फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रोफेसर से महामंडलेश्वर...अब कत्ल की सौदागर, बाइक शोरूम मालिक अभिषेक का कराया मर्डर; पूजा शकुन का सफरनामा

Fri, 03 Oct 2025 03:20 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बाइक शोरूम स्वामी अभिषेक गुप्ता की 26 सितंबर की रात को हुई हत्या का आरोप पूजा शकुन व उनके पति अशोक पांडेय पर है। बुधवार को पुलिस ने जो खुलासा किया, उससे उससे यही उजागर हुआ कि हत्या कराने से पहले बड़ी साजिश रची गई। खुद उनके बेहद करीबी की हत्या हुई।
विज्ञापन
1 of 14
अभिषेक गुप्ता के साथ पूजा शकून(फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गणित की होनहार छात्रा रहीं। कभी 80 फीसदी से कम नंबर नहीं आए। पूजा शकुन पांडेय प्रोफेसर सरीखे गरिमामयी व प्रतिष्ठापूर्ण पद पर गाजियाबाद और अलीगढ़ में सेवारत रहीं, लेकिन 10 वर्ष पहले सामाजिक-धार्मिक जीवन में प्रवेश के चलते नौकरी छोड़ दी। फिर अखिल भारत हिंदू महासभा से जुड़ गई और महामंडलेश्वर तक बनीं। 

बुधवार को पुलिस ने बाइक शोरूम स्वामी अभिषेक गुप्ता की 26 सितंबर की रात को हुई हत्या में एक शूटर को दबोचकर जो खुलासा किया, उसमें पूजा शकुन पांडेय कत्ल की सूत्रधार साबित हुई हैं। 
विज्ञापन

2 of 14
अभिषेक गुप्ता के साथ पूजा शकुन (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मीडिया के समक्ष एसएसपी नीरज जादौन ने बताया कि अभिषेक की हत्या की पूरी साजिश महामंडलेश्वर ने रची और शूटरों को तीन लाख रुपये में सुपारी भी उन्होंने ही दी। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
 
विज्ञापन

3 of 14
अभिषेक गुप्ता के साथ पूजा शकुन (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विभिन्न आयोजनों से बटोरी सुर्खियां 
अलीगढ़ आने व हिंदू महासभा से जुड़ने के बाद पूजा शकुन 2016 में सक्रिय हुईं। इसके बाद उन्होंने अपने मोहल्ले बी दास कंपाउंड परिसर में धार्मिक आयोजन करना शुरू किया। सामूहिक हवन यज्ञ, धर्म सभा, श्रीमद्भागवत कथा, गांधी के पुतले को गोली मारने, सड़कों पर जुमे की नमाज पढ़ने पर पाबंदी की मांग की। तभी से वह सुर्खियों में आ गई।

 

4 of 14
महामंडलेश्वर पूजा शकून पिस्टल चलाते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांधी के पुतले वाले कांड में पुलिस ने उन्हें जेल भी भेजा। इसके बाद खुद को धमकी देने का आरोप लगाकर व खतरा बताकर वाई श्रेणी की सुरक्षा भी मांगी, लेकिन यह मांग कभी पूरी नहीं हुई।
विज्ञापन

5 of 14
पूजा शकुन (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूजा शकुन का सफर
वर्ष 2015-16 में गाजियाबाद से छोड़ी प्रोफेसर की नौकरी
वर्ष 2016 में अखिल भारत हिंदू महासभा से जुड़ गई थीं 
वर्ष 2021 में हरिद्वार में निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर बनीं
विज्ञापन

6 of 14
महामंडलेश्वर पूजा शकून का आवास - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पिता कॉलेज में प्राचार्य रहे
मूल रूप से हाथरस सिकंदराराऊ के कचौरा निवासी पूजा शकुन के पिता पेशे से प्रोफेसर थे। पूजा जब छोटी थीं, तब पिता कायमगंज में सेवारत थे। पूजा की स्कूलिंग कायमगंज में ही हुई। बाद में पिता हरियाणा के हिसार व फिर सहारनपुर पहुंचे। वहां डिग्री कालेज में प्राचार्य बने वहीं से सेवानिवृत्त हुए। इसी बीच इंटरमीडिएट व स्नातक की पढ़ाई हिसार व सहारनपुर में हुई। 

 
विज्ञापन

7 of 14
पूजा शकुन (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बाद में मेरठ विश्वविद्यालय से गणित में एमफिल करने के बाद गाजियाबाद के कॉलेज में खुद प्रोफेसर बन गईं। इसी बीच मैनपुरी के किशनी कस्बा निवासी अशोक पांडेय से प्रेम संबंध होने पर दोनों ने प्रेम विवाह किया। हालांकि परिवार ने विरोध भी किया, मगर बाद में परिवार मान गया। इधर, इनके एक भाई अलीगढ़ में ही कार्यरत हैं, इसलिए सेवानिवृत्त होने के बाद पिता कुछ दिन रामपुर के जौहर विश्वविद्यालय में पीवीसी रहे। बाद में अलीगढ़ आकर बस गए।

