फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस मामले में नया मोड़, एक आरोपी के नाबालिग होने की खबर, परिजनों ने किया दावा

Tue, 20 Oct 2020 01:05 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
विज्ञापन
1 of 5
हाथरस कांड - फोटो : अमर उजाला
हाथरस कांड में सीबीआई की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं। मंगलवार को मामले में एक नया मोड़ आया है। कथित सामूहिक दुष्कर्म के चार आरोपी फिलहाल अलीगढ़ के जिला कारागार में बंद हैं, लेकिन उनमें से एक के परिजनों ने अपने बेटे के नाबालिग होने का दावा किया है। इस नए खुलासे से सब लोग हैरान हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
बिटिया के घर के बाहर तैनात पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
परिजनों का दावा है कि अभी उनके बेटे की उम्र 18 साल से कम है। इसके बावजूद पुलिस उनके बेटे को गिरफ्तार कर ले गई और जेल में डाल दिया है। वहीं सीबीआई ने आरोपी की दसवीं कक्षा की मार्कशीट को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

3 of 5
घटनास्थल पर पहुंचे सीबीआई के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि सोमवार सुबह ही सीबीआई की टीम अलीगढ़ पहुंच गई थी। इसके बाद कुछ अधिकारी अलीगढ़ जेल भी गए थे, जहां चारों आरोपी बंद हैं। वहां टीम ने एकांत में एक-एक कर चारों आरोपियों से पूछताछ की थी। इस दौरान जेल प्रशासन ने भी दूरियां बना के रखी थी।

 

4 of 5
हाथरस कांड - फोटो : अमर उजाला
चारों आरोपियों से करीब सात घंटे तक लगातार पूछताछ होती रही थी। इस दौरान संदीप नाम के आरोपी से सबसे ज्यादा समय तक अधिकारियों ने सवाल-जवाब किया था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हाथरस कांड - फोटो : अमर उजाला
वहीं कुछ अधिकारी जेएन मेडिकल कॉलेज गए थे, जहां उन्होंने बिटिया का इलाज करने वाले डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों से करीब आठ घंटे तक पूछताछ की थी। माना जा रहा है कि जल्द ही सीबीआई आरोपियों से दोबारा पूछताछ करने के लिए जेल जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें