मनोहर पुरोहित की पत्नी सुमन पुरोहित
वर्ष 2007 में सुमन पुरोहित पाकिस्तान गई थी, तब उन्होंने जेलों में अपने पति को ढूंढना चाहा लेकिन जेल के दस्तावेज उर्दू में थे। उनके साथ कोई ट्रांसलेटर नहीं था, जिसके चलते दस्तावेज वो नहीं समझ सकीं। जेल के अंदर पहले से ही उन कैदियों को हटा दिया गया था, जो भारत से पाकिस्तान जेल में बंद थे। जेल अधिकारियों को भी वहां से हटाकर पाकिस्तान आर्मी को वहां पर लगा दिया था, जिसके चलते वो उन लोगों से नहीं मिल सके।