अगले महीने से महिलाओं को पैनिक बटन की सुरक्षा मिल जाएगी। 70 चौराहों पर यह बटन लगेगा। इसे ट्रायल के तौर पर सूर सदन चौराहे पर लगा दिया गया है। सभी बटन को स्मार्ट सिटी के कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। इसके लिए पुलिस ने भी तैयारी कर ली है। अगर किसी महिला के पास मोबाइल न हो या अपराधी ने यह छीन लिया हो तो भी वह पुलिस तक अपनी बात इन लाल बटन के माध्यम से पहुंचा पाएगी।
विज्ञापन
2 of 5
सूरसदन चौराहा पर लगा पैनिक बटन
- फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि स्मार्ट सिटी कंपनी ने उन चौराहों की सूची मांगी थी जहां पैनिक बटन लगाए जाने हैं। यह मुहैया करा दी गई है। शहर के सभी प्रमुख चौराहे इसमें लिए गए हैं।
विज्ञापन
3 of 5
आगरा का एमजी रोड
- फोटो : अमर उजाला
एमजी रोड , माल रोड, फतेहाबाद रोड के सभी चौराहे लिए गए हैं। यह सेवा अगले महीने से शुरू कर दी जाएगी। पुलिस की तैयारी पूरी है। स्मार्ट सिटी के अधिकारियों से बात हो चुकी है।
4 of 5
आगरा पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बटन दबाते ही पुलिस तक पहुंच जाएगी सूचना
एसपी सिटी ने बताया कि जैसे ही किसी चौराहे पर पैनिक बटन दबाया जाएगा, वैसे ही पुलिस तक इसकी सूचना पहुंच जाएगी। दरअसल, पैनिक बटन को स्मार्ट सिटी के कंट्रोम रूप से जोड़ा जाएगा। इस बटन से आने वाली सूचना पर त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस की अलग से ट्रेनिंग हो चुकी है। जैसे यूपी-112 की गाड़ी उसी जगह पहुंच जाती है, जहां से सूचना आई हो, वैसे ही पैनिक बटन दबाने पर मदद मिलेगी।