फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: 30 सेकंड में 35 लाख की लूट करने वाले बदमाश गिरफ्तार, गाजियाबाद में छुपकर बैठे थे तीनों

Thu, 17 Sep 2020 01:07 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
दुकान में वारदात को अंजाम देते बदमाश - फोटो : अमर उजाला
थाना बन्ना देवी में 11 सितंबर को सुंदर ज्वैलर्स के यहां हुई 35 लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम देने के बाद तीनों लुटेरे गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में रह रहे थे। बुधवार रात नोएडा में हुई मुठभेड़ में गिरफ्तारी के बाद पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वह वारदात को अंजाम देने के लिए लिंक मार्गों से होकर घटनास्थल तक पहुंचे थे। वारदात को अंजाम देकर वह मुख्य मार्ग से खैर रोड होते हुए फरार हो गए।

 
विज्ञापन

2 of 5
दुकान में बैठकर आभूषण देखते ग्राहक - फोटो : अमर उजाला
11 सितंबर की दोपहर करीब डेढ़ बजे खैर बाईपास पर सुंदर ज्वैलर्स के यहां से बाइक सवार तीन बदमाशों ने 35 लाख रुपये की कीमत के जेवर और 50 हजार रुपये की नकदी लूट ली थी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, लेकिन बदमाशों के मुंह पर मास्क होने की वजह से उनकी शिनाख्त नहीं हो पा रही थी। 

 
विज्ञापन

3 of 5
दुकान के अंदर घुसा पहला बदमाश - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने इस घटना को चुनौती के रूप में लेते हुए इसके खुलासे के लिए कई टीमों का गठन किया था। एडीजी ने भी यहां आकर घटना के बारे में मालुमात की थी। पुलिस का कहना है कि इस वारदात को अंजाम देने के लिए तीनों आरोपी सौरभ कालिया, रोहित और मोहित लॉकडाउन के समय से ही योजना बना रहे थे। 

 

4 of 5
दुकान के अंदर घुसे दो बदमाश - फोटो : अमर उजाला
इनका काम ही लूटपाट करना और उस पैसे से ऐश-ओ-आराम और महंगे शौक पूरे करना है। लॉकडाउन में सख्ती के चलते यह बदमाश कहीं भी लूट की घटना को अंजाम नहीं दे पा रहे थे। जैसे ही लॉकडाउन में ढील मिली तो इन्होंने इस वारदात को अंजाम दे दिया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वारदात को अंजाम देते बदमाश - फोटो : अमर उजाला
तीनों बदमाशों की नोएडा में गिरफ्तारी होने के बाद एसपी क्राइम डॉ. अरविंद पूछताछ के लिए नोएडा पहुंच गए हैं। साथ में पुलिस की एक दूसरी टीम पीड़ित ज्वैलर्स को भी अपने साथ नोएडा ले गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें