फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्था हत्याकांड: बचने के लिए अरुण ने अपनाई थी हर तरकीब, 350 सीसीटीवी फुटेज और नए नंबर से पुलिस ने धरा

Tue, 19 Oct 2021 11:08 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
1 of 9
Dr Aastha Murder Case - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ के क्वार्सी इलाके की रमेश विहार कॉलोनी में हुई मेडिकल ऑफिसर डॉ. आस्था अग्रवाल की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी पति सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात के खुलासे के लिए 350 सीसीटीवी खंगाले थे। शाम साढ़े सात बजे घर के पास अरुण के साथ तीनों युवक कैद हैं। वे इधर-उधर टहल रहे हैं। इसके बाद घटना को अंजाम देकर निकलते समय अरुण के साथ तीनों कैद हैं। फिर कासिमपुर जाते समय एक सीसीटीवी में अरुण की कार कैद हुई। इसके बाद भाई के घर से अरुण तीनों को साथ लेकर निकला। फिर एसपी सिटी दफ्तर के बगल के पेट्रोल पंप पर गाड़ी में तेल भरवाते कैद हुआ। यहां से नोएडा एक्सप्रेस वे के रास्ते जेवर टोल पर भी वह कैद हुआ। इसके बाद उन्होंने टोल से आगे एक ढाबे पर खाना खाकर सोते हुए दिन निकाला। दिन निकलते ही यहां से अरुण व अशोक दिल्ली गए और पवन व विकास अलग हो गए।
विज्ञापन

2 of 9
सीसीटीवी में कैद बच्चे और हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला
अरुण यहां से सीधे दिल्ली पहाड़गंज की एक पार्किंग में पहुंचा। जहां उसने अपनी गाड़ी लगाई। वहां सीसीटीवी में अरुण कैद हुआ। इसके बाद मोबाइल की मदद से पता चला कि वह चंडीगढ़ पहुंचा है। वहां से अशोक उससे अलग हो गया। 

 
विज्ञापन

3 of 9
सीसीटीवी में कैद गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ से अरुण शिमला गया। फिर शिमला से वापस चंडीगढ़ लौटा और दिल्ली आकर यहां से अपनी गाड़ी लेकर सुपारी की शेष रकम देने, साथ में न्यायालय में सरेंडर करने के इरादे से अलीगढ़ लौट रहा था। तभी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

4 of 9
सीसीटीवी में कैद आरोपियों की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
गांव में ही घूमे बाकी आरोपी, न था खुद के पकड़े जाने का डर
चूंकि, पहले ही दिन से इस घटना में अरुण नामजद हुआ था। भाड़े के आरोपियों का कहीं कोई नाम दूर दूर तक सामने नहीं आया था। इसलिए नोएडा से लौटने के बाद पवन व विकास गांव में ही घूम रहे थे। उन्हें खुद के पकड़े जाने का डर न था। इसलिए उनकी गिरफ्तारी आसान हो गई।
विज्ञापन

5 of 9
Dr Aastha Murder Case - फोटो : अमर उजाला
हां, सीसीटीवी में उनके चेहरे जब सामने आए तो पुलिस ने उनकी पहचान कराने के लिए बेहद गोपनीयता रखी अन्यथा वे भी भागने में सफल रहते। अभी उनका साथी अशोक उर्फ टशन गायब है, जिसके लिए एक टीम लगा रखी है।
विज्ञापन

6 of 9
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
गाड़ी के न थे कागज, नकदी भी बरामद
पुलिस को अरुण के पास से वरना कार बरामद हुई है, जिसके कागज न होने पर सीज कर दिया गया है। इसके अलावा अरुण के पास से 32000 रुपये, विकास के पास से 17000 रुपये नगद और अभियुक्त पवन के पास से 5200 रुपये बरामद हुए हैं। ये रुपये सुपारी से संबंधित बताए गए हैं।
विज्ञापन

7 of 9
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
नए मोबाइल से करीबियों को कॉल पर फंसा
13 और 14 अक्तूबर की दोपहर तक अरुण ने अपने किसी करीबी को संपर्क नहीं किया। मगर 14 अक्तूबर की शाम के बाद से अरुण व उसके साथ चंडीगढ़ तक गए अशोक उर्फ टशन ने अपने कुछ करीबियों को नए मोबाइल नंबर से कॉल किया। सभी से एक ही बात कही कि एक दो दिन में ठंडा होने पर वह कोर्ट में हाजिर हो जाएगा।

8 of 9
Dr Aastha Murder Case - फोटो : अमर उजाला
पुलिस इन करीबियों के नंबर चेक कर रही थी। इसी बीच अरुण का यह नया नंबर हाथ लगा और उसकी लोकेशन पर काम किया तो पुलिस उसके पीछे लग गई। मगर अशोक हाथ नहीं आया। पता चला कि अशोक अरुण के साथ चंडीगढ़ के बाद से अलग हो गया।

 
विज्ञापन

9 of 9
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इस हाईप्रोफाइल वारदात में पहले ही दिन से सीओ तृतीय के नेतृत्व में चार पुलिस टीमें वैज्ञानिक व तकनीकी संसाधनों के सहारे खुलासे के लिए लगाई गई थीं। उसी आधार पर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अभी कुछ नाम शेष हैं, जिनको लेकर जांच जारी है। जांच में जो उजागर होगा, उसके अनुसार कार्रवाई होगी। वहीं पुलिस को मुकदमे में जल्द ट्रायल शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं।-कलानिधि नैथानी, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें