फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: स्कूटी को मारी टक्कर... फिर बिल्डर पर की ताबड़तोड़ गोलीबारी; दिन-दहाड़े फायरिंग से दहल उठा इलाका; तस्वीरें

Tue, 22 Jul 2025 11:25 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

Aligarh Crime News: अलीगढ़ में बेटी को कोचिंग से लेने जा रहे बिल्डर पर फायरिंग का मामला सामने आया है। बिल्डर को चार गोलियां लगीं। एएमयू-एडीएम कंपाउंड के मध्य वाले जामिया उर्दू रोड पर सनसनीखेज वारदात हुई है। 
विज्ञापन
1 of 11
बिल्डर जुल्फिकार उर्फ लाडले खां को मारी गोली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
Aligarh Local News: यूपी के अलीगढ़ के सिविल लाइंस इलाके में जामिया उर्दू रोड पर सोमवार दोपहर स्कूटी सवार बिल्डर जुल्फिकार उर्फ लाडले खां (48) पर बुलट सवार दो हमलावरों ने गोलियां बरसा दीं। उन्हें चार गोलियां लगीं हैं। उन्हें गंभीर हालत में जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। परिवार वालों का कहना है कि वह कोचिंग गई बेटी को लेने जा रहे थे।

घटना के मूल में रंजिश बताई जा रही है। पुलिस ने देर शाम दोनों हमलावरों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस हिरासत में लिए गए दो युवकों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। खुद की प्रेमिका से दोस्ती के शक में आरोपियों ने बिल्डर पर हमला किया। आरोपियों ने पूछताछ में यह बात स्वीकार कर ली है। मूल रूप से छर्रा कोठी मोहल्ला के निवासी पेशे से बिल्डर लाडले खां परिवार के साथ सिविल लाइंस क्षेत्र के मेडिकल रोड पर स्थित रिफा पैलेस में रहते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 11
बिल्डर जुल्फिकार उर्फ लाडले खां को ई-रिक्शा से अस्पताल लेकर जाती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उनकी जकरिया मार्केट पर दवा की दुकान भी है। सोमवार दोपहर करीब 1:45 बजे वे जामिया उर्दू के पीछे की मस्जिद से नमाज पढ़कर स्कूटी पर सवार होकर बेटी को लेने कोचिंग सेंटर जा रहे थे। तभी एडीएम कंपाउंड के सहारे पहुंचते ही पीछे से आए बुलट सवार दो हमलावरों ने उन्हें स्कूटी में टक्कर मारकर रोका।
विज्ञापन

3 of 11
इसी जगह पर बिल्डर को मारी गोली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ताबड़तोड़ तीन गोलियां और मारी गईं
फिर पहली गोली पीछे से पीठ में मारी। इसके बाद उन्हें ताबड़तोड़ तीन गोलियां और मारी गईं। साथ में दो राउंड हवाई फायर भी किए गए। मौके पर कुल छह राउंड फायर हुए। हमले में दो गोली पेट-सीने पर, एक कनपटी पर व एक सीधे बाजू में लगी।

 

4 of 11
बिल्डर जुल्फिकार उर्फ लाडले खां की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घायल को ई-रिक्शा के जरिये मेडिकल कॉलेज पहुंचाया
ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाका दहल गया। लाडले बिल्डर वहीं लहूलुहान हालत में गिर गए। सूचना पर इलाका पुलिस व परिचित भी पहुंच गए। आनन-फानन उन्हें ई-रिक्शा के जरिये मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। इधर, एसपी सिटी, सीओ तृतीय ने भी फील्ड यूनिट संग घटनास्थल व मेडिकल कॉलेज पर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

5 of 11
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दो लोगों के खिलाफ तहरीर
खबर पर तमाम समर्थकों, परिचितों, सियासी व कारोबारी लोगों का जमावाड़ा लग गया। देर रात तक पुलिस जांच में जुटी थी। किसी महिला से जुड़े विवाद की रंजिश में हमला किए जाने का अंदेशा जताया जा रहा है। बिल्डर के भाई शहजी ने उसी रंजिश से जोड़कर जोहराबाग के आदम व उसके नगला पटवारी क्वार्सी निवासी दोस्त वसीम के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

6 of 11
इसी जगह पर बिल्डर को मारी गोली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस घटना में अभी तक की जांच व परिवार की तहरीर पर पुरानी रंजिश में आदम नाम के युवक व उसके दोस्त वसीम पर हमले का आरोप है। उसी रंजिश में दोनों को नामजद कर तहरीर दी गई है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर दोनों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ के आधार पर कारणों व घटना की सच्चाई सामने लाई जाएगी। - मृगांक शेखर पाठक, एसपी सिटी
विज्ञापन

7 of 11
अस्पताल में जमा भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एडीएम कंपाउंड की तरफ लगे एएमयू के सीसीटीवी कैमरे मिले बंद
अलीगढ़ में एडीएम कंपाउंड के पास स्कूटी सवार बिल्डर पर बाइक सवार बदमाशों द्वारा की गई ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं हो सकी, क्योंकि एडीएम कंपाउंड की तरफ लगे एएमयू के सीसीटीवी कैमरे चालू नहीं थे। इससे यूनिवर्सिटी की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।

 

8 of 11
इसी जगह पर बिल्डर को मारी गोली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
थाना सिविल लाइंस स्थित नदीम तरीन के घर सामने यूनिवर्सिटी की तरफ सड़क जा रही है। एक तरफ एडीएम कंपाउंड की दीवार है जबकि दूसरी तरफ यूनिवर्सिटी एमबीए विभाग की दीवार है। इस दीवार पर चार कैमरे लगे हैं। घटना के बाद वीडियो का फुटेज लेने पुलिस एमबीए विभाग पहुंची, लेकिन वहां से वह खाली हाथ लौटी। 

 

9 of 11
अस्पताल में बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि सुबह नौ बजे ट्रांसफॉर्मर फुंक जाने की वजह से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई, जिससे सीसीटीवी कैमरे बंद हो गए। दोपहर 2:30 बजे जब विद्युत आपूर्ति बहाल हुई तब कैमरे चालू हुए।

 

10 of 11
इसी जगह पर बिल्डर को मारी गोली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद वसीम अली का कहना है कि ट्रांसफॉर्मर फुंक जाने से सीसीटीवी कैमरे बंद हो गए थे। दुर्भाग्य से बैटरी बैकअप भी नहीं था। कैमरे लगातार 24 घंटे तक काम करें, इसके लिए बैटरी बैकअप का इंतजाम होगा। 
विज्ञापन

11 of 11
सीसीटीवी में कैद हमलावर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यूपी के अलीगढ़ के सिविल लाइंस इलाके में जामिया उर्दू रोड पर सोमवार दोपहर स्कूटी सवार बिल्डर जुल्फिकार उर्फ लाडले खां (48) पर हुए हमले में पुलिस ने हिरासत में लिए आरोपी आदम और वसीम से पूछताछ की। पूछताछ में आदम ने बिल्डर पर हमले के कारणों का जो खुलासा किया है, वह बेहद चौंकाने वाला है। 

आदम ने अपनी प्रेमिका से लाडले की दोस्ती के शक में यह हमला किया है। उसने यह हमला पहली बार नहीं किया, बल्कि इससे पहले भी एक मर्तबा एसपी सिटी आवास के सामने करीब डेढ़ दशक पहले लाडले पर हमला किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें