फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में डीएम के ड्राइवर की बेटी का मर्डर: कत्ल से पहले दो घंटे तक रेकी, दूसरी गोली भी चलाना चाहते थे हमलावर

Sun, 15 Jun 2025 02:12 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

यूपी में डीएम के ड्राइवर की बेटी की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। वारदात को अंजाम देने से पहले हमलावरों ने रेकी की थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि हमलावर तहसील गेट के आसपास देखे गए थे। 
विज्ञापन
1 of 8
Hathras Murder - फोटो : अमर उजाला
हाथरस में जिलाधिकारी के ड्राइवर की बेटी की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। चालक की बेटी कल्पिता शर्मा की हत्या से पहले बुलेट सवार हमलावर तहसील गेट के आसपास घूम रहे थे और रेकी कर रहे थे। दो घंटे पहले भी उन्हें वहां देखा गया था। पुलिस जांच और पूछताछ में यह बात सामने आई है। 

पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस को जानकारी मिली है कि हत्यारोपी गुलशन करीब दो घंटे पहले तहसील गेट के बाहर कुछ देर बैठा भी रहा। कल्पिता घटना से करीब पौन घंटा पहले मथुरा से हाथरस पहुंची थी।
 
विज्ञापन

2 of 8
बेटी की हत्या के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस का मानना है कि इसी के चलते वह रेकी कर रहे होंगे, लेकिन उस समय वारदात नहीं कर पाए अथवा वह कब निकल गई, इन्हें पता नहीं चल पाया। कल्पिता के पिता राकेश शर्मा का एक घर कलेक्ट्रेट के निकट गांव दर्शना में हैं। वहां पर उसका भाई विशाल दर्शना पर परचून की दुकान चलाता है। सूचना पर वह भी मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन

3 of 8
हाथरस में तहसील के सामने युवती की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दूसरी गोली भी चलाना चाहता था हमलावर
कल्पिता को एक गोली मारी गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बुलेट सवार युवक दूसरी गोली भी मारने की कोशिश कर रहा था, लेकिन वह कामयाब नहीं हुआ, क्योंकि एक गोली मारने के बाद भी उसने कल्पिता की तरफ रिवाल्वर तानी थी।

4 of 8
युवती की हत्या के बाद परिजन और अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह था पूरा मामला
हाथरस में शनिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे मां के साथ बाजार जा रही स्कूटी सवार डीएम के चालक की बेटी कल्पिता शर्मा उर्फ टिंकल (24) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली बाजू को चीरते हुए फेफड़ों में जा घुसी। बुलेट सवार युवकों ने इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया है। कल्पिता मथुरा के सरकारी अस्पताल में नर्स थी। मृतका के पिता का आरोप है कि उनके बेटे विशाल की पत्नी ज्योति ने अपने दोस्त से यह हत्या कराई है। इस वारदात में उनके घर से चोरी हुए रिवाल्वर का इस्तेमाल किया गया है।

 
विज्ञापन

5 of 8
कल्पिता शर्मा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डीएम के चालक राकेश शर्मा का परिवार तहसील परिसर में ही रहता है। शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे कल्पिता अपनी मां उर्मिला के साथ स्कूटी से बाजार खरीदारी करने जा रही थी। एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि अभी तक जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक कल्पिता स्कूटी चला रही थी और मां पीछे बैठी थी। जब यह दोनों सदर तहसील के गेट पर पहुंचे, तभी पीछे से आई बुलेट ने इन्हें ओवरटेक किया और पीछे बैठे युवक ने कल्पिता पर गोली चला दी।

 
विज्ञापन

6 of 8
मौके पर जांच के लिए पहुंचे पुलिस अफसर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गोली लगते ही कल्पिता स्कूटी लेकर गिर गई। मां उर्मिला ने शोर मचा दिया। आसपास के लोग दौड़े भी, मगर तब तक बुलेट सवार दोनों हमलावर फरार हो चुके थे। खून से लथपथ युवती को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पिता राकेश शर्मा ने अपने बेटे की पत्नी पर ही आरोप लगाए हैं।

 
विज्ञापन

7 of 8
विलाप करते परिजन और पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने पुलिस को बताया है कि उनके बेटे विशाल की पत्नी ज्योति से परिवार का करीब एक साल से मनमुटाव चल रहा है। छह माह पहले वह घर छोड़कर चली गई थी। उन्होंने ज्योति पर ही अपने दोस्त से कल्पिता की हत्या कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस वारदात में सात माह पहले घर से चोरी हुई लाइसेंसी रिवाल्वर के इस्तेमाल होने की भी बात पुलिस को बताई है। 

 
विज्ञापन

8 of 8
कल्पिता शर्मा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रिवाल्वर चोरी का मुकदमा भी ज्योति के रिश्तेदार श्याम उर्फ सूरज निवासी खोंड़ा हजारी पर दर्ज कराया गया था। घटना के वक्त बेटी के साथ मौजूद रही मृतका की मां ने सादाबाद निवासी गुलशन भारद्वाज नाम के युवक पर गोली मारने का आरोप लगाया है। गुलशन और उसके फुफेरे भाई नवीन, ज्योति व श्याम उर्फ सूरज के खिलाफ तहरीर दी गई है।

यह भी पढ़ें: यूपी में डीएम के ड्राइवर की बेटी की हत्या: 100 मीटर की दूरी पर एएसपी और सीओ के आवास, तहसील के गेट पर कत्ल



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें