फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस कांड: सीबीआई ने बहन के प्रेम प्रसंग पर पूछा सवाल, भाई बोला-वो ऐसी नहीं थी, कभी एक थप्पड़ भी नहीं मारा

Sat, 07 Nov 2020 11:32 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
विज्ञापन
1 of 5
Hathras Gang Rape Case - फोटो : अमर उजाला
हाथरस के बिटिया प्रकरण की जांच कर रही सीबीआई की टीम लगातार बिटिया के परिजनों से पूछताछ कर रही है। सीबीआई द्वारा पूछे गए कुछ और सवालों का बिटिया के बड़े भाई ने खुलासा किया है। बिटिया के भाई का कहना है कि सीबीआई ने उसकी बहन के प्रेम प्रसंग पर सवाल पूछे हैं तो उसने यह बताया है कि उसकी बहन ऐसी नहीं थी। 
विज्ञापन

2 of 5
Hathras Gang Rape Case - फोटो : अमर उजाला
सीबीआई ने यह भी पूछा कि 104 कॉल डिटेल सामने आई हैं तो इस पर उनका क्या कहना है। बिटिया के भाई के मुताबिक यह डिटेल गलत हो सकती हैं। सीबीआई ने उससे यह सवाल भी पूछा कि क्या उसने अपनी बहन को कभी थप्पड़ भी मारा है तो उसने यही कहा कि उसने अपनी बहन को कभी थप्पड़ भी नहीं मारा। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Hathras Gang Rape Case - फोटो : अमर उजाला
सीबीआई उससे यह भी कह रही है कि क्या वह झूठ और सच (लाई डिटेक्टर) का टेस्ट कराएंगे तो हमने उनसे यह कह दिया कि हम ऐसा टेस्ट नहीं कराएंगे। हम ऑडियो टेस्ट कराने को तैयार हैं। 
 

4 of 5
Hathras Gang Rape Case - फोटो : अमर उजाला
बिटिया के भाई के मुताबिक उन्होंने सीबीआई की टीम से पूछताछ के दौरान यह भी कहा कि जो सवाल वह उससे पूछ रहे हैं, वह आरोपियों से पूछने चाहिए कि आखिर उन्होंने उसकी बहन को क्यों मारा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Hathras Gang Rape Case - फोटो : अमर उजाला
परिजनों की सुरक्षा में सीआरपीएफ का रहा कड़ा पहरा
बिटिया के परिजनों की सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ का कड़ा पहरा रहा। बिटिया की मां और बड़े भाई को जब सीबीआई ने घटनास्थल पर बुलाया तो यह लोग सीआरपीएफ के सुरक्षा घेरे के बीच ही वहां पहुंचे। सीबीआई जहां बारीकी से घटनास्थल का निरीक्षण और पूछताछ करती रही तो वहीं जवान सुरक्षा में लगे रहे। किसी को पास नहीं आने दिया गया। घर पर भी यही स्थिति रही। जवान वहां भी सुरक्षा में तैनात रहे। बिना पूछताछ के किसी को अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें