मकान की दीवार पर हरियाली
- फोटो : अमर उजाला
यह बहुत मुश्किल काम नहीं है। घर की दीवारों पर वर्टिकल गार्डन यानी दीवारों पर ही बेल, पौधे लगाकर इनका तापमान कम किया जा सकता है। जो लोग ग्रीन हाउस बनाकर गर्मी में ठंडक का अहसास कर रहे हैं, उनमें बेहद घने बसे पुराने शाहगंज के भोगीपुरा में बैंक कर्मी चंद्रशेखर शर्मा शामिल हैं। वो स्टेट बैंक में हैं। उन्होंने घर की सभी बाहरी दीवारों पर बोगनबिलिया, चंपा, मधु मालती, चमेली, बेला, कनेर लगाए हैं।