इसे नफरत की इंतेहा ही कहेंगे। जिन मां-बाप ने पैदा कर उसे पाला और पढ़ा लिखाकर पैरों पर खड़े होने लायक बनाया। उनके कत्ल के बाद उसने चिता पर अंतिम बार शक्ल देखने जाने तक से इंकार कर दिया। हालांकि कानून में बिना अनुमति यह होता नहीं है। फिर भी पुलिस ने रात भर चली पूछताछ के दौरान मन टटोलते हुए सवाल किया कि तेरे माता पिता के शवों का पोस्टमार्टम हो गया है। वे अब अंतिम संस्कार के लिए पहुंचने वाले हैं, क्या देखने जाएगा। मगर उसने इंकार कर दिया। महानगर के गांधीपार्क क्षेत्र की विकास नगर कालोनी गली नंबर एक में सेवानिवृत्त एडीओ पंचायत ओमप्रकाश, उनकी पत्नी सोमवती व तीन वर्षीय भतीजी शिवा की हत्या सोमवार शाम उनके बेटे सौरभ ने कर दी थी। तीनों को हथौड़े और पत्थरों से बेरहमी से मौत के घाट उतारा गया था। रात में ही तीनों शवों के पोस्टमार्टम कराए गए और तड़के शव घर पहुंच गए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
Aligarh Triple Murder
- फोटो : अमर उजाला
तड़के चार बजे बेटी शिवा के शव का अंतिम संस्कार किया गया। इसके बाद दिन निकले ओमप्रकाश व सोमवती के शव का सुरेंद्र नगर शमशान गृह पर अंतिम संस्कार किया गया। जहां बड़े बेटे रामेश्वर ने दोनों शवों का मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
3 of 7
मौके पर जमा लोग
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान मोहल्ले, परिवार के लोगों के अलावा रिश्तेदार शामिल हुए। इधर, दोपहर में हत्या के आरोपी सौरभ को न्यायालय में पेशी के बाद जेल दाखिल कर दिया गया। जेल में उसे क्वारंटीन बैरक में रखा गया है।
4 of 7
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
अभी वहां उसने ज्यादा किसी से बात नहीं की है। बता दें कि पिता से जिम के लिए दस लाख रुपये न मिलने के विवाद में सौरभ ने सोमवार शाम इस हत्याकांड को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
5 of 7
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में ये भी स्वीकारा
देर रात तक चली पूछताछ में व फॉरेंसिक जांच में उजागर हुआ है कि हत्या के बाद उसने पानी से आंगन धोया। वाशिंग मशीन पर, रसोई में खून के धब्बे मिले और एक पेंट भी खून से सना मिला।
विज्ञापन
6 of 7
Agra Double Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
इससे साफ है कि उसने हत्या के बाद अपने कपड़े बदले हैं। इधर, उसने स्वीकारा है कि रिटायरमेंट के बाद पिता ने उसे अपाचे बाइक मांगने पर खरीदवाई थी।
आपको बता दें कि अलीगढ़ के महानगर के गांधी पार्क क्षेत्र की विकास नगर कालोनी में सोमवार शाम बेटे ने नृशंसतापूर्वक तिहरे हत्याकांड को अंजाम दिया है। संपत्ति व रुपयों की खातिर उसने घर में अपने बुजुर्ग माता-पिता और मासूम भतीजी तीनों को घर में मौजूद हथौड़े और पत्थर मारकर मौत के घाट उतारा। उसके बाद आरोपी पैदल चलकर थाने पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की। आरोपी की निशानदेही पर शवों को बरामद कर लिया गया।