फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल बिहारी वाजपेयी के स्वास्थ्य के लिए यहां किया गया हवन-पूजन, बेचैन दिखे लोग

Tue, 12 Jun 2018 11:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 5
हवन-पूजन - फोटो : अमर उजाला
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तबियत खराब होने और उनके आल इंडिया इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस (एम्स) में भर्ती कराए जाने की खबर ने शहर वासियों को व्याकुल कर दिया। 
विज्ञापन

2 of 5
हवन-पूजन - फोटो : अमर उजाला
जिस बटेश्वर की सरजमीं पर खेलकूद कर बडे़ हुए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तबीयत बिगड़ने और उनके एम्स में भर्ती होने की खबर लगते ही ब्रह्मलाल जी मंदिर में तो अनुष्ठान शुरू हो गया। साधु-संत तप में जुट गए।
विज्ञापन

3 of 5
हवन-पूजन - फोटो : अमर उजाला
अटल जी के पारिवारिक भतीजे 79 वर्षीय रमेश बाजपेयी और उनकी पत्नी राजेश्वरी देवी ने उनकी अच्छी सेहत की कामना की। सोमवार की शाम एम्स में भर्ती होने की खबर पर दोनों ने सुंदर कांड का पाठ किया।

4 of 5
हवन-पूजन - फोटो : अमर उजाला
बटेश्वर में रह रही अटल जी की भांजी बहू गंगा देवी उनकी तबियत खराब होने की सूचना के साथ विचलित हो उठीं। उन्होंने अपने घर के आंगन में तुलसी के पौधे पर जल अर्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Atal Bihari Vajpayee
आगरा कैंट स्थित कैंट चितेश्वर मंदिर पर अटल बिहारी वाजपेयी के जल्द स्वस्थ्य होने के लिए हवन-पूजन का आयोजन किया गया है। हवन-पूजन कर पूर्व प्रधानमंत्री की लंबी उम्र की कामना की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें