फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस में डबल मर्डर: पूर्व सैन्य कर्मी और पत्नी का कत्ल, दूसरी पत्नी पर शक; पांच माह पहले इसलिए हुआ था विवाद

Mon, 28 Sep 2026 03:50 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

यूपी के हाथरस जिले के सादाबाद के इस्लामनगर में डबल मर्डर से सनसनी मच गई। घर में दंपती के शव लहूलुहान मिले। परिजनों ने नकदी-जेवरात लूटे जाने की आशंका जताई है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
1 of 11
hathras double murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आगरा बाईपास रोड स्थित इस्लामनगर में ताज बॉडी के पास पूर्व सैन्य कर्मी शमसुद्दीन (60 वर्ष) और उनकी पत्नी समीना उर्फ सद्दो बेगम (58 वर्ष) के शव रविवार की सुबह घर में लहूलुहान हालत में मिले। किसी धारदार हथियार से दोनों का गला रेतकर हत्या किए जाने की आशंका है। परिजनों ने घर में लूटपाट की आशंका भी जताई है। सादाबाद थाने की पुलिस ने घटनास्थल सील कर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाॅड के साथ जांच-पड़ताल की।

पुलिस के अनुसार, मृतक शमसुद्दीन करीब 20 वर्ष पहले सेना से सेवानिवृत्त हुए थे। बाईपास रोड पर उन्होंने घर बनवा रखा था। घर में नीचे दुकान थी जिसे उन्होंने अपने भांजे कप्तान खां को किराये पर दे रखी थी। ऊपर की मंजिल पर वह पहली पत्नी सद्दो बेगम के साथ रहते थे। 
विज्ञापन

2 of 11
मृतक समसुद्दीन व उनकी पत्नी सद्दो बेगम - फोटो : फाइल फोटो
भांजे कप्तान ने बताया कि सद्दो बेगम से कोई संतान न होने पर शमसुद्दीन ने करीब 15 वर्ष पहले सीमा से दूसरी शादी की थी। सीमा कुछ ही दूरी पर दूसरे घर में अपनी दो बेटियों और एक बेटे के साथ रहती हैं। सद्दो बेगम और सीमा में अच्छे संबंध थे।

 
विज्ञापन

3 of 11
इस मकान में हुई हत्या, दूसरी पत्नी सीमा का मकान - फोटो : संवाद
कप्तान खां के मुताबिक, उनकी एक दुकान उस मकान में है जहां सीमा रहती हैं। सुबह उनका बेटा इमरान दोनों दुकान खोलने पहुंचा तो सीमा ने बताया कि शमसुद्दीन फोन नहीं उठा रहे। इमरान ने कॉल किया तो भी कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद सीमा ने अपने बेटे सुभान को शमसुद्दीन के घर भेजा। 

4 of 11
पोस्टमार्टम हाउस पर विलाप करते सद्दो बेगम के भाई राजू व अन्य परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ऊपर पहुंचने पर सुभान देखा कि दरवाजा खुला था और अंदर खून से लथपथ दोनों के शव पड़े थे। खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और भीड़ जमा हो गई। पुलिस, फाॅरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड ने गहराई से छानबीन की। 

आईजी प्रभाकर चौधरी और एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा भी मौके पर पहुंचे और पुलिस टीम को जल्द खुलासे के निर्देश दिए। मृतक के बड़े भाई शेर मोहम्मद ने अज्ञात लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घर से जेवर, नकदी व अन्य कीमती सामान लूट ले जाने की आशंका भी जताई है।
विज्ञापन

5 of 11
विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दूसरी पत्नी पर गहरा रहा शक
पुलिस की छानबीन में अब तक शक दूसरी पत्नी सीमा की तरफ ही गहरा रहा है। पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि सद्दो बेगम के घर में जब चोरी हुई थी तो उसमें दूसरी पत्नी के भाई का नाम सामने आया था। इसे लेकर घर में हंगामा हुआ था और फिर दोनों पत्नियां अलग रहने लगी थीं। महिला के तीन भाई हैं। एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि मामले में हर पहलू से जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

