अलीगढ़ में भाजपा नेता और प्रापर्टी डीलर सोनू चौधरी की हत्या किसी परिचित ने की है। सभी रास्तों के सीसीटीवी से हमलावर गायब मिला। हमलावर कच्चे रास्तों से आया और हत्या के बाद निकल गया। रिश्ते के भतीजे ने प्रॉपर्टी डीलर चाचा को भी किसी से बात करते देखा था।
अलीगढ़ में कोंडरा के भाजपाई प्रापर्टी डीलर सोनू चौधरी की हत्या किसी ऐसे चिर-परिचित ने की है, जिसे वह भलीभांति जानता था। हत्या करने आया व्यक्ति उसके गांव से निकलने का वक्त और इलाके के कच्चे रास्तों से भी परिचित है, जिन पर सीसीटीवी नहीं।
इस बात की गवाही सोनू के रिश्ते के भतीजे व सभी मार्गों के सीसीटीवी दे रहे हैं। ऐसे में पुलिस की तीन टीमें सरगर्मी से उस व्यक्ति की तलाश में जुटी हैं। एसपी देहात अमृत जैन घटना के विषय में बताते हैं कि प्रापर्टी डीलर सोनू के गांव से निकलते ही बमुश्किल 200 मीटर दूरी पर उनकी गाड़ी को तालानगरी में मुड़ते समय बाइक सवारों ने रोक लिया।
विज्ञापन
2 of 13
गोली लगने से कार के शीशे में हुए छेद
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूटल मोड में खड़ी थी स्टार्ट गाड़ी
बाइक सड़क के एक साइड में जिस अंदाज में रोकी गई। उससे यह नहीं लगता कि आते ही हमला किया गया हो। किसी परिचित ने गाड़ी रुकवाई। दूसरी खास बात गाड़ी के सभी शीशे चढ़े मिले। स्टार्ट गाड़ी न्यूटल मोड में खड़ी थी। एसी चल रहा था।
विज्ञापन
3 of 13
गोली लगने से कार के शीशे में हुए छेद
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसका मतलब कि जिस परिचित ने गाड़ी रुकवाई। उसे अंदर बिठाकर सोनू आराम से बतिया रहा था। उसके साथ आया दूसरा व्यक्ति बाहर खड़ा था। इसी बीच सोनू का पारिवारिक भतीजा सुमित इस रास्ते से बाइक पर शहर से गांव वापस गया है।
4 of 13
गाड़ी की सीट पर पड़ा खोखा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पक्के रास्तों के सीसीटीवी देखे गए, हमलावरों को पता नहीं
उसने भी चाचा सोनू को कार में बिठाकर किसी से बात करते देखा है। उसे उस समय कुछ भी असहज नहीं लगा। इसलिए वह घर चला गया। इसके बाद तीसरी सबसे खास बात ये कि शाम तक घटनास्थल को आने जाने वाले सभी पक्के रास्तों के सीसीटीवी देखे गए।
विज्ञापन
5 of 13
शैलेंद्र सिंह उर्फ सोनू चौधरी की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इलाके से भी परिचित हैं हमलावर
मगर वह बाइक या उस तरह के हुलिया वाले हमलावर कहीं भी नहीं चिह्नित हुए। इससे यह भी साफ हो रहा है कि हमलावर किसी ऐसे कच्चे रास्ते से आए। जिस पर सीसीटीवी नहीं थे। उसी रास्ते से वापस गए। मतलब ये भी साफ है कि वे इलाके से भी परिचित हैं।
विज्ञापन
6 of 13
मौके पर जांच के लिए पहुंचे पुलिस अधिकारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
किसी प्रॉपर्टी विवाद की ओर हत्या का इशारा
अब परिवार जो भी लिखकर दे या पुलिस की जांच में जो भी साक्ष्य उजागर हों। मगर अब तक की जांच में यह हत्या किसी प्रापर्टी से जुड़े या किसी नए विवाद में ज्यादा समझ में आ रही है। इस विषय में एसपी देहात बताते हैं कि सोनू के बड़े भाई राजेश की हत्या से जुड़ी रंजिश में जो लोग जेल गए थे। उन्हें सजा हो गई। अब वे जमानत पर हैं। मगर घटना के समय वे घरों में थे।
विज्ञापन
7 of 13
गोली लगने से कार के शीशे में हुए छेद
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस पूछताछ में भी उनसे अभी तक कुछ नहीं निकला। परिवार भी उनको लेकर बहुत कुछ नहीं कह रहा। प्रधानी चुनाव में किसी के मन में सोनू के प्रति खुन्नस सरीखी कोई बात अभी तक उजागर नहीं हुई। न कोई विवाद सामने आया। अब या तो प्रापर्टी विवाद हो सकता है। या फिर ताजा सोनू व उसके बेटे से महिला से जुड़ा विवाद हो सकता है।
8 of 13
शैलेंद्र सिंह उर्फ सोनू चौधरी की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ये है महिला से जुड़ा विवाद
महिला से जुड़े विवाद के विषय में एसपी देहात ने बताया कि क्वार्सी इलाके में महिला ने कुछ माह पहले सोनू के बेटे पर अपनी बेटी संग गलत हरकत का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें महिला संग मारपीट का भी आरोप था। इसके बाद सोनू ने हरदुआगंज में महिला के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का मुकदमा दर्ज कराया था।
9 of 13
मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस की टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इन रंजिशों पर हत्या के कारणों की खोज
गांव के खानदानी लोगों से चली आ रही रंजिश
वर्तमान में सोनू द्वारा गांव में प्रधानी की तैयारी
सोनू के प्रापर्टी व्यापार में कई तरह के विवाद
एक महिला से सोनू व उसके बेटे का विवाद
10 of 13
अलीगढ़ में भाजपा नेता की हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भाजयुमो के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष की गोलियों से भूनकर हत्या
अलीगढ़ के तालानगरी इलाके में शुक्रवार सुबह सांसद के करीबी, भाजयुमो के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष एवं प्रॉपर्टी डीलर सोनू चौधरी (45) की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत फैल गई। बाइक सवार दो हमलावरों ने गांव से निकलते ही कार सवार प्रॉपर्टी डीलर को रोककर दिनदहाड़े इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। प्रॉपर्टी डीलर को सात गोलियां मारी गई। वारदात की खबर पर एसएसपी सहित पुलिस टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई। हालांकि शाम तक परिवार की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई थी, मगर पुलिस की तीन टीमें पुरानी रंजिश, व्यापारिक व राजनीतिक पहलुओं पर जांच कर रही हैं।
11 of 13
अलीगढ़ में भाजपा नेता की हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सांसद का करीबी माना जाता था सोनू
सोनू चौधरी हरदुआगंज मंडल में भाजयुमो का मंडल उपाध्यक्ष रह चुका था। हरदुआगंज क्षेत्र में तालानगरी से सटे गांव कोंडरा के शैलेंद्र सिंह उर्फ सोनू चौधरी पेशे से प्रॉपर्टी डीलर था। साथ में उसका अपना ट्रांसपोर्ट का भी व्यापार था। भाजपा से जुड़ा सोनू सांसद सतीश गौतम का काफी करीबी माना जाता था। सीओ सदर धनंजय के अनुसार, परिवार वालों से अब तक जो जानकारी मिली है है उसके मुताबिक सुबह करीब 9:30 बजे सोनू अपनी क्रेटा कार में सवार होकर गांव से निकला।
12 of 13
अलीगढ़ में भाजपा नेता की हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दूसरा हमलावर ड्राइवर साइड खिड़की के सहारे खड़ा रहा
गांव से 200 मीटर निकलते ही तालानगरी एरिया में गांव के मोड़ पर बाइक सवार दो युवक उसे मिले, उसे देख सोनू ने गाड़ी रोक ली। इसके बाद एक बाइक सवार गाड़ी में जाकर बगल वाली सीट पर बैठ गया, जबकि दूसरा ड्राइवर साइड खिड़की के सहारे खड़ा रहा। उनमें कुछ देर बातचीत भी हुई। इसी बीच दोनों हमलावरों ने सोनू पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटनास्थल पर एक दर्जन राउंड फायरिंग के सबूत मिले हैं। सोनू को कुल सात गोलियां लगीं। इसके बाद हमलावर भाग गए।
कड़ी सुरक्षा के बीच किया अंतिम संस्कार
खबर पर गांव से लोग दौड़े, जबकि हरदुआगंज पुलिस के साथ-साथ एसएसपी, एसपी देहात, सीओ, फॉरेंसिक टीम भी आ गई। इससे पहले सोनू को जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां मृत घोषित कर दिया गया। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंच गया था, जहां कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार किया गया।