8 of 14
पूजा शकुन का स्वागत करते हुए अभिषेक गुप्ता (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कमलेश तिवारी से भी जुड़ी रहीं
गाजियाबाद में पढ़ाने के समय ही पूजा शकुन व अशोक पांडेय की मुलाकात कमलेश तिवारी से हो गई। बाद में अखिल भारत हिंदू महासभा में उन्हें राष्ट्रीय सचिव बना दिया गया। इसी बीच 2015-16 में गाजियाबाद से नौकरी छोड़कर अशोक पांडेय संग अलीगढ़ आकर बस गई।  इस बीच यहां एक निजी कॉलेज में नौकरी की, मगर बाद में सामाजिक रूप से सक्रियता बढ़ने के कारण यह नौकरी भी छोड़ दी।

9 of 14
अभिषेक गुप्ता के साथ पूजा शकुन (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
2016 के बाद से पूरी तरह सामाजिक रूप से सक्रिय हो गई। आए दिन विवादित बयान देकर सुर्खियों में रहने लगीं। इसी बीच वह गाजियाबाद के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद व गुजरात के महामंडलेश्वर सूर्याचार्य के संपर्क में आईं। तभी गृहस्थ जीवन से संन्यास धारण करना तय किया। 2021 में निरंजनी अखाड़ा से जुड़कर महामंडलेश्वर बनीं।

10 of 14
अशोक पांडेय, पूजा शकून का पति - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पति भी माता कहकर करने लगे संबोधित
संन्यास ग्रहण करने से पहले पूजा शकुन दो बच्चों की मां भी बनीं, जिनमें बड़ा बेटा वर्तमान में दसवीं व छोटा आठवीं में पढ़ रहा है, मगर संन्यास ग्रहण करने के कारण बच्चों की देखभाल खुद पति अशोक पांडेय ने संभाल ली। घर में ही बगलामुखी माता का मंदिर बनवाया। इसके बाद से खुद पति अशोक सहित सभी समर्थक और परिचित पूजा को माता कहकर संबोधित करने लगे।

11 of 14
अभिषेक गुप्ता की हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना वाले दिन थीं मंच पर, रविवार को भी था आयोजन
जिस दिन अभिषेक की हत्या हुई, उस दिन पूजा शकुन पांडेय महामंडलेश्वर के रूप में इगलास में आयोजित धर्म संसद में मंच पर थीं। शाम को वहां भाषण देने के बाद घर पहुंचीं। इसके बाद रविवार को अपने पिता स्व.प्रो.आरआर आजाद की पुण्यतिथि पर हेवीटेट सेंटर में कार्यक्रम आयोजित किया था। मगर उससे पहले हत्या के चलते वह कार्यक्रम रद्द् हो गया।

12 of 14
पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया, आरोपी गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खुलासे ने किया बड़ी साजिश की ओर इशारा
पूजा शकुन व उनके पति अशोक पांडेय पर हत्या कराने का आरोप है। बुधवार को पुलिस ने जो खुलासा किया उससे यही उजागर हुआ कि हत्या कराने से पहले बड़ी साजिश रची गई। खुद उनके बेहद करीबी की हत्या हुई। हत्या के बाद तत्काल अशोक पांडेय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। ताकि किसी को ये न लगे कि उनकी कोई भूमिका है।

 

13 of 14
अभिषेक गुप्ता के परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वह तो परिवार ने खुलकर आरोप लगाया। अब जब शूटर पकड़े गए तो उससे साक्ष्य मिले। अगर परिवार आरोप न लगाते व पुलिस इस दिशा में न सोचती तो शायद साजिश उजागर नहीं होती। अब पुलिस बाकी सवालों के जवाब पूजा शकुन के पकड़े जाने के बाद देने के मूड में है।
विज्ञापन

14 of 14
अभिषेक गुप्ता की हत्या के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अब तक समाचार पत्रों के जरिए ही जो कुछ पता चल रहा है, उतना ही हम जान पा रहे हैं। पांडेय दंपती के बेहद करीब रहा हूं। अभिषेक को भी अच्छी तरह जानता हूं, मगर मेरा जो विश्वास है कि इस हत्या को कराने में इन दोनों की भूमिका गले नहीं उतर रही। बाकी पुलिस के सबूत देने पर काफी कुछ तय किया जाएगा।-गजेंद्र पाल सिंह, एडवोकेट, प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल भारत हिंदू महासभा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें