फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस मामला बिटिया के गांव जाने पर पाबंदी ने बढ़ाया बवाल, धरना-प्रदर्शन, पुलिस से तनातनी और लाठीचार्ज

Sat, 03 Oct 2020 02:20 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
विज्ञापन
1 of 7
हाथरस मामला - फोटो : अमर उजाला
बिटिया के गांव किसी को नहीं जाने देने की वजह से बॉर्डर पर दिनभर बवाल मचा रहा। टीएमसी, आम आदमी पार्टी, सपा, कांग्रेस, पीस पार्टी, अखिल भारत हिंदू महासभा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बिटिया के गांव के बाहर एनएच पर पहुंचकर जमकर प्रदर्शन किया। यह लोग बिटिया के गांव जाना चाहते थे लेकिन प्रशासन ने इन्हें गांव में घुसने नहीं दिया। 
 
विज्ञापन

2 of 7
गांव जाने के क्रम में पुलिस के साथ धक्का-मुक्की में गिरे टीएमसी नेता - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान तीखी नोकझोंक और धक्कामुक्की हुई। इस धक्कामुक्की में टीएमसी के सांसद डेरेक ओ ब्रायन जमीन पर गिर गए। इस पर काफी देर तक नारेबाजी होती रही। बाद में यह सभी लोग वापस चले आए। शुक्रवार को टीएमसी का प्रतिनिधिमंडल पश्चिम बंगाल से आया था। 
 
विज्ञापन

3 of 7
धक्कामुक्की में गिरे टीएमसी सांसद - फोटो : अमर उजाला
इसमें टीएमसी के सांसद डेरेक ओ ब्रायन, सांसद काकोली भोज, सांसद प्रतिमा मंडल, पूर्व सांसद ममता बाला ठाकुर शामिल थीं। प्रतिनिधिमंडल ने जब गांव के अंदर जाने की कोशिश की तो अधिकारियों ने इन्हें रोक लिया। इस दौरान वहां कुछ अन्य राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता भी आ गए। 
 

4 of 7
टीएमसी का प्रतिनिधिमंडल - फोटो : अमर उजाला
इसी बीच वहां सपा के एमएलसी जसवंत सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओमवती यादव भी समर्थकों के साथ पहुंच गए और धरना शुरू कर दिया। शाम को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी पहुंचे। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राना, प्रदेश उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह, अलीगढ़ महासचिव हेमेंद्र कुमार, मोनिका थापा भी अन्य कार्यकर्ताओं के साथ वहां पहुंच गईं।
 
विज्ञापन

5 of 7
पुलिस से नोकझोंक - फोटो : अमर उजाला
इन लोगों ने भी जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। बरेली से महिला जागृति मंच की पदाधिकारियों को भी प्रशासन ने नहीं जाने दिया। कांग्रेस नेता श्यौराज जीवन, राजेश राज जीवन जब बिटिया के गांव जाने के लिए लिंक रोड पर पहुंचे तो प्रशासन ने रोक लिया। पूरे दिन बिटिया के गांव को जाने वाले रास्ते पर पुलिस फोर्स तैनात रही और हंगामा होता रहा।
 
विज्ञापन

6 of 7
लखनऊ में सपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज - फोटो : अमर उजाला
मीडिया, नेताओं के जाने पर रोक: एएसपी
एएसपी प्रकाश कुमार ने कहा कि एसआईटी जब तक जांच पूरी नहीं करती पीड़िता के गांव में मीडिया को प्रवेश नहीं मिलेगा। कानून व्यवस्था बनाए रकने के लिए किसी राजनीतिक प्रतिनिधिमंडल या व्यक्ति को भी जाने की इजाजत नहीं होगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, राजधानी लखनऊ में गांधी जयंती पर मौन व्रत धारण कर अनशन करने जा रहे सपाइयों पर शुक्रवार दोपहर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी। सपा कार्यकर्ताओं को गंभीर चोटें आई हैं। जबकि कई चोटिल हुए हैं। पुलिस कुछ सपाइयों को पुलिस लाइन ले गई। इसके अलावा शुक्रवार सुबह हजरतगंज में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन व नारेबाजी की। जिस पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और ले जाने लगी, लेकिन सपाई फिर सड़कों पर आ गए और नारेबाजी करने लगे। कुछ देर के लिए पुलिस भी बेबस रही। हालात नियंत्रण से बाहर जाते देखकर पुलिसकर्मियों ने लाठीचार्ज कर दिया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें