फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पहले होने वाला दामाद अब जीजा! थाने पहुंची 'सास' का चौंकाने वाला दावा; कहानी में फिर नया मोड़

Thu, 12 Feb 2026 02:31 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ की अजब प्रेम की गजब कहानी एक बार फिर सुर्खियां बटोर रही है। सास और होने वाले दामाद की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट आ गया है। दस माह तक राहुल के साथ रहने के बाद महिला उसे छोड़कर चली गई है। राहुल का आरोप है कि महिला अपने जीजा के साथ चली गई है। वह घर से दो लाख रुपये और नकदी लेकर गई है। वहीं महिला ने भी राहुल पर बंधक बनाकर पीटने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
1 of 11
saas damad case - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के सास और होने वाले दामाद की लव स्टोरी एक बार फिर सुर्खियों में है। बेटी की शादी से कुछ दिन पहले होने वाले दामाद का हाथ थामने वाली सास की वजह से मामले ने एक बार फिर सुर्खियां पकड़ी है। 

अजब प्रेम की गजब कहानी में अब एक और नए किरदार की एंट्री हुई है। यह किरदार है महिला का जीजा। दरअसल, करीब दस माह तक होने वाले दामाद राहुल के साथ रहने के बाद सास उसे छोड़ गई। महिला अपने जीजा के साथ फरार हो गई है। 
विज्ञापन

2 of 11
होने वाले दामाद संग गई सास - फोटो : अमर उजाला
राहुल ने पुलिस में लगाई गुहार
महिला पर आरोप है कि वह घर से दो लाख रुपये नकद और जेवर साथ ले गई। राहुल ने पुलिस में गुहार लगाई है। राहुल ने कहा कि सास दो लाख रुपये और जेवरात साथ लेकर गई है। वहीं, गुरुवार को मामले में नया मोड़ उस समय आया जब महिला थाने पहुंची और पुलिस के सामने प्रेमी को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए। 


 
विज्ञापन

3 of 11
होने वाले दामाद संग गई सास - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को सास दादों थाने पहुंची। सास ने आरोप लगाते हुए राहुल को सजा की मांग की। आरोप लगाया कि राहुल उसे बंधक बनाकर पीटता था। जो साथ ले गई थी उसने सब हड़प लिया। उसे जेल होनी चाहिए। 

4 of 11
होने वाले दामाद संग गई सास - फोटो : अमर उजाला
'मेरे साथ बहुत मारपीट करता था'
महिला ने कहा कि जब मैं उसके साथ गई थी करीब एक माह तक तो उसने सही रखा, उसके बाद वो पता नहीं क्या-क्या खिलाने लगा। मुझे कुछ पता नहीं रहता था। मुझे ताले में बंद रखता है। मैं जो अपने साथ लेकर गई थी, वो सबकुछ हड़प लिया उसने। टॉयलेट भी अंदर ही करती थी। मेरे साथ बहुत मारपीट करता था। आधा किलो चांदी उसकी मां के पास है। राहुल के साथ अब कभी नहीं रहूंगी। 

 
विज्ञापन

5 of 11
होने वाले दामाद संग गई सास - फोटो : अमर उजाला
'पड़ोसी महिला की मदद से बचकर निकली हूं'
महिला ने आरोप लगाया कि वो महिलाओं को बेचता था। महिलाओं का धंधा करता है। मुझे अपने किये पर बहुत पछतावा है। एक पड़ोसी महिला की मदद से वह बचकर निकली। मैं शनिवार को निकली। रात में अलीगढ़ आई थी। मेरे जीजा पर गलत आरोप लगा रहा है। वो गरीब आदमी हैं। उसने कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद कर दी। उसे सजा होनी चाहिए। उसे जेल होनी चाहिए।
विज्ञापन

6 of 11
होने वाले दामाद संग गई सास - फोटो : वीडियो ग्रैब
राहुल ने लगाया आरोप
दरअसल, अप्रैल 2025 में बेटी के विवाह से करीब 12 दिन पहले होने वाले दामाद राहुल को पति बनाने और जीवन भर साथ निभाने की बात कहने वाली सपना देवी उसे भी छोड़ गई। बिहार से लौटे राहुल ने दादों थाने पहुंचकर पुलिस को इसकी जानकारी दी है। उसने बताया कि उनके दो लाख रुपये और गहने लेकर महिला अपने बहनोई के साथ कहीं चली गई है। हालांकि दादों पुलिस ने मामला बिहार का बताकर पल्ला झाड़ लिया।

 
विज्ञापन

7 of 11
होने वाली सास और पीड़ित ससुर और होने वाला दामाद - फोटो : अमर उजाला
थाना दादों के गांव मछरिया नगला निवासी राहुल कुमार की शादी अप्रैल 2025 में थाना मडराक के गांव मनोहरपुर में तय हुई थी। सगाई के बाद उसकी होने वाली सास सपना देवी के साथ मोबाइल पर बात होने लगी। बातचीत का सिलसिला बढ़ा और धीरे-धीरे दामाद-सास की नजदीकियां प्यार में बदल गईं। राहुल और पुलिस के अनुसार विवाह से करीब 12 दिन पहले सपना देवी पति, परिवार को छोड़कर वह उसके पास चली आई थीं।
 

8 of 11
aligarh saas damad love story - फोटो : अमर उजाला
पति ने रिपोर्ट दर्ज कराई, पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए बिहार सहित कई राज्यों में दबिश दी। इसके बाद दोनों स्वयं दादों थाने पहुंचे। वहां से दोनों को मडराक थाने बुलाया गया, जहां सास और दामाद ने एक-दूसरे के साथ रहने की बात स्वीकार करते हुए जीवन भर साथ निभाने की कसमें खाईं। दोनों की सहमति और लिखित बयान के बाद छोड़ दिया गया और दोनों साथ रहने चले गए।

 

9 of 11
Aligarh Saas Damad - फोटो : अमर उजाला
करीब दस माह बाद ही 11 फरवरी की दोपहर करीब दादों थाने पहुंचे राहुल ने पुलिस को बताया कि वह बिहार के एक जिले में रहकर फेरी लगाकर कपड़े बेचता है। वहां से छह फरवरी को उसे छोड़कर पत्नी सपना देवी अपने बहनोई के साथ कहीं चली गई है।

 

10 of 11
सास सपना - फोटो : अमर उजाला
पीड़ित 11 फरवरी को थाने आया था। उसने कार्यालय में स्टाफ को प्रार्थना पत्र दिया है, लेकिन घटना हमारे थाना क्षेत्र की नहीं है, इसलिए कार्रवाई नहीं हो पाएगी। -सरिता द्विवेदी, थाना प्रभारी दादों
विज्ञापन

11 of 11
होने वाला सास और दामाद - फोटो : अमर उजाला
यह है पूरा मामला
16 अप्रैल 2025 को बेटी की शादी होनी थी 9 दिन पहले 6 अप्रैल को सास दामाद के साथ चली गई
17 अप्रैल को दामाद सास अलीगढ़ वापस लौटे। 2 दिन की काउंसलिंग के बाद पुलिस ने दोनों को एक दूसरे के सुपुर्द कर दिया
10 महीने बाद 11 फरवरी को दामाद राहुल कुमार दादों थाने पहुंचा 
सास के बहनोई के साथ चले जाने के आरोप लगाए
राहुल ने कहा सास साथ ले गई दो लाख रुपये और जेवरात

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें