फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मनगरी से सुहागनगरी तक यूं बही योग की गंगा

Wed, 21 Jun 2017 01:15 PM IST
टीम डिजिटल आगरा
विज्ञापन
1 of 5
योग - फोटो : अमर उजाला
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बुधवार को यमुना के क्षेत्र धर्मनगरी से लेकर ताजनगरी तक योग की गंगा बही। आगरा सहित मथुरा, फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी और कासगंज में सुबह छह बजे से योग दिवस पर आयोजनों की शुरूआत हो गई। जिले में सरकारी आयोजनों के अलावा कई सामाजिक संस्थाओं ने भी इसमें भाग लिया। 
विज्ञापन

2 of 5
मुमताज गार्डन - फोटो : अमर उजाला
आगरा में जहां मुख्य आयोजन एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ तो ताजमहल के साए में मुमताज गार्डन में भी सुबह-सुबह योग की महफिल सजी। इसके अलावा शहर के कमला नगर और अन्य स्थान पर भी सुबह-सुबह लोगों ने पहुंचकर योग किया। 
विज्ञापन

3 of 5
योगशाला - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ने भी शहर के श्रीरत्नमुनि जैन इंटर कालेज में योगशाला का आयोजन कराया। यहां पर 500 से अधिक लोगों ने विद्यालय प्रांगण में पहुंचकर योग किया। योग दिवस को लेकर सबसे ज्यादा उत्साहित विद्यालय के बच्चे रहे जो गर्मी की छुट्टी होने के बाद भी योग के कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे। 

4 of 5
योग दिवस - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा मथुरा में 100 से अधिक स्‍थानों पर योग दिवस के आयोजन हुए। हजारों लोगों ने इन कार्यक्रमों में हिस्सा। मथुरा के साथ्‍ा ही वृंदावन, गोकुल, गोवर्धन, नंदगांव और बरसान आदि क्षेत्रों में योग को लेकर लोगों का उत्साह देखने लायक रहा। सुबह-सुबह पार्क और मैदानों में पहुंचकर लोगों ने योग किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
योग दिवस - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में पुलिस लाइन में योग दिवस पर प्रशासन की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां विधायक मनीष असीजा सहित डीएम, एसएसपी व अन्य अधिकारियों ने भी योग किया। इसके अलावा मैनपुरी के अमन इंटरनेशनल स्कूल में योग दिवस के आयोजन में लोगों ने बढ़चढ़कर सहभागिता की। एटा और कासगंज में भी उत्साह देखने लायक रहा।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें