फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: लोकतंत्र के महापर्व को मनाने चले मतदान कर्मी, कैमरे में कैद यादगार पल

Fri, 26 Apr 2024 01:28 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

25 अप्रैल को धनीपुर मंडी से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। मतदान कर्मी ईवीएम को लेकर मतदान केंद्रों के लिए पहुंचे। रात में ही मतदान केंद्र को तैयार किया गया।
विज्ञापन
1 of 9
मुस्कराहट के साथ ले मतदान कर्मचारी ले चलीं ईवीएम - फोटो : नितिन गुप्ता
25 अप्रैल को धनीपुर मंडी से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। प्रशासन द्वारा लगातार मतदाताओं को जागरूक करके बिना भय के मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अफसरों को भरोसा है कि मतदाता घरों से निकलेंगे और वोट डालकर मतदान प्रतिशत बढ़ाकर चुनाव में एक नया कीर्तिमान बनाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 9
धनीपुर मंडी से ईवीएम लेकर मतदान केंद्र के लिए रवाना होती कर्मी - फोटो : संवाद
मतदान के दिन सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी बैंक एवं अन्य संस्थान बंद रहेंगे। मतदान के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए जिले की सीमाएं सील कर दी गई हैं। मतदान प्रक्रिया में बाधा डालने वालों एवं ईवीएम में गड़बड़ी फैलाने से सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन

3 of 9
धनीपुर मंडी से लोकसभा चुनाव में पोलिंग बूथों के लिए ईवीएम मशीन लेकर जाते कर्मचारी - फोटो : संवाद
मतदान के दौरान ईवीएम में खराबी को दूर करने के लिए प्रत्येक विधानसभा में तीन इंजीनियरों की टीम उपलब्ध रहेगी।

4 of 9
लोकसभा चुनाव में पोलिंग बूथ के लिए तेज धूप से बचकर जाती कर्मचारी महिला - फोटो : संवाद
भारत निर्वाचन आयोग से भेजे गए प्रेक्षकों के साथ डीएम विशाख जी ने धनीपुर मंडी पहुंचकर पोलिंग पार्टियों की रवानगी का जायजा लिया। डीएम ने मतदान कार्मिकों को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान कार्मिक बूथ पर किसी का आतिथ्य स्वीकार नहीं करें और पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं निष्पक्षता के साथ मतदान कराएं।
विज्ञापन

5 of 9
पोलिंग बूथ पर बच्चे को लेकर जाती महिला कर्मचारी - फोटो : संवाद
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में अलीगढ़ सीट पर 26 अप्रैल को मतदान होने जा रहा है। 19 लाख 90 हजार मतदाताओं वाली इस सीट पर 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। 
विज्ञापन

6 of 9
पोलिंग बूथ जाते पुलिस कर्मी तेज धूप से बचते - फोटो : संवाद
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 26 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए 25 अप्रैल को धनीपुर मंडी से कड़ी सुरक्षा के बीच 2121 पोलिंग पार्टियां, जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मतदान केंद्रों पर रवाना हुईं। 
विज्ञापन

7 of 9
आइसक्रीम खाते हुए पोलिंग बूथ जाती महिला कर्मचारी - फोटो : संवाद
सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो जाएगा, जो शाम छह बजे तक जारी रहेगा। 

8 of 9
पोलिंग बूथ जाने के लिए तेज धूप से बचती कर्मचारी - फोटो : संवाद
इस बार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में तीन-तीन पिंक मतदेय स्थल बनाए गए हैं। पोलिंग बूथ पर कर्मचारियों से लेकर सुरक्षा कर्मी तक महिलाओं की ही ड्यूटी लगाई गई है। मतदान स्थल पर मतदान कार्मिक से लेकर सुरक्षाकर्मी तक महिलाएं ही रहेंगी। 
विज्ञापन

9 of 9
पोलिंग बूथों के लिए ईवीएम मशीन लेकर जाती महिला कर्मचारी - फोटो : संवाद
मतदान के बाद 26 अप्रैल को देर शाम पोलिंग पार्टियां धनीपुर मंडी में ईवीएम व वीवीपैट के साथ ही बस्ते जमा कराने पहुंचेंगी। इस दौरान शाम पांच बजे के बाद एटा चुंगी से धनीपुर, बौनेर से एटा चुंगी की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें