अलीगढ़ में महिला बीना ने प्रेमी के साथ रहने के लिए अपने पति की हत्या करा दी। अब जेल में दोनों के बीच दूरियां बन गई हैं। महिला बीना और उसके प्रेमी मनोज से जेल में कोई मिलने तक नहीं आया।
अलीगढ़ में जीवन में साथ रहने के सपने के साथ पत्नी बीना ने तमंचे का इंतजाम कर अपने प्रेमी मनोज से पति सुरेश की हत्या कराई। बीना का यह सपना, सपना ही रह गया। शुक्रवार को जेल भेजे जाने के बाद से दोनों में जेल की दीवारों ने ऐसी दूरियां बनाई हैं कि दोनों मुलाकात तक नहीं हो पाई। न बाहर से ही कोई इनसे मिलने आया।
बृहस्पतिवार को बरला के मोहल्ला कोठी के सुरेश की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी मनोज से कराई थी। थाने पहुंचकर मनोज ने बीना से प्रेम संबंध बताते हुए सुरेश की हत्या करके आने की बात कही। इस घटना के संबंध में सुरेश के भाई विजय ने बीना व मनोज पर मुकदमा दर्ज कराया। शुक्रवार को दोनों को जेल भेजा गया।
विज्ञापन
2 of 10
मृतक सुरेश का फाइल फोटो, आरोपी पत्नी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक बृजेंद्र कुमार बताते हैं कि दोनों को विशेष निगरानी में रखा जा रहा है। अभी तक दोनों गुमशुम हैं। किसी से घुले मिले भी नहीं हैं। दोनों की आपस में मुलाकात भी नहीं हुई है। दोनों अपनी दिनचर्या के काम निपटाने के बाद अपने में खोये रहते हैं। इनकी काउंसिलिंग कराई जाएगी। कोई आया तो नियमानुसार मुलाकात भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
3 of 10
मृतक सुरेश का फाइल फोटो, आरोपी पत्नी और उसका प्रेमी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी परिवार गायब, पट्टे पर मिली थी दुकान
इस हत्या में आरोपी मनोज का परिवार तीसरे दिन भी गायब रहा, लेकिन गांव में उसके परिवार को पट्टे पर मिली दुकान को लेकर चर्चाएं रहीं। वह दुकान मनोज ही चलाता था। अब उसे किसके हवाले किया जाएगा। कहीं पट्टा निरस्त करने की प्रक्रिया तो नहीं होगी।
4 of 10
आरोपी पत्नी और उसका प्रेमी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विवाहेतर संबंधों की खुफिया जांच भी करा रहे लोग
विवाहेतर प्रेम संबंधों में हत्या की लगातार घटनाओं से डर का माहौल है। इसी का परिणाम है कि विवाहेतर संबंधों में अब खुफिया जांच भी कराई जाने लगी हैं। एनसीआर व मेरठ में संचालित एजेंसियों से लोग इस तरह के मामलों में मदद ले रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 10
सुरेश की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस से सेवानिवृत्त सीओ व मेरठ में निजी खुफिया एजेंसी के संचालक रहे बुजुर्ग वीर महेंद्र सिंह ने बताया कि अब उम्र अधिक होने के चलते एजेंसी से दूरी बना ली है। जब तक वे सक्रिय रहे, उनके पास पश्चिमी यूपी के अलग-अलग जिलों से ऐसे प्रकरण आए।
विज्ञापन
6 of 10
आरोपी पत्नी बीना की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इनमें शादी से पहले व शादी के बाद लोग गोपनीय जांच करा रहे थे। अब तो इसका चलन बढ़ रहा है। निश्चित है कि ऐसे प्रकरणों में इजाफा हुआ है। जहां लोग विवाहेतर रिश्तों में जांच कराने को मजबूर है।
विज्ञापन
7 of 10
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पत्नी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ऐसे प्रकरणों की होगी साप्ताहिक समीक्षा
एसपी देहात अमृत जैन बताते हैं कि जिला स्तर पर हमने विवाहेतर रिश्तों में विवाद का रजिस्टर बनवाया है। इसमें शिकायत पर तीस दिन तक काउंसिलिंग, निगरानी व निस्तारण कराया जाएगा। ऐसे प्रकरणों की साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी। लोग ऐसे मामलों में गोपनीय जांच भी कराते होंगे। जिले में अब इस रजिस्टर में शिकायत आने पर इनका भी रिकॉर्ड रखा जाएगा कि कितने लोग गोपनीय जांच करा रहे हैं।
8 of 10
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी प्रेमी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पत्नी ने कराई पति की हत्या, तमंचा लेकर थाने पहुंच गया प्रेमी
अलीगढ़ में पत्नी के प्रेम संबंधों में बाधा बन रहे सुरेश (32) की बृहस्पतिवार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात को उसकी पत्नी बीना ने प्रेमी मनोज से अंजाम दिलाई थी। आरोपी तमंचा लेकर थाने जा पहुंच गया था और आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने बीना को भी गिरफ्तार कर लिया था। दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया था।
9 of 10
हत्या के बाद मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीओ बरला गर्वित सिंह के अनुसार, मोहल्ला कोठी का सुरेश दिल्ली में रहकर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। उसकी पत्नी बीना तीन बच्चों को लेकर गांव में ही रहती थी। परिजन से पूछताछ में पता चला है कि करीब आठ वर्ष पहले सुरेश की पत्नी के पड़ोस में परचून की दुकान करने वाले अविवाहित युवक मनोज से प्रेम संबंध हो गए।
हत्या के बाद मौके पर पुलिस और भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इन संबंधों का सुरेश और उसके पूरे परिवार ने विरोध किया। मगर बीना व मनोज ने साथ रहने की ठान ली। वारदात से तीन दिन पहले सुरेश दिल्ली से गांव आया था। उसे बृहस्पतिवार को वापस जाना था। सुरेश सुबह घर के चबूतरे पर बैठकर मोबाइल देख रहा था। तभी मनोज ने उसके सीने में तमंचे से गोली मार दी।