शिरडी साईंनाथ का दर्शन कर लौट रहे परिवार को क्या पता था कि ये उनका आखिरी सफर होगा। घर पहुंचने से पहले ही मौत ने उनका रास्ता रोक लिया। शिरडी से परिजनों को तस्वीरें भी भेजी थीं।
विज्ञापन
2 of 5
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के एटा जिले के पटियाली गेट निवासी दवा कारोबारी नवीन वाष्र्णेय (45) अपनी पत्नी प्रियंका वाष्र्णेय, बेटी वंशिका वाष्र्णेय (19) और बेटा वासु वाष्र्णेय (17) के साथ शिरडी साईंनाथ के दर्शन करने मंगलवार को गए थे।
विज्ञापन
3 of 5
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार की शाम शिरडी से आगरा पंजाब मेल से आए थे। टैक्सी से घर जा रहे थे एटा जाते समय टूंडला-एटा मार्ग पर रजावली के पास हादसे का शिकार हो गए और चारों की मौत हो गई।
4 of 5
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
जबकि कार चला रहे सिकंदराराऊ के मोहल्ला सराय अमदा बेगम निवासी चंद्र उर्फ चांद बाबू (28) पुत्र हबीब खां की भी हादसे में मौत हो गई। उसके घर की भी खुशियां मातम में बदल गईं।
नवीन वाष्र्णेय एटा में दवा का कारोबार करते थे। वह भारतीय जनता युवा मोर्चा से भी जुड़े रहे हैं। वहीं उनके घर पर रिश्तेदारों को जान-पहचान वालों का आने-जाने का तांता लगा है।