पाकिस्तानी जेट एफ-16 को मार गिराने के बाद देशवासियों की जुबान पर वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान (Abhinandan Varthaman) का नाम है। देश के हीरो विंग कमांडर अभिनंदन की तरह उनकी मूंछे चर्चाओं में हैं। ऐसे में यही फैशन का नया ट्रेंड भी बन गया है। ताजनगरी के कई युवाओं ने शनिवार को सैलून जाकर अभिनंदन की तरह अपनी मूंछें बनवाई और उनकी तरह दिखने का प्रयास किया।
विज्ञापन
2 of 5
लोगों ने सोशल मीडिया पर ऐसे दी विंग कमांडर को सलामी
मूंछों के मामले में कभी कहा जाता था कि मूंछें हों तो नत्थूलाल जैसी, लेकिन अब अपने पराक्रम और वीरता से दुनिया भर में चर्चित हुए विंग कमांडर अभिनंदन की मूंछों का हर कोई कायल है। जांबाज पायलट की मूंछों ने फैशन का ट्रेंड ही बदल दिया। अब तक दाढ़ी मूंछों में दिख रहे युवाओं ने सैलून जाकर अभिनंदन की तरह ही मूंछे रखनी शुरू कर दीं।
विज्ञापन
3 of 5
केनरा बैंक के सीनियर मैनेजर धीरज कुमार ने रखीं अभिनंदन जैसी मूछें
अभी तक ऐसी मूंछों का ट्रेंड केवल सिक्योरिटी फोर्स से जुड़े लोगों में ही था, लेकिन विंग कमांडर की तरह दिखने के लिए केनरा बैंक के सीनियर मैनेजर धीरज कुमार ने शनिवार को ही ऐसी मूंछें रखवाई। धीरज की तरह ही शहर के अंकित सहगल, प्रवीन दीक्षित, विनीत सिंह समेत कई युवा सैलूनों में ऐसे ही मूंछें रखने के लिए पहुंचे। इनका कहना है कि मूछें हों तो अभिनंदन जैसी, हिम्मत भी हो तो अभिनंदन जैसी।
4 of 5
मूछें तो विंग कमांडर अभिनंदन जैसी
धीरज कुमार का कहना है कि अभिनंदन हमारे देश के हीरो हैं। उन्होंने जैसा अदम्य साहस दिखाया, वैसा ही जज्बा देशवासियों में है। केवल मूंछे रखकर ही नहीं, बल्कि उनके जैसा बनने की कोशिश हर हिंदुस्तानी को करनी चाहिए।
सैलून संचालक दौलत परमार ने बताया कि विंग कमांडर अभिनंदन साहब की मूंछे इस समय ट्रेंड में है। जो लोग आ रहे हैं, वह ऐसी मूंछे बनवाने की ख्वाहिश रख रहे हैं, लेकिन यह हर किसी के लिए मुमकिन नहीं। उनकी तरह दिखने के लिए युवाओं में काफी जोश है।