फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आपत्तिजनक हालत में मिले प्रेमी युगल... युवक का किया ऐसा हश्र, कांप गई रूह; प्राइवेट पार्ट में मारी गोली

Wed, 14 May 2025 07:34 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कासगंज

सार

 Kasganj Murder: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक युवक की बर्बरता से हत्या कर दी गई। युवक को प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
1 of 8
Kasganj Murder case - फोटो : संवाद
UP Crime News: कासगंज के पटियाली के सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते एक 20 वर्षीय युवक अंकुर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और तीन संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

नरदोली गांव के निवासी अंकुर सोमवार रात करीब नौ बजे पशुओं की रखवाली के लिए खेत में बने घेर पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। सुबह जब उसके बड़े भाई कुलदीप और राजीव खेत से लौटे, तो अंकुर घेर पर नहीं मिला। 

 
विज्ञापन

2 of 8
अंकुर की फाइल फोटो - फोटो : संवाद
घर पर भी न पाकर चिंतित भाइयों ने उसकी तलाश शुरू की। तभी उन्हें गांव से लगभग आधा किलोमीटर दूर एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली। आशंका के चलते परिजन तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और अपने भाई का शव देखकर स्तब्ध रह गए।

 
विज्ञापन

3 of 8
अंकुर की फाइल फोटो - फोटो : संवाद
शव की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती और क्षेत्राधिकारी राज कुमार पांडेय भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए।

 

4 of 8
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
Murder In Kasganj: अलग-अलग पड़ा मिला सामान
मृतक अंकुर का सामान रास्ते में अलग-अलग स्थानों पर बिखरा मिला। सबसे पहले साइकिल मिली, उसके बाद गमछा और कुछ दूरी पर घड़ी पाई गई। सामान देखकर परिजन आगे बढ़ते गए और शव तक पहुंचे।

 
विज्ञापन

5 of 8
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
प्राइवेट पार्ट भी मिला क्षतिग्रस्त
अंकुर का प्राइवेट पार्ट भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त था। हत्यारों ने उसके प्राइवेट पार्ट पर गोली मारी थी। इसके अलावा, उसका चेहरा भी गोली से क्षत-विक्षत था।

 
विज्ञापन

6 of 8
घटनास्थल पर विलाप करती महिलाएं - फोटो : संवाद
पिता व भाई गए थे शादी में
अंकुर आमतौर पर खेत की रखवाली के लिए जाता था और उसके पिता राम सेवक रात में घेर पर रुकते थे। हालांकि, घटना की रात राम सेवक अपने बड़े बेटे किशनवीर के साथ शादी में शामिल होने गए थे, जिसके कारण अंकुर अकेला घेर पर जाने के लिए घर से निकला था।

 
विज्ञापन

7 of 8
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
युवती के परिजन ने दे रखी थी धमकी
मृतक के भाई राजीव ने बताया कि अंकुर का पड़ोस के गांव की एक युवती से दो साल से प्रेम संबंध था। लगभग एक साल पहले युवती के परिजनों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, जिसके बाद दोनों परिवारों के बीच कहासुनी हुई थी। तब युवती के परिजनों ने गांव के पास अंकुर को देखने पर जान से मारने की धमकी दी थी।

 
विज्ञापन

8 of 8
घटनास्थल पर विलाप करती महिलाएं - फोटो : संवाद
अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि युवक की हत्या गोली मारकर की गई है। शरीर पर कई गोली के निशान मिले हैं। तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अभी तक तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें: हाईवे पर हैवानियत और हत्या: रात 3 बजे से सुबह छह तक दरिंदगी, इस समय सहेली को फेंका; पीड़िता ने बताई पूरी कहानी



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें