फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के स्कूल में कत्ल: खौफ में बच्चे, जरा सी आहट पर कांप उठते हैं...जागते हुए कटती रात; घर से बाहर न निकल रहे

Sun, 29 Sep 2024 12:48 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
विज्ञापन
1 of 6
Hathras Murder Case - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ के डीएल पब्लिक स्कूल के हॉस्टल में कृतार्थ के साथ रहने वाले बच्चे आज भी बेहद डरे हुए हैं। इस समय भले ही सब अपने घरों पर परिवार के बीच में हैं लेकिन खौफ इतना है कि सो तक नहीं पा रहे। रात को जरा सी आहट होने पर भी कांप उठते हैं। कई लोगों की रात तो अपने बच्चों के साथ जागकर ही कट रही है। कुछ बीमार भी हो गए हैं। मां-बाप भी अपने बच्चों को लेकर परेशान हैं। 

हाथरस जनपद के कस्बा सहपऊ के रसगवां गांव में स्थित इस डीएल स्कूल में यूं तो 700 बच्चे पढ़ रहे थे लेकिन हॉस्टल में 24 छात्र थे। इनमें से सभी कक्षा दो से आठ तक के थे। यह सभी एक ही हॉल में रहते थे। वहीं सभी के बिस्तर लगे हुए थे।

अब कृतार्थ की हत्या के बाद से यह सभी दहशत में हैं। भले ही कृतार्थ की हत्या में शामिल स्कूल का प्रबंधक दिनेश बघेल, उसका पिता जसोदन समेत पांच लोग जेल भेजे जा चुके हैं। लेकिन इन बच्चों में अजीब सा डर घर कर गया है।
 
विज्ञापन

2 of 6
Hathras Murder Case - फोटो : अमर उजाला
पूरी रात रोता रहा था प्रद्युम्न
कक्षा तीन का छात्र प्रद्युम्न दो दिन तक रोता रहा। उसके चेहरे पर खौफ साफ झलक रहा था। वह घर वालों से बार बार कहता कि स्कूल नहीं जाऊंगा। घटना को छह दिन बीत गए लेकिन वह अभी तक सामान्य नहीं हो सका है। अब तो परिवार के लोग भी उसके सामने स्कूल में हुई घटना का जिक्र नहीं करते हैं।

घर से बाहर नहीं निकल रहा राज
बहरदोई गांव का राज भी बेहद सहमा हुआ है। राज के पिता गावस्कर का कहना है कि सभी बच्चे एक साथ रहते थे। सब आपस में दोस्त थे। ऐसे में इस घटना के बाद से सभी भयभीत हैं। बच्चे बार बार सवाल पूछते हैं कि कृतार्थ का क्या हुआ। उसे क्यों मारा गया। बच्चों के दिमाग से यह घटना अभी तक निकल ही नहीं पा रही है।
विज्ञापन

3 of 6
Hathras Murder Case - फोटो : अमर उजाला
पूरी रात रोता रहा था प्रद्युम्न
कक्षा तीन का छात्र प्रद्युम्न दो दिन तक रोता रहा। उसके चेहरे पर खौफ साफ झलक रहा था। वह घर वालों से बार बार कहता कि स्कूल नहीं जाऊंगा। घटना को छह दिन बीत गए लेकिन वह अभी तक सामान्य नहीं हो सका है। अब तो परिवार के लोग भी उसके सामने स्कूल में हुई घटना का जिक्र नहीं करते हैं।

विपिन को चार दिन से बुखार है
विपिन भी यहीं पढ़ रहा था। वह कक्षा पांच का छात्र है। उसके पिता प्रभाकर सिंह का कहना है कि चार दिन से उनके बेटे को बुखार है। आज ही कुछ आराम मिला है। वह भी बेहद डर गया है।
 

4 of 6
Hathras Murder - फोटो : अमर उजाला
तंत्र क्रियाओं के सबूत मिटाने में जुटा स्कूल प्रबंधक का परिवार
गांव रसगवां के डीएल पब्लिक स्कूल के छात्रावास में रहकर कक्षा दो में पढ़ने वाले 11 वर्षीय मासूम कृतार्थ की हत्या के बाद स्कूल प्रबंधक का परिवार अब तंत्र-मंत्र की क्रियाओं में प्रयोग किए जाने वाले सबूतों को मिटाने जुट गया है। शुक्रवार को शाम तक स्कूल के मुख्य गेट पर लगी घोड़े की नाल और गुड़िया शनिवार को वहां से हटा दी गई।
विज्ञापन

5 of 6
hathras murder - फोटो : अमर उजाला
स्कूल प्रबंधक दिनेश बघेल के पिता जसोदन की तांत्रिक क्रियाओं को लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का दौर चल रहा है। जसोदन की देखरेख में तंत्र क्रियाएं करने वाले आसपास के गांवों के तांत्रिक भी इस घटना के बाद अंडरग्राउंड हो गए हैं। उनके यहां पहले की तरह से जुटने वाली भीड़ का कहीं आता-पता नहीं है। अभी भी गांव रसगवां के लोग यह विश्वास नहीं कर पा रहे है कि जसोदन ने तंत्र क्रिया के कारण बच्चे की बलि देने का प्रयास किया था। उनका कहना है कि वह ऐसा कर नहीं कर सकता। उनको पुलिस द्वारा बताई गई कहानी पर यकीन नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Hathras Murder Case - फोटो : अमर उजाला
स्कूल की मान्यता रद करने की प्रक्रिया शुरू
सहपऊ ब्लॉक के गांव रसगवां के डीएल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक के खिलाफ बिना मान्यता के पांचवीं से दसवीं तक की कक्षाओं और आवासीय विद्यालय का संचालन करने के मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। इस विद्यालय की पांचवीं तक की मान्यता भी रद्द करने की तैयारी की जा रही है।
गौरतलब है कि इस संबंध में विभाग की ओर से प्रबंधक दिनेश बघेल के खिलाफ सहपऊ में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। बीएसए स्वाती भारती ने बताया कि विद्यालय की मान्यता प्रत्याहरण के संबंध में कार्रवाई के लिए डीएम के निर्देश पर समिति गठित की गई है, जिसमें एसडीएम सादाबाद अध्यक्ष, सेवानिवृत्त प्राचार्य पीसी बागला कॉलेज डाॅ. एससी शर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी आलोक प्रताप श्रीवास्तव को सदस्य बनाया गया है। डीएम ने कमेटी से 20 दिन में जांच रिपोर्ट मांगी है। बीएसए ने कहा है कि इस विद्यालय को कई बार इस प्रकरण में नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन प्रबंधक व संचालक ने कोई उत्तर नहीं दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें