फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया में वापसी पर बोले युवराज, अभी बहुत बाकी है मेरा खेल

Sat, 11 Nov 2017 02:29 PM IST
पुनीत शर्मा/अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
1 of 6
युवराज ‌स‌िंह - फोटो : अमर उजाला
भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए जीतोड़ मेहनत कर रहे युवराज सिंह ने कहा कि उनके भीतर अभी बहुत क्रिकेट बचा है। आने वाले समय में फिर से दुनिया उनका खेल देखेगी। जल्द ही उनका बल्ला पहले की ही तरह से रन बरसाएगा। 2019 के विश्वकप पर जब सवाल किया तो नो कमेंट्स कहा और खामोश हो गए।
विज्ञापन

2 of 6
युवराज ‌स‌िंह - फोटो : अमर उजाला
2011 के वर्ल्डकप में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन करके सिक्सर किंग के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले युवराज सिंह इन दिनों भारतीय टीम से बाहर हैं। कैंसर को हराकर मैदान में उतरने वाला क्रिकेट का यह योद्धा आज भी टीम में वापसी के लिए पूरी मेहनत कर रहा है।
विज्ञापन

3 of 6
युवराज ‌स‌िंह - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को मथुरा के नयति अस्पताल में मीडिया से रूबरू हुए युवराज सिंह हालांकि क्रिकेट पर पूछे जाने वाले सवालों से बचते नजर आ रहे थे लेकिन मीडिया के एक दो सवालों का जवाब उन्होंने दिया ही। 

4 of 6
युवराज ‌स‌िंह - फोटो : अमर उजाला
जब उनसे पूछा गया कि क्या वह क्रिकेट अभी खेलेंगे तो उनका कहना था कि युवराज सिंह के भीतर अभी बहुत क्रिकेट बचा है। अभी तो उन्हें बहुत आगे तक खेलना है। इसके लिए लगातार मेहनत भी कर रहा हूं। आने वाले वक्त में लोगों को उनका एक नया क्रिकेट भी देखने को मिल जाएगा। उनका बल्ला फिर से उसी तरह रन बरसाएगा।
विज्ञापन

5 of 6
Yuvraj Singh
हालांकि युवराज सिंह ने तो एक दो सवाल के बाद क्रिकेट पर बोलने से साफ इंकार कर दिया था लेकिन जिस तरह से उन्होंने कहा कि वह लगातार मेहनत कर रहे हैं उससे साफ है कि युवी भारतीय टीम में स्थान बनाने को दिन रात लगे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आशीष नेहरा और युवराज सिंह
वह क्रिकेट के हर पैमाने पर खुद को खरा साबित करने के लिए हर परीक्षा से गुजरने के लिए तैयारी कर रहे हैं। युवराज सिंह के प्रशंसक भी बार-बार कहते रहे कि युवराज की वापसी होगी। वह भारतीय टीम का हिस्सा बनेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें