हाथरस में जिलाधिकारी के चालक राकेश शर्मा ने कहा कि पुत्रवधू के प्रेमी ने दो बार मारने की धमकी दी थी। आखिर उसने बेटी को मार ही डाला। पिता ने कहा कि धमकी को गंभीरता से लिया होता तो बेटी की जान नहीं जाती।
हाथरस में जिलाधिकारी के चालक राकेश शर्मा पुरानी बातों को याद कर खुद को कोस रहे हैं और कहते है कि पुत्रवधू ज्योति के प्रेमी गुलशन उपाध्याय ने दो बार बेटी कल्पिता शर्मा को जान से मारने की धमकी दी थी, आखिरकार उसे मार ही डाला। अगर उन्होंने उन धमकियों को गंभीरता से ले लिया होता तो शायद इस घटना को टाला जा सकता था।
राकेश शर्मा ने बताया कि उनके बेटे विशाल की शादी करीब चार वर्ष पूर्व खौंडा हजारी निवासी ज्योति के साथ हुई थी। शादी के करीब एक साल बाद से ही ज्योति ने छोटी-छोटी बात पर विवाद करना शुरू कर दिया। कई बार छोटे विवादों को परिवार में बैठा कर सुलझा दिया गया।
विज्ञापन
2 of 12
कल्पिता शर्मा की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
करीब डेढ़ वर्ष पूर्व बेटी कल्पिता शर्मा ने पुत्रवधू ज्योति को उसके प्रेमी गुलशन उपाध्याय निवासी सादाबाद से फोन पर बातचीत करते हुए पकड़ लिया था। इस पर खासा हंगामा हुआ था। इस दौरान ज्योति से मोबाइल फिंकवा दिया था, उसी समय गुलशन ने कल्पिता को जान से मारने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन
3 of 12
hathras murder
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद कुछ दिनों के लिए ज्योति अपने घर चली गई। वहां से जब वह वापस लौटी तो उसके पास एक छोटा मोबाइल था। इस मोबाइल के जरिए गुलशन से उसकी बातचीत बदस्तूर जारी रही। कल्पिता ने दोबारा ज्योति को गुलशन से बात करते हुए पकड़ लिया और परिवार के सभी सदस्यों को यह बात बताई। फिर हंगामा हुआ और मोबाइल तोड़ दिया था। इससे चिढ़े गुलशन ने दोबारा कल्पिता को जान से मारने की धमकी दी।
4 of 12
कल्पिता शर्मा की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मृतका के पिता ने बताया कि काफी कहासुनी के बाद पुत्रवधू ने फिर से ऐसी बात न होने को लेकर माफी भी मांगी थी, लेकिन कल्पिता और पुत्रवधू के बीच बातचीत बंद हो गई। करीब एक साल से विवाद ने तूल पकड़ लिया और ज्योति अपने घर चली गई। पिता राकेश शर्मा का बस यही कहना है कि गुलशन ने जो कहा था, वह कर दिखाया।
विज्ञापन
5 of 12
बेटी की हत्या के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गुलशन से कहा था, अपने साथ ले जाए ज्योति को
पिता राकेश शर्मा का कहना है कि जब पहली बार ज्योति के अवैध संबंधों के बारे में पता चला तो हमने ज्योति से घर से चले जाने के लिए कहा था, लेकिन वह घर से नहीं गई। कई बार उन्होंने गुलशन से भी कहा था कि तू इसे अपने साथ ले जा, लेकिन वह भी तैयार नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि गुलशन चाहता था कि ज्योति हमारे घर में रहकर ही हमारे पैसों को लूट-लूट कर उसे देती रहे और उसके संबंध बने रहें।
विज्ञापन
6 of 12
युवती की हत्या के बाद गममीन परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
2.50 लाख में तय हुई थी तलाक देने की बात, मुरसान थाने में हुआ था समझौता
मृतका के भाई विशाल और उसकी पत्नी ज्योति के बीच तलाक को लेकर चल रहे मामले में दोनों पक्षों के बीच थाना मुरसान में समझौता हो गया था। इसमें 2.50 लाख रुपये देने की बात तय हुई, 1.25 लाख का चेक दे दिया गया। सारी रकम देने के बाद अदालत में भी समझौता दाखिल किया जाना था।
विज्ञापन
7 of 12
हाथरस में तहसील के सामने युवती की हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नौ अक्तूबर 2024 को यह समझौता हुआ था। राकेश शर्मा ने बताया कि करीब एक साल पूर्व ज्योति द्वारा घर छोड़कर जाने के दौरान मुरसान थाने में शिकायत की गई थी। हम परिजन भी इस शिकायत पर थाने में बुलाए गए थे। इस दौरान गांव दर्शना निवासी बिचौलिया भी साथ में गया। मुरसान थाने में समझौता हुआ।
8 of 12
विलाप करते परिजन और पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
न्यायालय में वाद दाखिल किया गया। बीती 9 अप्रैल को 1.25 लाख रुपये का चेक ज्योति को दिया गया। इस चेक को करीब 15 दिन बाद भुनाया गया। शेष 1.25 लाख रुपये की धनराशि नौ अक्टूबर 2025 को दी जानी थी, ताकि तलाक की प्रकिया को पूर्ण हो सके, लेकिन इससे पहले ही ज्योति ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दे दिया।
9 of 12
मौके पर जांच के लिए पहुंचे पुलिस अफसर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कल्पिता की फरवरी 2026 में होनी थी शादी
हाथरस। कल्पिता शर्मा का रिश्ता चंदपा क्षेत्र के गांव महमूदपुर नगरिया में जालंधर नाम के युवक से तय हो चुका था। वह रेलवे में लोको पायलट है और झांसी में कार्य कर रहा है। पिता ने बताया कि बताया कि नवंबर में शादी प्रस्तावित थी, लेकिन लड़के पक्ष के परिवार में एक महिला को बच्चा होने के कारण इसे आगे बढ़ा दिया गया था। चार फरवरी 2026 में शादी कराने का निर्णय लिया गया था।
10 of 12
विलाप करते परिजन और पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बोलीं मां, मुझे गोली के बदले गोली ही चाहिए
पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचे कल्पिता शर्मा के शव को देखकर उसकी मां उर्मिला शर्मा बार-बार बेहोश हो रही थीं।पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा मौके पर पहुंचे और उन्होंने मृतका की मां से बातचीत की तो वह बार-बार एक ही बात कह रही थी कि एसपी साहब मुझे गोली के बदले गोली चाहिए। वह अपने आप को भी कोस रहीं थीं कि आखिर वह बाजार खरीदारी करने के लिए क्यों गईं थीं।
11 of 12
बेटी की हत्या के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिवार में गम का माहौल
कल्पिता शर्मा की हत्या के बाद तहसील परिसर में डीएम के चालक राकेश शर्मा के आवास पर रविवार की सुबह से ही लोगों का आना-जाना शुरू हो गया। परिजनों ने रात्रि में शव को पोस्टमार्टम से लाने के बाद रविवार सुबह ही इगलास रोड स्थित पत्थरवाली श्मशान गृह पर अंतिम संस्कार कर दिया। परिवार में गम का माहौल है।
बेटी की हत्या के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भाभी के प्रेम संबंधों में बाधा बनने पर की गई कल्पिता की हत्या
हाथरस में भाभी के प्रेम संबंधों में बाधक बनने पर डीएम के चालक की बेटी कल्पिता शर्मा की शनिवार को हत्या की गई थी। यह खुलासा पुलिस ने रविवार देर शाम आठ बजे वारदात में शामिल एक आरोपी नवीन को मुठभेड़ में गिरफ्तार करने के बाद किया है। नवीन के पैर में गोली लगी है और उसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे स्कूटी से मां के साथ खरीदारी करने जा रही कल्पिता शर्मा की तहसील गेट पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसमें कल्पिता की भाभी ज्योति निवासी खौंडा हजारी, उसके प्रेमी गुलशन निवासी सादाबाद, बुआ गायत्री, उसके बेटे सूरज और नवीन को नामजद किया गया था।