फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी का कत्ल: दो साल पहले शादी, नशा और विवाद, पहले भी विमलेश पर किया था कुल्हाड़ी से हमला; इस बार मार डाला

Sat, 25 Jul 2026 02:06 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ में पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या कर दी। दो साल पहले शादी हुई थी। घरेलू कलह में वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
1 of 5
aligarh murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अलीगढ़ के खैर से सनसनीखेज खबर सामने आई है। क्षेत्र के गांव मऊ में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे एक युवक ने पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। परिजन व पुलिस गंभीर हालत में महिला को सीएचसी खैर ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जांच-पड़ताल के साथ घटनास्थल से साक्ष्य भी एकत्र किए हैं।

मऊ निवासी मुकंदी लाल ने डायल-112 पर सूचना दी कि उनके सबसे छोटे बेटे रवि ने घर के कमरे में अपनी पत्नी विमलेश (22) पर धारदार हथियार से कई वार किए हैं। घर में चीख-पुकार सुनकर वह पहुंचे तो वह हथियार लेकर मौके से भाग गया। विमलेश बुलंदशहर जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र के गांव धामिनी निवासी गिर्राज की पुत्री थीं। 
विज्ञापन

2 of 5
महिला की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उनकी शादी करीब दो वर्ष पहले रवि से हुई थी। वह क्षेत्र में मजदूरी करता था। विमलेश के पिता का आरोप है कि रवि नशे का आदी था और अक्सर नशीले पदार्थों का सेवन करता था। इसके चलते विवाह के बाद से पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन

3 of 5
महिला की हत्या के बाद अस्पताल में पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीओ खैर अभिषेक पटेल ने बताया कि आरोपी रवि घटना के बाद से भागा हुआ है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं। मृतका के परिजन की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

4 of 5
महिला की हत्या के बाद अस्पताल में परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहले भी विमलेश पर किया था कुल्हाड़ी से हमला
विमलेश के परिजन ने आरोप लगाया है कि करीब दो-तीन माह पहले भी पति रवि ने कुल्हाड़ी से उसके सिर पर हमला किया था। गंभीर रूप से घायल विमलेश कई दिनों तक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती रही। हालांकि सामाजिक समझौते के चलते पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई। यदि पहले हुए हमले के बाद कार्रवाई होती तो शायद उसकी जान न जाती। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महिला की हत्या के बाद अस्पताल में पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विमलेश के पिता गिर्राज ने बताया कि शादी के बाद से ही रवि दहेज में बुलेट बाइक की मांग करता था। मांग पूरी नहीं होने पर वह आए दिन विमलेश के साथ मारपीट कर उसे प्रताड़ित करता था। रवि परिवार में पांच भाइयों और पांच बहनों में सबसे छोटा है। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। विमलेश की मौत से उसकी आठ माह की मासूम बेटी संध्या के सिर से मां का साया उठ गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें