फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगिता हत्याकांड: पल भर में खत्म कर दिया 11 साल का रिश्ता, पिता बोले-वो ब्राह्मण, उससे कैसे करता बिटिया की शादी

Fri, 21 Aug 2020 03:40 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
yogita gautam murder case - फोटो : अमर उजाला
डॉ. योगिता की हत्या में गिरफ्तार किए गए डॉ. विवेक  तिवारी ने पुलिस पूछताछ में हत्या के तरीके से लेकर वजह तक की जानकारी दी। उसने बताया कि  योगिता उससे दूरी बना रही थी, उसे लगा कि वह किसी और को चाहने लगी है। उसे यह बर्दाश्त नहीं था कि वह किसी और की हो जाए। इसलिए उससे फोन पर कहा, चाहे फिर कभी न मिलना, लेकिन आखिरी बार मुलाकात के लिए आ जाओ, कुछ बात करनी है। 



विज्ञापन

2 of 5
yogita gautam murder case - फोटो : अमर उजाला
उसे कार में ले गया। उसे पूछा कि  उससे शादी करेगी या नहीं? उसके इनकार करते ही, जान ले ली। सीओ कोतवाली चमन सिंह चावड़ा ने विवेक से हुई पूछताछ का ब्योरा दिया। विवेक मंगलवार शाम तकरीबन साढ़े छह बजे वह आगरा आया। डॉ. योगिता नूरी गेट पर राहुल गोयल के मकान में किराये पर रहती थी। उसके घर के बाहर पहुंचकर 7:30 बजे फोन किया। सिर्फ इतना कहा कि आखिरी मुलाकात के लिए आ गया हूं, बाहर आओ। योगिता फोन पर बात करते हुए बाहर आई। विवेक ने उसे अपनी काले रंग की टाटा नेक्सान कार में बिठा लिया। इसका फुटेज भी मिला है।
विज्ञापन

3 of 5
योगिता की हत्या का आरोपी डॉक्टर विवेक तिवारी - फोटो : अमर उजाला
11 साल का रिश्ता, पल भर में खत्म कर दिया
विवेक और योगिता के बीच दोस्ती का रिश्ता 2009 से था। इसी साल मुरादाबाद के तीर्थकर मेडिकल कॉलेज में योगिता ने एमबीबीएस में दाखिला लिया था। विवेक एक साल सीनियर था। दोनों की दोस्ती के बाद बातचीत शुरू हो गई। एमबीबीएस के बाद दोनों मेडिकल ऑफिसर बन गए। योगिता इटावा में तैनात हुई। विवेक जालौन में। योगिता ने एमएस के लिए नौकरी छोड़ दी। विवेक करता रहा। 15 अगस्त को योगिता का एमएस का रिजल्ट आ गया। विवेक ने बताया कि इससे उसका तनाव और बढ़ गया। उसे लगा कि अब तो योगिता को उससे भी अच्छा रिश्ता मिल जाएगा, इसलिए उससे शादी नहीं करेगी।

4 of 5
योगिता के परिजन - फोटो : अमर उजाला
हम एससी, वह ब्राह्मण, उससे कैसे करता बिटिया की शादी
योगिता के पिता अंबेश कुमार ने बताया कि बिटिया ने एक बार बताया था कि विवेक शादी का दबाव बना रहा है। इस पर उससे फोन पर बात की। वह जिद कर रहा था। उसे समझाया कि वह ब्राह्मण परिवार से है, वे लोग एससी हैं। समाज में दूसरी जाति में विवाह को अच्छा नहीं माना जाता है। अगर शादी हो गई तो लोग विरोध करेंगे, आगे बहुत परेशानियां आएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
योगिता का हत्यारोपी विवेक तिवारी और योगिता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इसलिए यह शादी नहीं हो सकती है। उससे कहा था कि बेटी को परेशान करना बंद कर दे। लेकिन वह नहीं माना। हमें पता नहीं था कि वह बेटी की जान ले लेगा। अगर वह शादी का प्रस्ताव लेकर आता, परिवार को साथ लाता, तो उनसे बात करते, उन्हें भी समझाते। अगर उनकी तरफ से सभी लोग राजी होते, तो हम शादी करने पर विचार भी कर लेते लेकिन उसने तो इसका मौका ही नहीं दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें