हाथरस के बिटिया प्रकरण की जांच कर रही सीबीआई की टीम शुक्रवार को फिर घटनास्थल पर पहुंची। टीम करीब दो घंटे तक घटनास्थल पर रही। बिटिया की मां व भाई को मौके पर बुलाकर पहले अलग-अलग और फिर एक साथ पूछताछ की। इस दौरान सीबीआई ने क्राइम सीन भी रीक्रिएट किया।
विज्ञापन
2 of 8
Hathras Gang Rape Case
- फोटो : अमर उजाला
बिटिया की मां और भाई से मौका-ए-वारदात पर पूछा गया कि उस दिन क्या-क्या हुआ और कैसे-कैसे हुआ। वहां की वीडियो और फोटोग्राफी भी कराई गई। फॉरेंसिक टीम भी वहां मौजूद रही। उसके बाद कुछ देर के लिए टीम थाना चंदपा भी पहुंची और वहां भी कई जानकारी हासिल कीं।
विज्ञापन
3 of 8
Hathras Gang Rape Case
- फोटो : अमर उजाला
हाईकोर्ट ने हाथरस कांड में सीबीआई से यह पूछा है कि तफ्तीश कब तक पूरी होगी। यही वजह है कि सीबीआई की जांच और तेज हो गई है। शुक्रवार को फिर सीबीआई की टीम घटनास्थल पर पहुंची। छह गाड़ियों में सीबीआई की 20 सदस्यीय टीम वहां पहुंची। टीम ने वहां बिटिया के बड़े भाई और मां को भी बुलवा लिया।
4 of 8
Hathras Gang Rape Case
- फोटो : अमर उजाला
जिस खेत में घटना हुई थी, वहां इन दोनों को अलग-अलग बुलाकर पूछताछ की गई। करीब पौन घंटे तक बिटिया की मां से वहीं पूछताछ की गई और इसके बाद आधा घंटे तक बिटिया के बड़े भाई से भी पूछताछ की गई। सीबीआई ने फिर दोनों से मौके पर एक साथ पूछताछ की। इस बीच सीबीआई ने वहां क्राइम सीन रीक्रिएट भी किया।
विज्ञापन
5 of 8
घटनास्थल पर जांच करती सीबीआई की टीम
- फोटो : अमर उजाला
चंदपा थाने की एक महिला कांस्टेबल को मौके पर बुलाया गया और उसे बिटिया की तरह प्रस्तुत करते हुए खेत में लिटा दिया गया और फिर बिटिया की मां को बुलाकर बारीकी से पूछा गया कि किस हालत में बिटिया जमीन पर पड़ी थी और उसे किस तरह से उठाया। फिर कैसे उसका भाई पहुंचा।
विज्ञापन
6 of 8
Hathras Gang Rape Case
- फोटो : अमर उजाला
अन्य सवालों के जवाब भी पूछे गए। केस की जांच कर रहीं सीबीआई की डीएसपी सीमा पाहुजा के साथ पूरी टीम के अलावा फॉरेंसिक टीम भी वहां मौजूद थी। मौके पर वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई गई। करीब दो घंटे की पड़ताल के बाद टीम घटनास्थल से ही वापस लौट गई।
विज्ञापन
7 of 8
मां और भाई को पूछताछ के लिए ले जाती सीबीआई की टीम
- फोटो : अमर उजाला
और फफक-फफक कर रोने लगीं बिटिया की मां
बिटिया की मां और बड़े भाई से सीबीआई ने मौके पर बुलाकर पूछताछ की। सीन रीक्रिएट होने पर जब उन्होंने अपनी बेटी के साथ हुई वारदात के बारे में बताया तो वह रोने लगीं। बाद में भी वह दूसरे खेत में बैठकर रोती रहीं। वहां मौजूद अधिकारियों व अन्य लोगों ने उनको सांत्वना दी।
बाद में जब वह अपने घर पहुंचीं तो भी वहां भी काफी देर तक रोती रहीं। बिटिया के पिता ने मीडियाकर्मियों से यह कह दिया कि उनकी पत्नी व बेटा अभी किसी से बात करने की स्थिति में नहीं है।