फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agneepath Protest: जल उठा जट्टारी, तस्वीरों में देखें उपद्रवियों ने किस तरह सरकारी संपत्ति को किया राख

Fri, 17 Jun 2022 03:26 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
agneepath scheme - फोटो : अमर उजाला
अग्निपथ योजना के विरोध में अलीगढ़ में युवा सड़कों पर उतर आए हैं। प्रदर्शन के दौरान उपद्रवियों ने अब तक आठ गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया है। प्रदर्शन कर रहे युवा टप्पल से जट्टारी पहुंचे, यहां जबरन बाजार बंद करा दी। इसके साथ ही आगजनी भी की। जट्टारी में हालात काबू से बाहर हो गए हैं। उपद्रवियों ने डीएम और एसएसपी पर भी हमला किया है। एडीएम की गाड़ी को भी निशाना बनाया है।

इस मामले पर एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने कहा कि टप्पल में एक रोडवेज बस के टायर में आग लगाई गई है। कुछ इनपुट इस बात के मिले हैं कि छात्रों को भड़काया जा रहा है। मथुरा में कुछ जगह अभी भी प्रदर्शन चल रहा है। कुछ अराजक तत्व छात्रों के बीच घुस गए हैं। छात्रों को समझाया जा रहा है। इस काम में जनप्रतिनिधियों और ग्राम प्रधानों को लगाया गया है।
विज्ञापन

2 of 7
अलीगढ़ - फोटो : अमर उजाला
अधिकारियों का कहना है, फिलहाल अलीगढ़ से नोएडा या दिल्ली जाने के लिए यमुना एक्सप्रेस-वे का उपयोग करने से बचें। अति आवश्यक न हो तो कृपया यात्रा स्थगित कर दे। 
विज्ञापन

3 of 7
aligarh - फोटो : अमर उजाला
यमुना एक्सप्रेसवे पर प्रदर्शन के चलते भयंकर जाम लगा हुआ है। प्रदर्शनकारियों ने अभी तक आठ गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया है।

4 of 7
Agneepath Scheme Protest - फोटो : अमर उजाला
कई अन्य वाहनों को नुकसान पहुंचाने की फिराक में हैं। पुलिस प्रशासन के लोग प्रदर्शनकारियों को समझाने में जुटे हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
अलीगढ़ में उपद्रवियों ने बस में लगाई आग - फोटो : अमर उजाला
थाना टप्पल क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर प्रदर्शन हो रहा है।
विज्ञापन

6 of 7
अलीगढ़ में प्रदर्शन करते युवा - फोटो : अमर उजाला
कई गाड़ियों में तोड़फोड़ करते हुए उपद्रवियों ने रोडवेज बसों में आग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
aligarh - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के लाठीचार्ज के करने के बाद नाराज युवाओं ने पथराव कर दिया है। पथराव में कई पुलिसकर्मी चोटिल हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें