फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ लूटकांड: बदमाशों ने फरवरी में ही बना ली थी ज्वेलर को लूटने की योजना, कर चुके थे रेकी, लेकिन...

Thu, 17 Sep 2020 01:13 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
लूटपाट की वारदात को अंजाम देते बदमाश - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ के खैर रोड स्थित सुंदर ज्वैलर्स को लूटने वाले बदमाशों को बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके बाद हुई पूछताछ में उन्होंने कई तरह के खुलासे किए हैं। बदमाशों ने बताया कि लूटपाट की योजना उन्होंने फरवरी महीने में ही बना ली थी। नोएडा में तीनों बदमाश एक नामचीन पान मसाला फैक्टरी में नौकरी करते थे और साथ में अपराधों को भी अंजाम देते थे। 

 
विज्ञापन

2 of 5
लूटपाट की वारदात को अंजाम देते बदमाश - फोटो : अमर उजाला
तीनों बदमाशों में से एक का चाचा खैर रोड स्थित नादा पुल के पास रहता है। यह बदमाश अक्सर अपने साथी चाचा के पास आया करते थे। इस दौरान इनकी नजर खैर रोड पर सुंदर ज्वैलर्स की दुकान पर पड़ी। फरवरी में तीनों बदमाश सुंदर ज्वैलर्स की दुकान के सामने से होकर गुजरे थे। 

 
विज्ञापन

3 of 5
लूटपाट की वारदात को अंजाम देते बदमाश - फोटो : अमर उजाला
बदमाशों ने इस दुकान की लोकेशन लेने के साथ आसपास के पूरे इलाके की रेकी भी कर ली थी। वारदात को अंजाम देने के बाद वापस जाने के लिए भी इस दुकान को सबसे सही स्थिति में पाया था, लेकिन फरवरी महीने के बाद लॉकडाउन लगने के कारण वह इस लूटकांड को अंजाम नहीं दे पाए। 

 

4 of 5
लूटपाट की वारदात को अंजाम देते बदमाश - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद लॉकडाउन में उनकी नौकरी चली गई और पैसों की जरूरत महसूस हुई। एक बार फिर से तीनों बदमाशों को खैर रोड पर ज्वैलर्स की दुकान की याद आई और मौका लगते ही वारदात को अंजाम दे दिया।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लूटपाट की वारदात को अंजाम देते बदमाश - फोटो : अमर उजाला
तीनों बदमाशों की नोएडा में गिरफ्तारी होने के बाद एसपी क्राइम डॉ. अरविंद पूछताछ के लिए नोएडा पहुंच गए हैं। साथ में पुलिस की एक दूसरी टीम पीड़ित ज्वैलर्स को भी अपने साथ नोएडा ले गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें