फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सास और होने वाले दामाद की Love Story में नया अपडेट, इस बात पर अड़ी महिला; बेटी बोली- मेरी मां ही मेरी सौतन

Fri, 11 Apr 2025 03:33 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ में सास और होने वाले दामाद की Love Story में नया अपडेट आया है। होने वाले दामाद संग गई सास वापसी के लिए तैयार नहीं है। मां की हरकत पर बेटी का कहना है कि ऐसी मां से रिश्ता नहीं रखना है।
विज्ञापन
1 of 7
होने वाले दामाद संग गई सास - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के एक गांव में सास और दामाद की प्रेम कहानी इन दिनों सुर्खियां बटोर रही हैं। हैरान करने वाले मामले में एक महिला अपनी बेटी के होने वाले दूल्हे के साथ शादी से कुछ दिन पहले ही फुर्र हो गई। महिला और उसके होने वाले दामाद की लोकेशन उत्तराखंड के रुद्रपुर में मिलने की जानकारी है। पीड़ित पति की शिकायत पर पुलिस दोनों की तलाश में लगी है। इस बीच, महिला की भी बड़ा बयान आया है। वहीं, मामले में महिला की बेटी ने भी चौंकाने वाली बातें कही हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
होने वाले दामाद संग गई सास - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, अलीगढ़ जिले के एक गांव में एक युवती की शादी की तारीख तय हो गई थी, निमंत्रण पत्र भी बंट चुके थे। घर में शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं। इसी बीच एक हैरान करने वाली घटना हो गई। युवती मां अपने होने वाले दामाद के साथ ही फरार हो गई। महिला घर से नकदी और जेवर लेकर गई थी। 
विज्ञापन

3 of 7
महिला की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
महिला और उसके प्रेमी होने वाले दामाद की लोकेश उत्तराखंड में मिली है। इसके बाद पुलिस होने वाले दामाद संग लापता हुई महिला की तलाश में लगी है। मगर, उसकी बेटी ने अपनी मां से अब रिश्ता रखने से ही इन्कार कर दिया है। उसका साफ कहना है कि उसके पिता ने मेहनत कर जो धन व जेवरात उसकी शादी के लिए जुटाए थे, उन्हें वापस कर दे। अब ऐसी मां से रिश्ता नहीं रखना। हालांकि, बेटी की तबीयत खराब है। मगर वह अब लोगों से इसी तरह की बातें कर रही है।

4 of 7
होने वाले दामाद संग गई सास - फोटो : अमर उजाला
मडराक थाना इलाके में महिला अपनी ही बेटी के होने वाले दादों क्षेत्र के पति को दिल दे बैठी। दोनों की शादी की तारीख नजदीक आई। उससे पहले वह दहेज के लिए एकत्रित किए जेवरात आदि लेकर होने वाले दामाद संग चली गई। इधर, घर से कपड़े खरीदने निकले युवक ने अपने पिता को फोन पर यह कह दिया कि अब उसे तलाशने की कोशिश मत करना। वहीं होने वाली सास देर शाम तक अपने पति से फोन पर बात करती रही। फिर फोन बंद कर लिया।
विज्ञापन

5 of 7
होने वाले दामाद संग गई सास - फोटो : अमर उजाला
महिला वापस आने के लिए तैयार नहीं है, हालांकि मोबाइल की मदद से पुलिस इन्हें खोजने का प्रयास कर रही है। बुधवार को उनकी लोकेशन उत्तराखंड में मिली थी। बता दें कि 16 अप्रैल को यह शादी होनी थी। शादी 4 माह पहले तय हुई थी। सीओ इगलास महेश कुमार कहते हैं कि दोनों की तलाश के प्रयास जारी हैं। सर्विलांस से मदद ली जा रही है।

 
विज्ञापन

6 of 7
महिला की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
दादों पहुंचे युवती के परिजन, वापस मांगा धन
इधर, युवक के परिजन अपने बेटे की तलाश में लगे हैं। दोनों के परिवारों से मिली जानकारी के अनुसार, युवक कपड़ा बेचता था। युवती का पिता भी बंगलूरू में यही धंधा करता था। इसी क्रम में दोनों परिवारों में रिश्ता हुआ। दोनों के कार्ड छप गए। शादी की तैयारी चल रही थी। सभी बुकिंग हो गई थीं। इधर, बुधवार को करीब 35 की संख्या में लड़की पक्ष के लोग युवक के घर गए और उनके द्वारा अब तक दहेज में दिया गया एक लाख रुपया वापस मांगा। कहा कि अब उन्हें आगे रिश्ता नहीं रखना।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
aligarh love story - फोटो : अमर उजाला
बस एक सवाल करूंगा..ऐसा क्यों किया?
होने वाले दामाद संग गई सास का पति सिर्फ यही कहता है। अब वह अपनी पत्नी को रख तो नहीं पाएगा। मगर वह एक बार उससे पूछेगा जरूर कि उसने ऐसा कैसे किया? वहीं बेटी का कहना है कि मेरी मां ही मेरी सौतन निकली। इन दोनों के फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे है।

यह भी पढ़ें: UP: 'अब इनको भूल जाओ...', सास को भगा ले जाने वाले दामाद की शख्स को धमकी, कही ये बात; इस राज्य में मिली लोकेशन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें