फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव मतगणना: मतपेटियां खुलीं, जानिए कब तक आएगा सभी पदों का परिणाम

Sun, 02 May 2021 10:46 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
यूपी पंचायत चुनाव रिजल्ट 2021: मतगणना करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
आगरा जिले के सभी मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। रविवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होनी थी, लेकिन कोविड प्रोटोकॉल के चलते अधिकतर केंद्रों पर देरी से मतपेटियां खुलीं। परिणाम आने में 24 घंटे लग सकते हैं। 12-12 घंटे की दो शिफ्ट में 4180 कार्मिक मतों की गिनती करेंगे। जिले में इनके लिए 321 टेबल लगाई हैं। सबसे पहले ग्राम पंचायत सदस्य, फिर प्रधान और सदस्य क्षेत्र सदस्य के परिणाम आएंगे। सबसे अंत में जिला पंचायत सदस्यों का फैसला होगा।
विज्ञापन

2 of 5
यूपी पंचायत चुनाव रिजल्ट 2021: शमसाबाद में 9.30 बाद शुरू हुई मतगणना - फोटो : अमर उजाला
शमसाबाद ब्लाक में 9:00 बज कर 50 मिनट पर मतगणना शुरू हो सकी। इस संबंध में आरओ संजीव दुबे ने बताया है कि कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव होने के कारण उपस्थित रहे कर्मचारियों की टीम पूरी करने में समय लगा, इसलिए मतगणना देरी से शुरू हो सकी। उधर, जगनेर आगरा रोड स्थित किरोड़ीलाल शास्त्री डिग्री कॉलेज में बने मतगणना केंद्र पर सुबह 8.30 बजे मतगणना शुरू हुई।
विज्ञापन

3 of 5
यूपी पंचायत चुनाव रिजल्ट 2021: ड्रोन से की जा रही निगरानी - फोटो : अमर उजाला
जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभु एन सिंह ने कहा कि मतगणना को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक मतगणना स्थल पर सुपर जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराते हुए मतगणना कराई जा रही है। ऐसे में मतों की गिनती में अधिक समय लग सकता है। उन्होंने कहा कि मतगणना स्थल के बाहर कर्फ्यू रहेगा। यहां किसी भी व्यक्ति को खड़ा होने की इजाजत नहीं होगी। कोई विजय जुलूस नहीं निकालेगा। प्रत्येक स्थल पर कोविड हेल्प डेस्क है। 

4 of 5
यूपी पंचायत चुनाव रिजल्ट 2021: थर्मल स्क्रीनिंग के बाद दिया गया प्रवेश - फोटो : अमर उजाला
थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही मतगणना कर्मी और प्रत्याशी व उनके अभिकर्ताओं को प्रवेश दिया गया। मतगणना स्थल के बाहर किसी भी व्यक्ति को खड़ा होने की इजाजत नहीं है। एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि मतगणना स्थल पर 200 से 250 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। हर मतगणना केंद्र पर निगरानी को ड्रोन कैमरों का इंतजाम किया गया है। किसी तरह की गड़बड़ी करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यूपी पंचायत चुनाव रिजल्ट 2021: मतगणना करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
यहां हो रही मतगणना
- महेंद्रभान विमला देवी इंटर कॉलेज, एत्मादपुर
- सीवी इंटरनेशनल स्कूल, खंदौली
- कृषि उत्पादन मंडी समिति, फतेहाबाद
- एसएस डिग्री कॉलेज, शमसाबाद
- केएल शास्त्री डिग्री कॉलेज, जगनेर
- मंडी समिति परिसर, खेरागढ़
- मोती लाल इंटर कॉलेज, सैंया
- एनडी सांइस एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज, शमसाबाद, नौफरी रोड
- आरबीएस इंटर कॉलेज, बिचपुरी
- एमआरडी पब्लिक स्कूल, अकोला
- ग्रीन लैंड कॉन्वेंट स्कूल, रायभा, अछनेरा
- नीलम कॉलेज ऑफ फार्मेसी, फतेहपुर सीकरी
- चौ. क्षेत्रपाल सिंह कॉलेज, जरार, बाह
- शांति निकेतन पब्लिक स्कूल, नंदगांव, पिनाहट
- सिद्धांत राज इंटर कॉलेज, जैतपुर कलां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें