फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस कांड: सीबीआई ने तत्कालीन सीओ सिटी और कोतवाल सहित कई लोगों से की पूछताछ, चंदपा थाने में देखे दस्तावेज

Mon, 19 Oct 2020 09:54 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
हाथरस के चंदपा क्षेत्र की बिटिया के प्रकरण में सीबीआई की छानबीन और पूछताछ का सिलसिला लगातार जारी है। सीबीआई ने सोमवार को तत्कालीन सीओ सिटी रामशब्द यादव, तत्कालीन कोतवाल चंदपा डीके वर्मा सहित कई पुलिसकर्मियों से पूछताछ की। 
 
विज्ञापन

2 of 5
सीबीआई की टीम - फोटो : अमर उजाला
घटना के दिन वीडियो बनाने वाले दो युवकों से भी पूछताछ की। टीम ने कोतवाली चंदपा में कुछ दस्तावेज भी देखे। सर्विलांस टीम से भी टीम ने रिकॉर्ड भी ले लिया है। वहीं सीबीआई की टीमों ने अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज और अलीगढ़ जेल जाकर भी पूछताछ की है। 
विज्ञापन

3 of 5
आरोपियों के घर में पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों की मानें तो सीबीआई की टीम ने तत्कालीन सीओ सिटी रामशब्द, तत्कालीन कोतवाली निरीक्षक चंदपा डीके वर्मा सहित कई पुलिसकर्मियों से पूछताछ की। उस समय तत्कालीन सीओ सिटी रामशब्द पर ही सीओ सादाबाद का चार्ज था। चंदपा थाना सादाबाद सर्किल में ही शामिल है। इससे पहले भी टीम तत्कालीन कोतवाल डीके वर्मा से पूछताछ कर चुकी है। 

4 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इस प्रकरण में तत्कालीन एसपी, सीओ सिटी और कोतवाल सहित छह पुलिसकर्मी निलंबित हो चुके हैं। कई और लोगों से भी टीम ने पूछताछ की है। इसमें घटना के दिन वीडियो बनाने वाले दो युवक भी शामिल बताए जा रहे हैं। उस वाहन के चालक से भी टीम ने पूछताछ की गई है, जोकि बिटिया को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर गया था। टीम ने सर्विलांस टीम से भी रिकॉर्ड हासिल कर लिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गांव में तैनात पुलिसबल - फोटो : अमर उजाला
बिटिया के गांव में तैनात रही पुलिस फोर्स 
बिटिया के गांव में खामोशी पसरी रही। उसके घर पर काफी पुलिस फोर्स तैनात रही। हालांकि एनएच के लिए जाने वाले रास्ते पर आवाजाही से रोक हटा दी है, लेकिन वहां भी फोर्स तैनात है। यही स्थिति बिटिया के गांव और घर पर रही। पूरे दिन वहां सीसीटीवी कैमरे से निगरानी होती रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें