सतेंद्र की हत्या के आरोप में गांव धर्मपुर के कालीचरन, श्रीमती और अजय को मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा चुका है। जबकि प्रशांत की हत्या में कालीचरन की बेटी बीना, दामाद ठाकुरदास और भाई सत्यपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
एसएसपी ने बताया कि गुरुवार की रात तकरीबन 11 बजे विश्वनाथ पुत्र मंगल सिंह की हत्या का प्रयास सगे भाई राधेश्याम ने किया। विश्वनाथ ने थाना पहुंचकर सगे भाई राधेश्याम के खिलाफ बिना वजह हत्या करने की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज कराई तो पुलिस को मामला संदिग्ध लगा।
दो दोस्तों ने एक साथ फांसी लगाकर दी जान, 'दोस्ती' का विरोध कर रहे थे परिवारवाले
एसएसपी ने आरोपी राधेश्याम को गिरफ्तार करने के निर्देश प्रभारी निरीक्षक कृतपाल सिंह को दिए गए। पुलिस ने शनिवार की सुबह पांच बजे कर्थनी मोड़ के पास से राधेश्याम को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी राधेश्याम ने बताया कि भतीजे सतेंद्र और प्रशांत की हत्या उसी ने की है। वो विश्वनाथ सहित तीन की हत्या और करना चाहता था। हत्याएं करने के बाद उसे आनंद की अनुभूति होती है।