यूपी के अलीगढ़ में भाजपा नेता की हत्या के मामले में पोस्टमार्टम में बड़ा खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम में उजागर हुआ है कि एक ही साइड से चेहरा-सिर-गर्दन में गोलियां मारी गई थीं।
अलीगढ़ के हरदुआगंज में प्रापर्टी डीलर व ट्रांसपोर्टर सोनू की हत्या करने आए हमलावरों ने सोनू के चेहरे पर ही सात गोलियां दागीं। जिससे उसका चेहरा व सिर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ और मौत हो गई। यह खुलासा पोस्टमार्टम में हुआ है।
दूसरी सबसे खास बात ये कि सातों गोलियां सोनू की बगल की सीट पर बैठे हमलावर ने ही मारी हैं। बाहर खड़े हमलावर द्वारा चलाई गई गोली शायद सोनू को नहीं लगी। उससे बस गाड़ी के शीशे टूटे हैं।
विज्ञापन
2 of 13
अलीगढ़ में भाजपा नेता की हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पोस्टमार्टम से मिली जानकारी के अनुसार, सोनू को जो सात गोलियां लगीं। वह सातों ड्राइवर के बगल वाली साइड से ही लगीं। चार गोलियां चेहरा और सिर व गर्दन के हिस्से में फंसी मिलीं, जिसमें पहली गोली कंधे में फंसी मिली। इसके बाद दो गोलियां सिर में कनपटी की साइड से फंसी मिलीं।
विज्ञापन
3 of 13
अलीगढ़ में भाजपा नेता की हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक गोली गर्दन में फंसी मिली। इसके अलावा तीन गोलियों में से एक सिर के आर पार हुई, जबकि दो माथे व कनपटी को छूती हुई निकली हैं। जिससे पूरा चेहरा व सिर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। इसके अलावा घटनास्थल पर चार गोलियां फ्रंट साइड से गाड़ी में लगी हैं, जिनसे पीछे तक का शीशा क्षतिग्रस्त हुआ। एक गोली से सोनू के बगल का शीशा भी क्षतिग्रस्त हुआ।
4 of 13
शैलेंद्र सिंह उर्फ सोनू चौधरी की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भाजयुमो के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष की गोलियों से भूनकर हत्या
अलीगढ़ के तालानगरी इलाके में शुक्रवार सुबह सांसद के करीबी, भाजयुमो के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष एवं प्रॉपर्टी डीलर सोनू चौधरी (45) की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत फैल गई। बाइक सवार दो हमलावरों ने गांव से निकलते ही कार सवार प्रॉपर्टी डीलर को रोककर दिनदहाड़े इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
5 of 13
गोली लगने से कार के शीशे में हुए छेद
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रॉपर्टी डीलर को सात गोलियां मारी गई। वारदात की खबर पर एसएसपी सहित पुलिस टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई। हालांकि शाम तक परिवार की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई थी, मगर पुलिस की तीन टीमें पुरानी रंजिश, व्यापारिक व राजनीतिक पहलुओं पर जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
6 of 13
मौके पर जांच के लिए पहुंचे पुलिस अधिकारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सांसद का करीबी माना जाता था सोनू
सोनू चौधरी हरदुआगंज मंडल में भाजयुमो का मंडल उपाध्यक्ष रह चुका था। हरदुआगंज क्षेत्र में तालानगरी से सटे गांव कोंडरा के शैलेंद्र सिंह उर्फ सोनू चौधरी पेशे से प्रॉपर्टी डीलर था। साथ में उसका अपना ट्रांसपोर्ट का भी व्यापार था। भाजपा से जुड़ा सोनू सांसद सतीश गौतम का काफी करीबी माना जाता था।
विज्ञापन
7 of 13
शैलेंद्र सिंह उर्फ सोनू चौधरी की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीओ सदर धनंजय के अनुसार, परिवार वालों से अब तक जो जानकारी मिली है है उसके मुताबिक सुबह करीब 9:30 बजे सोनू अपनी क्रेटा कार में सवार होकर गांव से निकला।
8 of 13
गाड़ी की सीट पर पड़ा खोखा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दूसरा हमलावर ड्राइवर साइड खिड़की के सहारे खड़ा रहा
गांव से 200 मीटर निकलते ही तालानगरी एरिया में गांव के मोड़ पर बाइक सवार दो युवक उसे मिले, उसे देख सोनू ने गाड़ी रोक ली। इसके बाद एक बाइक सवार गाड़ी में जाकर बगल वाली सीट पर बैठ गया, जबकि दूसरा ड्राइवर साइड खिड़की के सहारे खड़ा रहा।
9 of 13
गोली लगने से कार के शीशे में हुए छेद
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उनमें कुछ देर बातचीत भी हुई। इसी बीच दोनों हमलावरों ने सोनू पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटनास्थल पर एक दर्जन राउंड फायरिंग के सबूत मिले हैं। सोनू को कुल सात गोलियां लगीं। इसके बाद हमलावर भाग गए।
10 of 13
गोली लगने से कार के शीशे में हुए छेद
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कड़ी सुरक्षा के बीच किया अंतिम संस्कार
खबर पर गांव से लोग दौड़े, जबकि हरदुआगंज पुलिस के साथ-साथ एसएसपी, एसपी देहात, सीओ, फॉरेंसिक टीम भी आ गई। इससे पहले सोनू को जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां मृत घोषित कर दिया गया। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंच गया था, जहां कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार किया गया।
11 of 13
मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस की टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भाजयुमो में रहा मंडल उपाध्यक्ष
भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह लाला के अनुसार, सोनू उनकी पार्टी के बेहद सक्रिय व कर्मठ कार्यकर्ता थे। पार्टी में विशेष रूप से सक्रिय रहते थे। इतना ही नहीं, उन्होंने इलाके में विभिन्न कार्यक्रमों में भी सक्रिय भूमिका भी निभाई। इसी के चलते वे इस बार प्रधानी का चुनाव लड़ने की इच्छा बनाए हुए थे। इधर, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह के अनुसार, मृत सोनू सिंह लंबे समय से पार्टी से जुड़े थे। उनके जिलाध्यक्ष काल में भाजयुमो की हरदुआगंज मंडल इकाई के अध्यक्ष विशाल शर्मा की टीम में मंडल उपाध्यक्ष के दायित्व पर रहे थे।
12 of 13
अलीगढ़ में भाजपा नेता की हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
10 वर्ष पूर्व हो चुकी बड़े भाई की हत्या
अभी तक पुलिस सोनू व उसके परिवार की पुरानी रंजिश के साथ-साथ प्रॉपर्टी से जुड़े किसी विवाद, एक अन्य ताजा महिला से जुड़े विवाद पर जांच कर रही है। गांव से जुड़ी पुरानी रंजिश पर ध्यान दें तो सोनू के बड़े भाई राजेश की 2015 में इसी इलाके में हत्या हुई थी। उसी वर्ष दूसरे भाई देवेंद्र पर हमला हुआ था। राजेश की हत्या के तीन दोषियों को आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है।
इस हत्याकांड में अभी तक पुरानी रंजिश से लेकर प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई विवाद, महिला से जुड़ा ताजा विवाद आदि बिंदुओं पर जांच की जा रही है। परिवार की ओर से तहरीर मिलने का भी इंतजार है। जांच व तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। तीन टीमें भी सीसीटीवी आदि देखने में लगी हैं, जल्द खुलासा किया जाएगा। - अमृत जैन, एसपी देहात