6 of 11
मृतक के भांजे कप्तान खां - फोटो : संवाद
संतान न होने पर कराई थी दूसरी शादी
सद्दो बेगम शहर के मोहल्ला बालापट्टी की रहने वाली थीं। राजू ने बताया कि संतान न होने पर परिवार ने दूसरी शादी का विचार किया, जिसके लिए सद्दो तैयार हो गईं। इसके बाद राजू ने ही दूसरा रिश्ता बताया था। आगरा के आजमपाड़ा निवासी सीमा से 14 वर्ष पहले शादी हुई थी। सीमा से दो बेटी व एक बेटा है। बड़ी बेटी की उम्र 12 वर्ष है। बेटा सुभान 8 वर्ष का है।
 
विज्ञापन

7 of 11
जांच को पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
भाई ने विवाद से किया इन्कार
महिला के भाई ने जहां परिवार में विवाद की ओर इशारा किया, वहीं शमसुद्दीन के बड़े भाई शेर मोहम्मद ने परिवार में किसी तरह के विवाद से इन्कार किया। उनका कहना था कि दोनों पत्नियां अलग-अलग रह रही थीं तथा किसी तरह का विवाद नहीं था।

 

8 of 11
डबल मर्डर के बाद भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पांच महीने पहले चोरी के बाद परिवार में हुआ था विवाद
हाथरस में हुए डबल मर्डर की जांच में सामने आया है कि पांच महीने पहले चोरी के बाद परिवार में विवाद हुआ था। पोस्टमार्टम गृह पहुंचे सद्दो बेगम के भाई राजू का रो-रोकर बुरा हाल था। साथ आए परिजनों ने उन्हें संभाला। राजू ने बताया कि पांच महीने पहले घर में चोरी हुई थी, जिसमें उनकी बहनों के जेवर चोरी हो गए थे। इसके बाद परिवार में विवाद हुआ था। पारिवारिक मामला होने के कारण पुलिस में शिकायत नहीं की गई थी।

9 of 11
विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद
मूलरूप से बालापट्टी निवासी राजू अब परिवार के साथ अलीगढ़ रहते हैं। हत्या की जानकारी मिलते ही वे पोस्टमार्टम गृह पहुंचे। राजू ने बताया कि पांच महीने पहले शमसुद्दीन व उनकी बहन सद्दो बेगम रिश्तेदारी में एक शादी में शामिल होने गए थे। घर दूसरी पत्नी सीमा के भरोसे छोड़कर गए थे। जब वे लौटकर आए तो पता चला कि जेवर व अन्य सामान चोरी हो गया है। इस पर घर में काफी विवाद हुआ था।

10 of 11
विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने बताया कि कुछ महीने पहले तक दोनों पत्नियां साथ रहती थीं, लेकिन अक्सर होने वाले विवाद के कारण दोनों अलग रहने लगीं। बगल में दूसरा मकान व नीचे दुकान भी शमसुद्दीन की ही है। राजू ने बताया कि उन्होंने सब जानकारी पुलिस को दी है, जिससे पुलिस को छानबीन में मदद मिले। उन्होंने रोते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। राजू ने करीबियों पर ही हत्या का शव जताया है।
विज्ञापन

11 of 11
दोहरे हत्याकांड के बाद जांच करती टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इनका कहना है
चाकू या अन्य किसी धारदार हथियार से वार कर दंपती की हत्या की गई है। एएसपी व सीओ मौके पर कैंप कर रहे हैं। घटना के खुलासे के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। घर में जोर-जबरदस्ती से प्रवेश के निशान नहीं मिले हैं। इसे ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। आरोपी जल्द ही पकड़े जाएंगे।-चिरंजीवनाथ सिन्हा, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें