फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एक साथ जल रही थीं 11 चिताएं, उधर अपनों के अरमान; अलीगढ़ के नाया में हर तरफ मचा था करुण कंद्रन; तस्वीरें

Sun, 02 Jun 2024 10:55 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
1 of 9
Jammu akhnoor Accident - फोटो : अमर उजाला
जम्मू कश्मीर के अखनूर में बस हादसे में शिवखोड़ी जा रहे 11 तीर्थयात्रियों के शव शनिवार की देर शाम गांव नाया पहुंचते ही हर तरफ करुण कंद्रन मच गया। अपनों के शव देखकर परिजन बिलख पड़े। महिलाओं का रोकर बुरा हाल था। कुछ महिलाएं गश खाकर धड़ाम से जमीन पर गिर पड़ीं। बच्चे भी बिलख रहे थे। कोई किसी को संभालने की कोशिश करता तो खुद ही दहाड़ मारकर रो पड़ता।
विज्ञापन

2 of 9
Jammu akhnoor bus accident - फोटो : अमर उजाला
रात आठ बजकर 48 मिनट पर संजय पुत्र सुंदर सिंह की चिता को सबसे पहले उनके बेटे आदित्य ने मुखाग्नि दी। इसके बाद करीब सवा नौ बजे तक सभी 11 शवों को उनके परिजन की ओर से मुखाग्नि दे दी गई थी। एक ओर चिताएं जल रही थीं, दूसरी ओर मासूम बच्चों और बूढ़े माता-पिता के अरमान भी चिता की लपटों सहित जले जा रहे थे।

 
विज्ञापन

3 of 9
Jammu akhnoor bus accident - फोटो : अमर उजाला
सुनीता का शव घर पहुंचा तो हादसे के समय बस में उनके साथ मौजूद रहे बुरी तरह से घायल दामाद सुभाष निवासी रामपुर उमरी जिला मथुरा और धेवते राज कुंतल की आंखों से भी आंसुओं का सैलाब बह चला। संजय के घर पर उनकी मां केला देवी का बुरा हाल था। 

4 of 9
Jammu akhnoor bus accident - फोटो : अमर उजाला
उनके मासूम बेटे आदित्य (10) और ईशान (8) का भी रोकर बुरा हाल था। सोनू उर्फ अंजली की बूढ़ी मां अपनी बेटी के शव को देखकर बिलखते हुए कभी जमीन पर गिर पड़ती तो कभी दहाड़ मारकर रोने लगती। अंजली का मासूम बेटा शनिवार को शाम से ही घर पर अपनी नानी की गोद में सहमा बैठा था। उसने भी जब अपनी मां के शव को देखा तो अपने आंसुओं की धारा रोक नहीं सका।
विज्ञापन

5 of 9
Jammu akhnoor bus accident - फोटो : अमर उजाला
यही हाल लक्ष्मण प्रसाद शर्मा और सुरेश के परिवार वालों का भी था। लक्ष्मण प्रसाद शर्मा सहित उनका पूरा परिवार इस हादसे की भेंट चढ़ चुका है। उनके भाई-भतीजों सहित परिवार की महिलाएं बार-बार चारों के शव देखतीं और चीखतीं-चिल्लातीं।
विज्ञापन

6 of 9
Jammu akhnoor bus accident - फोटो : अमर उजाला
लक्ष्मण प्रसाद के मासूम बच्चों अन्नू और नैना के ताबूत को खोलकर उनके चेहरों पर हाथ फेरते हुए एक बार उठकर खड़े हो जाने के लिए कहतीं और फिर गश खाकर धड़ाम से जमीन पर गिर पड़तीं।

 
विज्ञापन

7 of 9
Jammu akhnoor bus accident - फोटो : अमर उजाला
छह चिता में जले 11 शव
शनिवार की रात नाया गांव पहुंचे सभी 11 शव छह चिता में जलाए गए। एक चिता में लक्ष्मण प्रसाद शर्मा सहित उनकी पत्नी, बेटे और बेटी का शव था। दूसरी चिता में सबरजीत और उनकी पत्नी सीमा के शव थे। तीसरी चिता में सुरेश सिंह और उनके नाती तनुज के शव थे। उनकी भतीजी उनकी भतीजी सोनू उर्फ अंजली सहित सुनीता और संजय के शव अलग-अलग चिता में सजाए गए। इस तरह कुल छह चिता में 11 शवों को मुखाग्नि दी गई।

 

8 of 9
Jammu akhnoor bus accident - फोटो : अमर उजाला
दंपती व उनके बच्चों के साथ एक साथ जले
नाया गांव निवासी लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, उनकी पत्नी अनामिका उर्फ अन्नू, बेटा रुद्र उर्फ यश और बेटी नैना के शव एक साथ एक ही चिता पर सजाए गए। उनकी चिता को लक्ष्मण प्रसाद शर्मा के भतीजे योगेंद्र कौशिक पुत्र डालचंद्र शर्मा ने मुखाग्नि दी। एक साथ चारों के शव जलते देखकर परिजन ही नहीं गांव वाले भी अपने आंसू नहीं रोक सके। प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी और पुलिस कर्मी भी इस दृश्य को देखकर द्रवित थे।

 
विज्ञापन

9 of 9
Jammu akhnoor bus accident - फोटो : अमर उजाला
बाबा-नाती के शव भी एक साथ जले
नाया गांव निवासी सुरेश और उनके नाती तनुज के शव को भी एक ही चिता में मुखाग्नि दी गई। सुरेश के पुत्र राजा उर्फ राजेंद्र सिंह ने चिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान परिजन चिता से दूर खड़े होकर रो रहे थे। रिश्तेदार और ग्रामीण उन्हें संभालते हुए विधाता की होनी बताकर सांत्वना देने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें