फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: ससुराल से पहले पोलिंग बूथ पहुंची दुल्हन, पति संग किया मतदान, फिर हुई विदाई

Thu, 18 Apr 2019 11:50 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
वोटिंग करने पहुंची दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
लोकतंत्र के महापर्व में मतदाता पीछे नहीं हैं। सुबह से ही मतदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। मतदान का समय सुबह 7 बजे से था। लेकिन उससे पहले से ही मतदाताओं ने कई जगहों पर लंबी कतार लगा ली है। चाहे शादी हो या विदाई, परीक्षा हो या पढ़ाई लेकिन लोग अपने मतों के अधिकार का प्रयोग करने से कभी पीछे नहीं रहते। अलीगढ़ से भी ऐसी ही तस्वीरें सामने आई हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
वोटिंग करने पहुंची दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ की एक युवती का परिवार, जिसने बेटी की विदाई से पहले मतदान कराया। अलीगढ़ के मोहल्ला खाइडोर कानूनगोयन में शादी के बाद विदा होती दुल्हन ने अपने मत का प्रयोग किया।
विज्ञापन

3 of 5
वोटिंग करने पहुंची दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
चमन वर्मा की बेटी अंशु वर्मा ने शादी के जोड़े में मतदान केंद्र पहुंची और वोट दिया। इसके बाद वह अपने घर पहुंची और फिर फिर उसकी विदाई का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
 

4 of 5
वोटिंग करने पहुंची दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
दूसरे चरण के मतदान में अलीगढ़ समेत प्रदेश की आठ सीटों पर वोटिंग जारी है। अलीगढ़ में सुबह से ही मतदाताओं में खासा उत्साह है। बुजुर्ग मतदाता भी वोटिंग के लिए पहुंच रहे हैं। अलीगढ़ में दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है। 18 लाख 82 हजार 47 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे, शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वोटिंग करने पहुंची दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ लेाकसभा की पांचों विधानसभाओं में 1045 मतदान केन्द्र और 2136 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। पिंक मतदेय स्थल 7, मॉडल पोलिंग स्टेशन 28 हैं। जिले में कुल 1 दर्जन बूथों पर सुबह-सुबह गड़बड़ी की शिकायत मिली है। अमर उजाला द्वारा अलीगढ़ के डीएस इंटर कालेज में पिंक बूथ बनवाया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें