हाथरस कांड की जांच में जुटी सीबीआई की टीम ने सोमवार को अलीगढ़ जिला कारागार में चारों आरोपियों से पूछताछ की। सुबह सवेरे ही अलीगढ़ पहुंचकर टीम दो खेमों में बंट गई। कुछ अधिकारी जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंचे और डॉक्टरों से पूछताछ की, तो कुछ अधिकारियों ने जेल में आरोपियों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
2 of 5
सीबीआई टीम पहुंची जांच करने
- फोटो : अमर उजाला
एक तरफ जेएन मेडिकल कॉलेज में आठ घंटे तक डॉक्टरों से पूछताछ चलती रही, तो वहीं जेल पहुंची टीम लगातार सात घंटे तक आरोपियों से पूछताछ करती रही। सीबीआई टीम के सात घंटे जेल के अंदर रहने के दौरान कारागार अधिकारी भी परेशान रहे। इस दौरान टीम को कारागार अधिकारियों की ओर से चाय-नाश्ता भेजा गया और उनकी ओर से पानी की डिमांड रही। मगर इस दौरान किसी ने खाने तक की जरूरत महसूस नहीं की।
विज्ञापन
3 of 5
जांच करने पहुंची सीबीआई की टीम
- फोटो : अमर उजाला
जेल में डीएसपी सीमा पाहुजा की अगुवाई में पहुंची छह सदस्यीय टीम ने सात घंटे तक एकांत में एक-एक कर चारों आरोपियों से पूछताछ की और उनके बयान दर्ज किए।
4 of 5
जांच करने पहुंची सीबीआई की टीम
- फोटो : अमर उजाला
वहीं जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज पहुंची टीम ने वहां आठ घंटे तक बिटिया का इलाज करने वाले संबंधित विभागों के आठ डॉक्टरों और दर्जन भर से अधिक स्टाफ के सदस्यों से पूछताछ की। इस दौरान टीम ने उपचार की डिटेल, दवाएं, मेडिकोलीगल का विवरण आदि सभी कुछ जुटाया। शाम सात बजे टीम मेडिकल कॉलेज से वापस चली गई।
जेल में सीबीआई टीम कोर्ट का आदेश लेकर बयान दर्ज करने गई थी। कानून के जानकारों के अनुसार आरोपियों से बातचीत में जो भी सामने आया होगा, उन तथ्यों पर बाहर काम करेगी। जरूरत हुई तो फिर पूछताछ करने आ सकती है या फिर सीधे रिमांड भी मांग सकती है।