फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: विधवाओं ने श्रीचरणों में दीये जलाकर की मंगल कामना, रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया मंदिर

Sun, 04 Nov 2018 09:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
1 of 6
दीपोत्सव - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन में रविवार की शाम प्राचीन राधा गोपीनाथ मंदिर प्रांगण में रंग-बिरंगी रोशनी के बीच सैंकड़ों विधवाओं ने दीये जलाए और रंगोली बनाकर दीपोत्सव मनाया। विधवा और निराश्रित महिलाओं ने ठाकुरजी के श्रीचरणों में दीपोत्सव मनाकर सबके लिए मंगल कामना की। 
विज्ञापन

तस्वीरें: विधवाओं ने श्रीचरणों में दीये जलाकर की मंगल कामना, रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया मंदिर

2 of 6
मंदिर में दीये जलातीं विधवाएं - फोटो : अमर उजाला
दीपावली की खुशियां बांट कर महिलाओं ने भजन-कीर्तन और आराध्य की आरती की और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। दीपोत्सव में 90 वर्ष की उम्र पार कर चुकीं कई विधवाएं भी शामिल हुईं। 
विज्ञापन

तस्वीरें: विधवाओं ने श्रीचरणों में दीये जलाकर की मंगल कामना, रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया मंदिर

3 of 6
मंदिर में दीये जलातीं विधवाएं - फोटो : अमर उजाला
शाम ढलते ही गोपीनाथ मंदिर रंग-बिरंगी रोशनी से नहा उठा। इसके बाद महिलाओं ने फूलों की रंगोली बनाई तथा दीये जलाकर दीपोत्सव का आनंद उठाया। दिल्ली के कलाकारों ने भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। 

तस्वीरें: विधवाओं ने श्रीचरणों में दीये जलाकर की मंगल कामना, रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया मंदिर

4 of 6
मंदिर में दीये जलातीं विधवाएं - फोटो : अमर उजाला
न्यायालय के आदेशानुसार विधवा माताओं ने दीपावली मनाते हुए किसी भी तरह के पटाखों का इस्तेमाल नहीं किया। उन्होंने प्रदूषण रहित दीपावली मनाने का संदेश भी दिया। मंदिर के सेवायत राजा गोपीनाथ ने सभी को प्रसाद वितरित किया। 
विज्ञापन

तस्वीरें: विधवाओं ने श्रीचरणों में दीये जलाकर की मंगल कामना, रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया मंदिर

5 of 6
मंदिर में दीये जलातीं विधवाएं - फोटो : अमर उजाला
सुलभ के संस्थापक डा.बिंदेश्वर पाठक ने कहा कि आयोजन विधवा माताओं और निराश्रित महिलाओं के जीवन की इस संध्या में खुशियों की किरण लाने के उद्देश्य से किया गया है। इस मौके पर संस्था के पीआरओ मदन झा, कृष्णा गोस्वामी और प्रतिभा शर्मा भी उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: विधवाओं ने श्रीचरणों में दीये जलाकर की मंगल कामना, रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया मंदिर

6 of 6
मंदिर में दीये जलातीं विधवाएं - फोटो : अमर उजाला
विधवा और निराश्रित महिलाओं ने अपने कपड़ों के साथ-साथ अपने कान्हा जी के लिए भी वस्त्र खरीदे। बाजारों में खरीदारी करते समय सहज ही उनके आंसू निकल आए। मानू घोष, दुर्गादासी, सबितादासी, ज्योतिदासी, गायत्रीदेवी, राधादासी ने बताया इस आयोजन से उन्हें बहुत खुशी मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें