फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगिता गौतम हत्याकांड: आरोपी डॉक्टर विवेक तिवारी तक ऐसे पहुंची पुलिस, पढ़ें पूरा घटनाक्रम

Fri, 21 Aug 2020 12:07 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 7
योगिता की हत्या का आरोपी डॉक्टर विवेक तिवारी - फोटो : अमर उजाला
डॉ. योगिता गौतम की हत्या के आरोपी डॉ. विवेक तिवारी की गिरफ्तारी के लिए आगरा पुलिस ने जाल बुना। पुलिसवाले उरई में उसके पास मरीज बनकर पहुंचे। जब यकीन हो गया कि आसपास कोई नहीं है, तब पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसके मोबाइल की लोकेशन मंगलवार की शाम आगरा में डॉ. योगिता के घर के पास की थी, इससे पुलिस को यकीन हो गया कि हत्या उसी ने की है। अगली स्लाइड्स में पढ़ें पूरा घटनाक्रम..


संबंधित खबर- योगिता गौतम हत्याकांड: आरोपी डॉक्टर ने 'खौफनाक' तरीके से ली जान, पोस्टमार्टम में हुआ खुलासा
विज्ञापन

2 of 7
घटना का खुलासा करते एसएसपी बबलू कुमार व अन्य पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
आगरा के पुलिस अफसरों ने बुधवार की शाम को जालौन के पुलिस अफसरों से बात की। उन्हें बताया कि उसे सतर्कता से पकड़ना होगा, वो भाग सकता है या फिर हंगामा खड़ा कर सकता है। इस पर सिपाही मरीज बनकर पहुंचा। दूसरा बाहर खड़ा रहा। सिपाही ने बातों बातों में पूछा कि वह मंगलवार की शाम भी आया था, क्या वह कहीं बाहर गए थे।
विज्ञापन

3 of 7
आरोपी डॉक्टर विवेक तिवारी - फोटो : अमर उजाला
विवेक ने कहा कि वो तो यहीं था, बाहर जा ही नहीं सकता, क्योंकि वह तो क्वारंटीन है। इस पर जब आसपास कोई और नजर नहीं आया तो दोनों सिपाहियों ने उसे हिरासत में ले लिया। बाद में आगरा पुलिस के पहुंचने पर उसके सुुपुर्द कर दिया। योगिता आगरा में राहुल गोयल के मकान में किराए पर रहती थी। मकान केबाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इन कैमरों में विवेक की कार आ गई थी।

4 of 7
योगिता की हत्या का आरोपी डॉक्टर विवेक तिवारी - फोटो : अमर उजाला
एसएन मेडिकल कॉलेज की जूनियर डॉक्टर योगिता गौतम की हत्या में पुलिस टीम के सही समन्वय से आरोपी चार घंटे में ही पकड़ लिया गया। तीन जिलों आगरा, जालौन और कानपुर की टीम ने मिलकर काम किया। आईजी ए सतीश गणेश ने घटना के संबंध में एसएसपी बबलू कुमार से बात की थी। तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद कानपुर, जालौन पुलिस से संपर्क किया गया। 
विज्ञापन

5 of 7
योगिता की हत्या का आरोपी डॉक्टर विवेक तिवारी - फोटो : अमर उजाला
डॉ. विवेक के उरई और कानपुर के पतों पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने समन्वय से काम किया। आरोपी जरा सी भनक लगने पर फरार हो सकता था। इसलिए पुलिस टीमों ने पूरी तैयारी की। इसके बाद उसके मेडिकल कॉलेज स्थित आवास पर पहुंची। वहां से आरोपी विवेक को पकड़ लिया गया। कार बरामद करने में भी कानपुर पुलिस की भूमिका रही। आगरा और कानपुर जोन की टीमों ने मिलकर काम किया। यही वजह है कि छह घंटे में आरोपी को पुलिस टीम ने पकड़ लिया। 
 
विज्ञापन

6 of 7
योगिता का हत्यारोपी विवेक तिवारी - फोटो : अमर उजाला
आईजी ए सतीश गणेश ने बताया कि आरोपी के खिलाफ तमाम साक्ष्य जुटाए गए हैं। कार बरामद कर ली गई है। कपड़ों और हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल की तलाश की जा रही है। चाकू मिल गया है। रिवाल्वर फेंक दी थी। उसकी तलाश में टीम लगी है। सभी जिलों की टीमों ने समन्वय से कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जूनियर डॉक्टर योगिता गौतम (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार शाम 7:32 बजे : योगिता कार में जाती हैं। 
शाम तकरीबन 8:00 बजे : डॉ. विवेक हत्या करके फरार। 
शाम 8:20 बजे : विवेक फतेहाबाद टोल पार करता है। 
रात 1:00 बजे : विवेक उरई में पहुंचता है। 
बुधवार सुबह 6:00 बजे : उरई से कानपुर के लिए जाता है। 
सुबह 9:00 बजे : कानपुर में अपनी कार खड़ी करता है। 
सुबह 10:00 बजे : वापस उरई के लिए चल देता है। 
दोपहर 1:00 बजे : उरई पहुंचा जाता है। 
रात 10:00 बजे : पुलिस अस्पताल पहुंच जाती है। 
गुरुवार सुबह 6:00 बजे :  पुलिस विवेक को आगरा लेकर आती है। 
शाम तकरीब 5:00 बजे : पोस्टमार्टम के बाद योगिता के शव को परिजन ले जाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें