फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में एक और पति का कत्ल: दूध में नशा, फिर मार डाला, जंगल में दफना दी लाश; दिल्ली जाने की गढ़ दी झूठी कहानी

Sat, 08 Aug 2026 01:47 PM IST
Sharukh Khan फखरूल इस्लाम, अमर उजाला, पीलीभीत

सार

मथुरा में महिला ने बेटी और उसके प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने जंगल में लाश दफना दी। मृतक चार माह से लापता था। पुलिस ने शव की तलाश में कई जगह जेसीबी से खुदाई कराई है। लेकिन शव नहीं मिला है। 
विज्ञापन
1 of 10
mathura murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
यूपी के मथुरा में एक और पति की हत्या कर दी गई। मथुरा के थाना गोविंद नगर के जयसिंहपुरा इलाके में महिला के अपनी बेटी और उसके प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। पति ने अपनी बेटी को उसके प्रेमी के साथ देख लिया था और इस पर विरोध जताया था। 

यह आरोप लगाते हुए महिला के जेठ ने प्राथमिकी दर्ज कराई है जिसके आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। साथ ही शव की तलाश में पुलिस ने अक्रूर जंगल और घाट पर सर्च ऑपरेशन चलाया। घर की भी तलाशी ली गई, लेकिन शव नहीं मिला।

जयसिंहपुरा के राधा कृष्ण वाटिका निवासी रामबाबू ने बताया है कि उनके सबसे छोटे भाई मनोज सोनी (42) 18 अप्रैल की रात को पत्नी से विवाद के बाद लापता हो गए। उनकी पत्नी नैना ने 21 अप्रैल को गोविंद नगर थाने में गुमशुदगी का प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन अगले ही दिन उसे वापस ले लिया। 
विज्ञापन

2 of 10
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद रामबाबू ने 9 मई को थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई और पुलिस से तलाश करने की मांग की, लेकिन कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई। इस दौरान सात जून को नैना घर में ताला लगाकर छोटी बेटी को साथ लेकर चली गई। घर में ताला लटका देख परिजन ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। साथ ही मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।

 
विज्ञापन

3 of 10
मृतक का घर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसएसपी के आदेश पर 11 जुलाई को थाना गोविंद नगर पुलिस ने मनोज की गुमशुदगी दर्ज कर उनकी पत्नी व बेटी की तलाश शुरू की। रामबाबू ने बताया है कि एक सप्ताह पहले गोविंद नगर पुलिस मां-बेटी को मथुरा लेकर आई और पूछताछ की। पूछताछ के बाद नैना अपने मायके चली गई। 

 

4 of 10
आरोपी महिला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यहां पिता के पूछने पर नैना ने सारे राज खोल दिए। आरोप है कि नैना ने पिता से कहा कि छोटी बेटी और उसके प्रेमी ने पति मनोज को दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इससे वह बेहोश हो गए और फिर सिर में पत्थर मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद शव अक्रूर के जंगल में दफना दिया है। मनोज ने बेटी और उसके प्रेमी को एक साथ देख लिया था। उसने इसका पुरजोर विरोध किया था। इसलिए वारदात को अंजाम दिया है। पिता ने यह जानकारी पुलिस व रामबाबू को दी।
विज्ञापन

5 of 10
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पुलिस ने उसी कॉलोनी में रहने वाले बेटी के प्रेमी डिलिवरी ब्वॉय विमल चौधरी को हिरासत में लिया और पूछताछ की। प्रेमी की निशानदेही पर पुलिस ने बृहस्पतिवार रात को जेसीबी मशीन से अक्रूर के जंगल में शव की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया। शुक्रवार को भी पुलिस ने अक्रूर के जंगल, घाट और घर में तलाश की, लेकिन शव का कहीं सुराग नहीं लगा। फिलहाल पुलिस तीनों से पूछताछ कर शव की तलाश में जुटी है।
 
विज्ञापन

6 of 10
पड़ोसी - फोटो : अमर उजाला
गोसेवा में जुटे थे मनोज
रामबाबू के मुताबिक वे तीन भाई हैं। उनसे छोटा विजयपाल और सबसे छोटा मनोज सोनी है। मनोज राधे बाबा गोशाला में गोसेवक है। उस पर दो बेटी और 12 वर्षीय एक बेटा है। बड़ी बेटी की आगरा में शादी हुई है और बेटा भी वहीं रहता है। वर्तमान में मनोज व उसकी पत्नी नैना व छोटी बेटी घर पर ही रहती हैं।
 
विज्ञापन

7 of 10
हत्यारोपी पत्नी और मृत पति - फोटो : अमर उजाला
पति के दिल्ली जाने की कहानी गढ़ी, मिटाए साक्ष्य
मनोज के परिजन ने नैना पर हत्या के बाद न केवल पति के लापता होने की कहानी गढ़ी, बल्कि घर में मौजूद कपड़े और दस्तावेज जलाकर साक्ष्य नष्ट करने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस मनोज की तलाश में जुटी है। मनोज की बहन भावना उसी कॉलोनी की दूसरी गली में रहती हैं। उन्होंने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले नैना अपनी बेटी को लेकर अपने घर आई थी। इसके बाद नैना उन्हें अपने घर ले गई। जब उन्होंने भाई मनोज के बारे में पूछा तो नैना ने बताया कि वह नौकरी करने के लिए दिल्ली गए हैं। 

8 of 10
मृतक का फाइल फोटो और आरोपी पत्नी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मनोज पर कर्ज हो गया था और जाते समय कहकर गए थे कि नौकरी कर जल्द ही कर्ज चुका देंगे। भावना का आरोप है कि बातचीत के दौरान नैना ने घर में रखे कुछ कपड़े और जरूरी दस्तावेज बाहर निकालकर आग लगा दी। इसके बाद उसने घर में ताला लगाया और वहां से चली गई। उस समय किसी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि इसके पीछे कोई बड़ी साजिश छिपी हो सकती है। उधर, भाई रामबाबू ने आरोप लगाया कि मनोज की हत्या सुनियोजित तरीके से की गई। 

 

9 of 10
mathura murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या के बाद पत्नी, बेटी और बेटी के प्रेमी ने मिलकर घटना से जुड़े साक्ष्य मिटाने दिए। ताकि किसी को वारदात की जानकारी न मिल सके। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही नैना के घर से जाने के बाद परिजन ने घर पर लिखवा दिया है कि यह मकान बिकाऊ है। पुलिस का कहना है कि परिजन द्वारा लगाए गए आरोपों को जांच में शामिल किया गया है। घर से मिले साक्ष्यों, फोरेंसिक जांच और पत्नी, बेटी व उसके प्रेमी से पूछताछ के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं।
 
विज्ञापन

10 of 10
एसएसपी श्लोक कुमार - फोटो : ANI
बृहस्पतिवार रात व शुक्रवार को शव की तलाश के लिए अक्रूर के जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। फिलहाल तीनों से पूछताछ कर शव की तलाश की जा रही है।-श्लोक कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें