फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रेमी को मारा... पॉलिथीन में पैक कर जंगल में फेंकी लाश, बेटी को भी मारने का था प्लान; इसलिए बदला इरादा

Fri, 16 May 2025 11:19 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कासगंज

सार

कासगंज में युवक की हत्या प्रेम प्रसंग में की गई थी। पुलिस ने अंकुर की हत्या का खुलासा कर दिया है। लड़की के पिता और भाई के साथ एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है, जबकि दो फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
1 of 11
kasganj murder - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कासगंज जिले के सिकंदरपुर वैश्य थाना इलाके में तीन दिन पहले हुई युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। युवक की हत्या की वजह प्रेम संबंध थे। इस मामले में युवक की प्रेमिका के आरोपी पिता, भाई और एक अन्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। हत्याकांड में दो आरोपी फरार हैं। 

पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल लाइसेंसी बंदूक, तमंचा, कारतूस के अलावा बाइक समेत अन्य सामान बरामद किया। 13 मई को ग्राम नरदौली इलाके के खेत में युवक अंकुर की हत्या कर दी गई थी। उसके शव को पॉलिथीन में पैक कर जंगल में फेंक दिया था। 
 
विज्ञापन

2 of 11
अंकुर की फाइल फोटो - फोटो : संवाद
प्रेम प्रसंग के चलते की गई थी युवक की हत्या
एसपी अंकिता शर्मा और अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार भारती ने इस सनसनीखेज हत्या की इस घटना का खुलासा करते हुए बताया कि युवक की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई थी। बताया गया कि युवक अंकुर के प्रेम संबंध क्षेत्र की ही एक युवती से थे। इसकी जानकारी युवती परिवार के लोगों को थी। 

 
विज्ञापन

3 of 11
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
युवती के परिवार के लोग लगातार विरोध कर रहे थे। हत्या से पहले 12 मई को भी युवती ने अपनी बहन के फोन से युवक से बात की। इसकी जानकारी युवती के परिवार के लोगों को हो गई। युवती और युवक गांव के ही खेत में बैठकर बातचीत कर रहे थे। 
 

4 of 11
अंकुर की फाइल फोटो - फोटो : संवाद
तमंचे से युवक को मारी दो गोली
इस दौरान युवती के पिता हरिश्याम, भाई प्रदीप एवं मुनेंद्र निवासी गांव विजय नगर ने गोली मारकर युवक की हत्या कर दी। बताया गया कि पहले भाई प्रदीप ने तमंचे से दो गोली युवक को मारी। उसके बाद पिता ने लाइसेंसी बंदूक से दो गोली युवक को मारीं। 

 
विज्ञापन

5 of 11
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
युवक व युवती के बीच एक साल से प्रेम प्रसंग
वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। हत्या करने के बाद आरोपियों ने युवक का शव पॉलिथीन में लपेटकर बाइक पर रखकर जंगल में ले जाकर फेंक दिया। इस मामले में दो आरोपी फरार हैं। हत्या का शिकार युवक व युवती के बीच एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 
विज्ञापन

6 of 11
घटनास्थल पर जमा लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद
बेटी की भी हत्या करना चाह रहे थे हत्यारे
इसकी जानकारी युवती के परिवार के लोगों को हो गई थी तो परिवार के लोग विरोध करने लगे। परिवार के विरोध के बाद भी प्रेम-संबंध चलते रहे। इसके चलते हत्या की वारदात हुई युवक की हत्या के आरोपी पिता व भाई अपनी बेटी की भी हत्या करना चाह रहे थे, लेकिन कुछ लोगों ने उन्हें रोक दिया। एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान यह तथ्य भी सामने आया है। पुलिस ने युवती से भी पूछताछ की है।
विज्ञापन

7 of 11
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
कासगंज में युवक की हत्या
कासगंज के पटियाली के सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते एक 20 वर्षीय युवक अंकुर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। नरदोली गांव का निवासी अंकुर सोमवार रात करीब नौ बजे पशुओं की रखवाली के लिए खेत में बने घेर पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। सुबह जब उसके बड़े भाई कुलदीप और राजीव खेत से लौटे, तो अंकुर घेर पर नहीं मिला। 

 

8 of 11
घटनास्थल पर विलाप करती महिलाएं - फोटो : संवाद
घर पर भी न पाकर चिंतित भाइयों ने उसकी तलाश शुरू की। तभी उन्हें गांव से लगभग आधा किलोमीटर दूर एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली। आशंका के चलते परिजन तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और अपने भाई का शव देखकर स्तब्ध रह गए। शव की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती और क्षेत्राधिकारी राज कुमार पांडेय भी घटनास्थल पर पहुंचे। 

 

9 of 11
घटनास्थल पर विलाप करती महिलाएं - फोटो : संवाद
प्राइवेट पार्ट भी मिला क्षतिग्रस्त
मृतक अंकुर का सामान रास्ते में अलग-अलग स्थानों पर बिखरा मिला। सबसे पहले साइकिल मिली, उसके बाद गमछा और कुछ दूरी पर घड़ी पाई गई। सामान देखकर परिजन आगे बढ़ते गए और शव तक पहुंचे। अंकुर का प्राइवेट पार्ट भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त था। हत्यारों ने उसके प्राइवेट पार्ट पर गोली मारी थी। इसके अलावा, उसका चेहरा भी गोली से क्षत-विक्षत था।

 

10 of 11
Kasganj Murder - फोटो : अमर उजाला
पिता व भाई गए थे शादी में
अंकुर आमतौर पर खेत की रखवाली के लिए जाता था और उसके पिता राम सेवक रात में घेर पर रुकते थे। हालांकि, घटना की रात राम सेवक अपने बड़े बेटे किशनवीर के साथ शादी में शामिल होने गए थे, जिसके कारण अंकुर अकेला घेर पर जाने के लिए घर से निकला था।

 
विज्ञापन

11 of 11
घटनास्थल पर विलाप करती महिलाएं - फोटो : संवाद
युवती के परिजन ने दे रखी थी धमकी
मृतक के भाई राजीव ने बताया कि अंकुर का पड़ोस के गांव की एक युवती से दो साल से प्रेम संबंध था। लगभग एक साल पहले युवती के परिजनों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, जिसके बाद दोनों परिवारों के बीच कहासुनी हुई थी। तब युवती के परिजनों ने गांव के पास अंकुर को देखने पर जान से मारने की धमकी दी थी।

यह भी पढ़ें: UP: चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत... प्राइवेट पार्ट का किया ऐसा हाल, प्रेम प्रसंग में युवक का बर्बरता से कत्ल


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें