Uttar Pradesh Crime: फिरोजाबाद में तंत्र-मंत्र से धनवान बनने के लालच में आपस में दूर के रिश्तेदार दो लोगों की मौत के मामले में पुलिस मृतकों के मोबाइल की काल डिटेल खंगाल रही है। ताकि यह पता चल सके कि घर के निकलने के बाद वे कहां-कहां गए और किससे बात की थी। पुलिस मामले में तीन संदिग्धों को उठाकर पूछताछ की लेकिन अभी तक कुछ खास जानकारी नहीं मिली है। इसके अलावा पुलिस लड्डृ, गिलास की जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला आगरा भेजा है।
मक्खनपुर के नगला मवासी में शुक्रवार सुबह आठ बजे एका के गांव गोकुल का नगला निवासी रामनाथ (55) और थाना उत्तर में रहना इंदिरानगर निवासी पूरन सिंह (45) का शव मिला था। शव के पास नींबू, पानी से भरा गिलास और बूंदी का लड्डू मिला था। ऊपर नीम के पेड़ पर सुई से भेदा हुआ गुड्डा लटका हुआ था। पूरन भगत (तंत्र-मंत्र) का काम करता था।
ये भी पढ़ें - UP: बारात दरवाजे पर खड़ी थी, पुलिस ने आकर रुकवा दी शादी... इसलिए बिना दुल्हन लौट गया दूल्हा