मैनपुरी के यादव नगर में लकड़ी कारोबारी की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके पुत्र ने ही गोली मारकर की थी। बुधवार को एसपी ने हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक के गैर बिरादरी की युवतियों से प्रेम संबंध थे। उसने एक करोड़ से अधिक रुपये ब्याज पर उधार ले रखा था। कारोबारी पिता पुत्र की हरकतों का विरोध कर रहा था। इसी वजह से आरोपी ने अपने पिता की हत्या कर दी।
पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर एसपी कमलेश दीक्षित ने 24 अगस्त की रात यादव नगर में लकड़ी कारोबारी संतोष शर्मा हत्याकांड का खुलासा किया। एसपी ने बताया कि कारोबारी की हत्या उनके ही एक बेटे श्याम शर्मा उर्फ देवर्श ने पिस्टल से गोली मारकर की थी। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपने जुर्म का इकबाल किया है।