथ वोट किया। दादी-बाबा, पिताजी-माताजी और उनके बच्चों ने एक साथ मतदान किया।

8 of 20
वोट कर मिली खुशी को बयां नहीं किया जा सकता - फोटो : नितिन गुप्ता
वोट करने के बाद मतदाता को जो खुशी मिलती है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। बस मन यही गाता है ... मुझे खुशी मिली इतनी कि मन में ना समाय

9 of 20
सेल्फी प्लीज - फोटो : नितिन गुप्ता
वोट करके आने के बाद अपनी खुशी को एक सेल्फी के रूप में मोबाइल् में कैद करते हुए मतदाता देखे गए।

10 of 20
मैंने भी वोट किया - फोटो : नितिन गुप्ता
वोट कर हर कोई यही बोला- मैंने भी वोट किया।

11 of 20
यूपी बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने किया मतदान - फोटो : संवाद
मंत्री जी ने वोट कर संदेश दिया चुनें ऐसा प्रतिनिधि जो संसद में कहे आपके मन की बात

12 of 20
महिला शक्ति ने दिखाई वोट की ताकत - फोटो : नितिन गुप्ता
महिलाओं ने पूरे जोश के साथ मतदान किया।

13 of 20
अलीगढ़ डीएम विशाख जी ने भी किया मतदान - फोटो : सूचना विभाग
अलीगढ़ के डीएम विशाख जी ने चुनाव प्रबंधन की व्यस्तता के बीच अपने मताधिकार का प्रयोग किया और संदेश दिया कि वोट जरूर करें।

14 of 20
सेल्फी पॉइंट पर वोटर ने ली सेल्फी - फोटो : नितिन गुप्ता
मतदान केंद्र पर सेल्फी पॉइंट बनाए गए थे, जिन पर मतदाता सेल्फी लेते नजर आए।

15 of 20
मंत्री जी ने धर्मपत्नी के साथ किया मतदान - फोटो : संवाद
यूपी सरकार में राजस्व राज्यमंत्री और हाथरस से भाजपा प्रत्याशी अनूप वाल्मीकि ने धर्मपत्नी के साथ वोट किया। उनकी धर्मपत्नी घूंघट की आड़ से मुस्कराती नजर आईं।

16 of 20
सेल्फी लेलो fb पर लगाएंगे - फोटो : नितिन गुप्ता
मतदाताओं ने वोट करने के बाद सेल्फी ली, ताकि अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर अपलोड कर सकें।

17 of 20
पंडित जी ने भी किया मतदान - फोटो : स्वयं
अलीगढ़ से निर्दलीय प्रत्याशी पंडित केशवदेव गौतम ने वोट देकर अपनी प्रसन्नता का इजहा किया।

18 of 20
हमने भी डाला वोट - फोटो : नितिन गुप्ता
महिला मतदाताओं ने गृहस्थ में व्यस्तता के बीच निकाला मतदान के लिए समय

19 of 20
सेल्फी ले ली, मजा आ गया - फोटो : नितिन गुप्ता
सोशल मीडिया के जमाने में हर पल की सेल्फी तो बनती है, क्योंकि वही तो एक याद होती है जो हमेशा अपने साथ रहती है।
विज्ञापन

20 of 20
पूरे परिवार ने किया मतदान - फोटो : स्वयं
मम्मी-पापा, जीजी संग मैंने भी किया मतदान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें